Posts

Showing posts from March, 2018

बिना मेकअप के पाइये गुलाबी गाल, पढ़ें कैसे

Image
चेहरे की बनावट चाहे जैसी हो लेकिन अगर उस पर दाग धब्‍बे पड़ें हों और चेहरे पर चमक ना हो तो खुद का कॉन्‍फिडेंस मानों कम हो जाता है। लड़कियां अपने गालों को गुलाबी बनाने के लिये ना जाने कितने तरह के ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स का यूज़ करती हैं, जो कि ना सिर्फ उनके पैसे खर्च करवाता है बल्‍कि धीरे धीरे चेहर की रंगत को भी खींच लेता है। हमारा चेहरा हमारी पहचान है और इसे खूबसूरत और आकर्षक बनाये रखने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। हर लड़की कि यह तमन्‍ना होती है कि उसके गाल गुलाबी हों जिससे उसकी खूबसूरती में चार चाँद लग जायेंगे। गालों के सौन्दर्य, रंगत और कोमलता को बढ़ाना चाहते हैं तो गालों के लिए चुनें प्राकृतिक सौन्दर्य प्रसाधन, जो उनकी कुरदरती चमक में और वृद्धि करें। अगर आपको भी लगता है कि आप ज्‍यादा समय तक के लिये ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट पर निर्भर नहीं रह सकती हैं तो आज ही से हमारे बताए गए घरेलू नुस्‍खों का इस्‍तेमाल करना शुरु कर दें। चुकंदर  क्‍या आप चाहती हैं कि आपके गाल दिखने में लाल लगें तो चुकंदर चुकंदर से बेहतर कुछ नहीं। पहले 2 से 3 चुकंदर को उबाल कर मैश कर लें, फिर उसमें 3 चम्मच केओलि...

चमकती त्वचा कैसे पाएं ?

Image
क्या आप ऐसा चाहती हैं कि आपकी स्किन में Glow हो और सभी आपकी त्वचा की तरीफ करे ? भला ऐसा कौन नहीं चाहेगा | तो हम यहां आपको बताने जा रहें कुछ ऐसी टिप्स जिससे आप अपनी स्किन में ग्लो तो ला ही सकती हैं और उसे बरकरार भी रख सकती है | यहां पर दी टिप्स आपको चमकदार त्वचा के लिए उपयोगी होंगीं  – Tips # 1.   यदि आपकी त्वचा में ढीलापन है और इसे आप थोड़ा टाइट करना चाहती है तो 10 ग्राम (2 स्पून) सोयाबीन का आटा, 100 ml दही और शहद मिलाकर पेस्ट बना ले और फिर इसे चेहरे पर लगाएं | 15 मिनट के बाद धो लें | इसका इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा में कसावट आएगी । Tips #2.  आपको यह ध्यान रखना है कि आप पूरे दिन में 8-10 गिलास पानी अवश्य पिए | पाने पीने से आपकी स्किन क्लियर होगी और ग्लो अपनेआप आयेगा क्योकि शरीर में मौजूद Toxins धीरे – धीरे आपके शरीर से बाहर निकल जायेगें | अपने इस टार्गेट को पूरा करने के लियी आप कोशिश करे कि आप एक बोतल पानी अपने साथ रखें, जिससे जब भी आपको प्यास लगे आप उसे पी लें | जब आपको पानी पीने की इच्छा ना हो तो आप हर्बल Tea ले सकती हैं या कोई ऐसा ड्रिंक जिसमें शुगर न...

चेहरे पर हो गए लाल और भद्दे से मुंहासे, इन तरीको से करें ईलाज..

