Posts

Showing posts from July, 2018

क्या आपके हाथों का रंग, चेहरे के रंग से मेल नहीं खाता? तो आजमाएं आसान से 5 घरेलू उपाय

Image
क्या आप नहीं चाहते कि आपके हाथ भी आपके चेहरे की तरह ही खूबसूरत दिखें? लेकिन अक्सर होता ये है कि हाथों की त्वचा का रंग शरीर की त्वचा के रंग से गहरा हो जाता है, क्योंकि हाथों से आप दिनभर कुछ न कुछ काम करते रहते हैं, इनमें ज्यादा धूल-मिट्टी लगती है और ये पूरे समय हवा के संपर्क में रहते हैं। हवा भी ऐसी, जो आजकल काफी प्रदूषित है। आइए, आपको हम कुछ आसान से घरेलू उपाय बताते हैं जिन्हें आजमाने पर आपके हाथों का रंग भी आपके चेहरे की ही तरह निखर जाएगा। 1 कच्चा दूध - त्वचा का रंग साफ और हल्का करने के लिए कच्चा दूध बहुत अच्छा होता है। बस आपको कच्चे दूध से अपनी त्वचा को मसाज करना है। कुछ ही दिनों में आप अपने हाथों को गोरा और खूबसूरत पाएंगे। 2 नींबू - नींबू में सीट्रि‍ए एसिड पाया जाता है जो त्वचा पर छाई हुए काली परतों को साफ कर त्वचा के रंग को हल्का कर देता है। इसके लिए नींबू को हाथों पर रगड़ना या फिर नींबू के रस में नमक या शकर को मिलाकर स्क्रब करना बेहद फायदेमंद होगा। 3 टमाटर का रस - टमाटर के रस में जरा सा नींबू निचोड़कर अपने हाथों पर लगाइए और कुछ देर बाद अच्छी तरह से इसकी मसाज कीजिए। मसा...

समर ब्यूटी टिप्स : गर्मी के मौसम में त्वचा को बचाएं

Image
गर्मी के दिनों में तेज धूप और गर्म हवाएं त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाती हैं। इस मौसम में पसीने की चिपचिपाहट का भी सामना करना पड़ता है। गर्मी के मौसम में पसीना अधिक निकलने की वजह से घमौरी, खाज, खुजली आदि की शिकायत भी उत्पन्न हो जाती है। तेज धूप में निकलने पर त्वचा पर सनबर्न, पिगमेंटेशन आदि की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। अधिक गर्मी और पसीने की वजह से बगलों व जांघों में संक्रमण हो जाता है। दिन में कम से कम दो बार ठंडे पानी से रगड़-रगड़कर स्नान करें। साफ, धुले, सूती कपड़े पहनें। अंतर्वस्त्र दो बार बदलें। दिनभर में 3-4 बार चेहरे को फेसवॉश से साफ करें। ककड़ी, खीरा, संतरा या मौसम्बी का रस निकाल लें। इसे ट्रे में डालकर फ्रिज में जमने के लिए रख दें। इसके क्यूब को चेहरे पर मलें। चेहरा चमक उठेगा। रोमकूपों और मुंहासों के लिए भी लाभदायक होता है। पानी में थोड़ी-सी फिटकरी मिलाकर इसे आइस क्यूब में रखकर फ्रिज में जमा लें। यह क्यूब चेहरे पर रगड़ने से ताजगी मिलती है। गर्मी के दिनों में ब्लीचिंग न करवाएं। इससे त्वचा काली हो जाने का डर रहता है। धूप में निकलने पर सनस्क्रीन या सन ब्लॉक क्रीम, लोशन का इस्त...