Image
टीनएज में चेहरे पर मुंहासे होना एक आम समस्‍या होती हैं, जो हार्मोनल बदलाव के वजह से अक्‍सर हो जाते हैं। लेकिन कभी ये एक्‍ने या मुहांसे एकदम से पस या मवाद से भर जाते हैं। ये एक्‍ने चेहरे पर लाल रंग के बडे़ से आकार के बन जाते है। इसे सिस्‍टिक एक्‍ने बोलते हैं, जो कि दिखने में अन्‍य मुंहासों के मुकाबले सबसे बदसूरत से लगते हैं। सिस्‍टिक एक्‍ने, अधिकतर टीनेजर्स को होते हैं, लेकिन कभी कभार व्‍यस्‍कों में भी इनकी संख्‍या देखने को मिल जाती है। सिस्‍टिक एक्‍ने हार्मोन की गड़बड़ी, अत्‍यधिक तेल और डेड सेल्‍स के जमा हो जाने की वजह से होता है। यह काफी दर्द भरा भी होता है। सिस्‍टिक एक्‍ने खतम हो जाने के बाद चेहरे पर बुरा सा धब्‍बा छोड़ जाते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ सरल घरेलू उपचारों से इन एक्‍ने तथा उनके दाग को आसानी से खतम कर सकती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में --- बेकिंग सोडा  बेकिंग सोडा, चेहरे से अत्‍यधिक तेल साफ करता है और साथ ही डेड स्‍किन को भी निकालता है। यह बैक्‍टीरिया का सफाया कर के स्‍किन पोर को टाइट बनाता है। आप चाहें तो बेकिंग सोडा, खीरे के रस और पानी को एक साथ मि...

आयुर्वेदिक टिप्‍स: Pigmentation से पाएं 1 हफ्ते में छुटकारा

Image
चेहरे पर अगर झाइयां हों तो चेहरे की ख़ूबसूरती खराब हो जाती है। यही नहीं यह खराब सेहत की भी निशानी होती है। आप चेहरे पर चाहे जितने क्रीम और लोशन लगा लें, जद्दी झाइयां जाती ही नहीं। कई बार जब तक चेहरे पर झाइयों की क्रीम लगाते रहते है तभी तक असर रहता है, लेकिन फिर कुछ दिनों बाद चेहरा फिर से वैसे ही नजर आने लग जाता है। त्वचा पर झाइयां पड़ना शरीर में अंदरूनी कारणों से हो सकता है। खून की कमी भी एक कारण हो सकती है। खून की जांच करवाएं और खून बढ़ाने वाले फल सब्जियों का सेवन करें। आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस और प्रोटीन युक्त आहार का विशेष रूप से सेवन करना चाहिए। पर यदि ये सब कारण ना हों तो धूप में निकलना थोड़ा कम करें या मुंह पर कपड़ा बांध कर निकलें। धूप में जाने से पहले चेहरे पर सनस्क्रीन का प्रयोग अवश्य करें। सूर्य से निकलने वाली किरणें-यूवीए और यूवीबी त्वचा में समाकर कई तरह की समस्याएं, जैसे- सनबर्न, झुर्रियां, काले धब्बे आदि को पैदा कर देती हैं। आइए, नजर डाले झाइयों को दूर करने के कुछ घरेलू उपायों पर... 1. मलाई  ताजी क्रीम ले कर उसमें नींबू का रस मिलाइये और इसे कुछ देर के लिये चेहर...

पहचानिये खुद के लिये कैसे चुनें अच्‍छा मॉइस्‍चराइज़र

Image
अक्‍सर लड़कियां वही मॉइस्‍चराइज़र खरीदती हैं, जिनकी बॉटल या तो स्‍टाइलिश होती है या फिर जिनका टीवी पर ज्‍यदा प्रचार होता है। लेकिन असल में मॉइस्‍चराइज़र खरीदना बड़ा ही मुश्‍किल टास्‍क है। आपको हमेशा वही मॉइस्‍चराइजर लेना चाहिये जो खास आपकी त्‍वचा के लिये बनाया गया हो। READ: जानें, क्‍यूं करना चाहिये मॉइस्चराइजर का इस्‍तमाल आज हम आपको इस आर्टिकल में सुझाव देंगे कि खुद के लिये एक सही मॉइस्‍चराइजर कैसे खरीदना चाहिये और उसमें कौन से तत्‍वों का शामिल होना बेहद जरुरी है। अगर आप की त्‍वचा ऑइली या ड्राई है तो आंख मूंद कर कोई भी मॉइस्‍चराइजर ना खरीदें, इसके लिये जरुरी है कि आप सबसे पहले हमारा लेख पढ़ें। मॉइस्‍चराइजर कैसे काम करता है एक रूखी त्‍वचा के लिये मॉइस्‍चराइजर बहुत जरुरी है। यह दरदरी त्‍वचा के अंदर समा कर त्‍वचा को कोमल बनाने के साथ उसे हाइड्रेट भी करती है। यह त्‍वचा का प्राकृतिक मॉइस्‍चर खोने नहीं देता। मॉइस्‍चराइज़र चुनते वक्‍त किन बातों का ध्‍यान रखें कई लोगों का काम बिना मॉइस्‍चाराइज के नहीं चल सकता पर वहीं कई लोग ऐसे होते हैं जिनका चेहरा तेल से भर जाता है। तो म...

केले के फेस मास्क से 2 दिनों में चेहरा चमकाए

Image
चेहरे की सुंदरता बढाने के लिये अगर आप प्राकृति चीजों का यूज़ करती हैं तो आपके लिये केला काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां, केला एक ऐसा फल है जिसे चेहरे पर लगाने से कोई साइड इफेक्‍ट नहीं होता। सभी फल सीज़नल होते हैं लेकिन केला ही एक ऐसा फल है जो कि पूरे वर्ष बिकता है। केले में ढेर सारे विटामिन और मिनरल्‍स पाए जाते हैं जिसे चेहरे पर लगाने से चेहरा स्‍वस्‍थ बनता है और उसमें प्राकृतिक ग्‍लो के साथ साथ रूखापन भी दूर होता है। केले में कुछ पोषक तत्व जैसे विटामिन बी -6 और C होता है जो की त्वचा के लिए आवश्यक हैं। यह विटामिन त्वचा में चमक व लचीलापन बनाये रखते है। केले को लगाने का सबसे अच्छा फायदा यह है की इससे त्वचा हमेशा ज़वान व खुबसूरत दिखती है। केले में प्रचुर मात्रा में पानी पाया जाता जो त्वचा को हाइड्रेट करता है और त्वचा को छिलने व शुष्क होने से बचाता है। केला, एक प्राकृतिक रूप में कार्य करता है झुर्रियों से लड़ता है, मृत त्वचा को हटाता और त्वचा को चमक देता है। 1. केला और शहद  हम जानते हैं कि केला और शहद दोनो ही एक अच्‍छे मॉइस्‍चोराइजर होते हैं। आधा केला पीस लें और उसमें...

दुल्हन की आंखों को सजाने के लिए टिप्स

Image
दुल्हन की आंखों को सजाने के लिए आजमाएं आई लाइनर ट्रेंड | जिससे दुल्हन की आंखें और भी ज्यादा खूबसूरत दिखेंगी |आइये हम आपको स्टेप बाई स्टेप बताते हैं कि कैसे दुल्हन की आंखों को और ज्यादा ब्यूटीफुल लुक दे सकती हैं | डबल विंग्ड लाइनर द्वारा  पहला स्टेप :  विंग की जितनी लंबाई चाहती हैं, उतनी लंबी लाइन सेंटर से ऊपर की ओर ले जाएं । दूसरा स्टेप :  आंखों के इनर कॉर्नर से पतली लाइन लाते हुए सेंटर पर रुक जाएं और दोनों लाइनों को आपस में मिला दें । तीसरा स्टेप :  आंखों के नीचे लैश लाइन के आधे भाग में एक पतली सी विंग्ड लाइन बनाएं । उसके बाद फिर थोड़ी मोटी रेखा बनाते हुए छोर तक ले जाएं । ऊपरवाली विंग के साथ इसे ना मिलाएं । यानी आंखों के छोर से 2 नोक निकलेंगी । एक ऊपर से और दूसरी नीचे की ओर से । चौथा स्टेप :  यह स्टाइल आपकी आंखों का आकार बहुत खूबसूरती से उभरेगा । आई लाइनर का यह क्लासी लुक ज्यादातर ब्लैक शेड में किया जाता है, लेकिन ऐश ब्लू व पर्पल शेड्स के साथ भी अपनी आंखों को इस स्टाइल में क्रिएट कर सकती हैं । बैट विंग लाइनर  से पहला...

हेयरफॉल हो या घाव के निशान, ये चमत्‍कारी तेल लगाए और फायदें देखिए

Image
वैसे तो कपूर और नारियल दिखने में बहुत ही मामूली सी चीज दिखाई देती है लेकिन इन्‍हें लगाने के फायदे एक से बढ़कर एक हैं। त्वचा और बालों के लिए जितना बेहतर और कारगर नारियल का तेल होता है उतना शायद और कोई नहीं होता। इसी तरह कपूर के बारे में भी आपने सुना होगा जो आमतौर पर हर घर में इस्तेमाल होता है। आपको बता दें की कपूर भी अपने अनेकों औषधिय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। तो आज हम आपको बताने वाले इन दो लाभकारी चीजों को एक साथ इस्तेमाल करने पर होने वाले अविश्वसनीय फायदों के बारे में। गोरी त्‍वचा पाने से लेकर ड्रेंडफ हटाने तक नारियल का तेल और कपूर बहुत ही कमाल की औषधी है। सिर्फ सात दिनों तक इन मिश्रण को लगाइए फिर इसके चमत्‍कार देखिएं। आइए जानते है कि नारियल का तेल और कपूर के फायदों के बारे में। बेदाग स्किन के लिए कपूर ऑयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है, जिन लोगों का चेहरा तेलीय होता है उन्‍हें कपूर के साथ ग्लिसरीन को मिलाकर लगाना चाह‍िए। उसके बाद उसे कील-मुंहासे वाली जगह पर लगाएं। इससे चेहरा नर्म बने रहने के साथ कील-मुंहासों से निजात मिलेगी। खुजली की समस्या अगर आपको खुजली की ...

चेहरे को दमकाना है तो लगाएं सेब का बना पैक

Image
एक बहुत ही प्रसिद्द कहावत है कि एक दिन में एक सेब डॉक्टर को दूर रखता है। जी हाँ सेब स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है क्योकि इसमें ढेर सारे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। ये सारे न्यूट्रीयेंट्स शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढाते हैं जिससे आपको कई सारे रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। अगर आप स्किन के लिए सेब का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो यह त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा होता है। बहुत सारी महिलायें अपने चेहरे को लेकर बहुत सावधान रहती हैं और इसके लिए वो सारे उपाय करती हैं जिससे वो रोजाना परफेक्ट दिखें। लेकिन ऐसी कई सारी महिलायें हैं जो अपने स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के खतरनाक कॉस्मेटिक का इस्तेमाल करती हैं। आपको बता दें कि अगर हम प्राकृतिक तरीके से अपने चेहरे को खूबसूरत बनाएं तो यह बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको फलों का सेवन करना चाहिए जिसमे ढेर सारे न्यूट्रीयेंट्स पाए जाते हैं जो त्वचा को स्वस्थ बनाते हैं। हम ऐसे ही एक फल के बारे में बताने जा रहें हैं जो त्वचा में निखार लाता है। जी हाँ हम सेब की बात कर रहें हैं जिसमे कॉपर होने की वजह से यह सूर्य की अल्ट्रा...