नीम है आपकी ब्यूटी का साथी

Image
नीम के पत्ते को पानी में उबालकर इस पानी को ठंडा करके इससे मुंह धोने पर पिंपल्स दूर होते हैं। नीम की पत्तियों को पीसकर उसके लेप को चेहरे पर लगाने से फुंसियां व मुहांसों के दाग मिट जाते हैं। एक कटोरी गेहूं के आटे में एक चम्मच चंदन पावडर, दो चम्मच शहद और गुलाबजल मिलाकर इस उबटन को चेहरे पर लगाएं। यह एक आसान सौन्दर्य नुस्खा है। चेहरे के दाग-धब्बे हटाने में नीम का फेस पैक बहुत ही कारगर होता है। नीम के फेस पैक बनाने के लिए चार-पांच ताजी नीम की पत्तियों को मिक्सी में पीसकर उसमें एक चम्मच मुलतानी मिट्टी पावडर मिलाएं। अब इस गाढ़े फेस पैक में थोड़ा गुलाबजल मिलाएं तथा इस पैक को पूरे चेहरे पर लगाएं। पैक के सूखने पर गरम पानी से चेहरा धो लें। नीम रक्त साफ करता है। दाद,खाज,ब्लडप्रेशर में प्रातः 25 ग्राम नीम की पत्ती का रस लेना लाभदायक है। नीम के पत्ते कीड़े मारते हैं, इसलिये पत्तों को अनाज, कपड़ों में रखते हैं। नीम के तेल से मालिश करने से विभिन्न प्रकार के चर्म रोग ठीक हो जाते हैं। नीम की पत्तियों को उबालकर और पानी ठंडा करके नहाया जाए तो उससे भी बहुत फायदा होता है। नीम की छाल में ऐसे गुण होते ह...

नमक के बेहतरीन फायदे : नमक से पाएं 'सौंदर्य लाभ'

Image
आज तक आप सभी ने नमक का इस्तेमाल खाने-पीने की चीजों के लिए किया होगा, लेकिन आज हम आपको नमक के कुछ ऐसे अनोखे इस्तेमाल के बारे में बताते हैं जिन्हें आजमाने पर आपको सौंदर्य लाभ मिलेंगे और इन्हें जानने के बाद आप अपनी ब्यूटी सामग्री से कुछ ऐसी चीजें जरूर हटा सकते हैं, जहां नमक का इस्तेमाल आपको वही फायदे देता है जो कि आपके महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स। तो आइए जानते हैं नमक से मिलने वाले बेहतरीन फायदे... 1. नमक को टैंनिग दूर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं :  धूप में ज्यादा देर रहने से चेहरे व अन्य हिस्सों पर टैंनिग हो जाती है। इसे आप नमक के इस्तेमाल से दूर कर सकते हैं। इसके लिए आप आधा चम्मच शहद लें और उसमें 2 च्म्मच नमक मिलाएं और इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। थोड़ी देर बाद चेहरा धो लें। इसे हफ्ते में 2 से 3 बार करें और आप पाएंगे कि आपकी टैंनिग दूर होती चली जाएगी। 2. चेहरे पर स्क्रब करना है, तो आप नमक से भी स्क्रब कर सकते हैं : नमक से स्क्रब करने पर आपके चेहरे की मृत त्वचा हटेगी और साथ ही ब्लैकहैडस और व्‍हाइटहैडस भी हट जाएंगे। अब जानते हैं कि नमक से स्क्रब कैसे करना हैं, तो इस...

मानसून में ऐसे रहें नेचुरली ब्यूटीफुल

Image
मानसून आ चुका है तो लुक्स के मामले में आप बहुत कुछ बंध गई हैं। मेकअप को लेकर खुलकर प्रयोग का यह दौर नहीं है। बेहतर होगा कि आप ऐसे उपाय करें जो आपकी नेचुरल ब्यूटी बढाएं। खूबसूरत त्वचा, चमकदार बाल और इंफेक्शन फ्री आप ही मानसून में आपको सबसे अधिक खूबसूरत दिखाएगा। ऐसे रखें अपना ख्याल। 1. इस मौसम में बार बार अपने मेकअप ब्रश और स्पंज धोएं। इससे इंफेक्शन से बचा जा सकेगा। 2. बालों को कम से कम हफ्ते में दो बार वॉश करें। मानसून में बालों को लेकर ज़्यादा प्रयोग न करें। बालों को उनकी जगह रखनेवाली हेयरस्टाइल ठीक रहेगी। 3. मानसून के दौरान ब्रेकआउट और मुंहासों से बचने के लिए नीम फैस पैक एक हफ्ते में कम से कम तीन बार लगाएं। इससे स्किन को पोषण भी मिलेगा। 4. स्किन को एसिडिक न होने दें। इससे चेहरा मेकअप के बाद डल नजर आता है। ताजे फलों के ज्यूस, नारियल पानी जैसे तरल पदार्थ पीते रहें। 5. इस मौसम में वैक्सींग न टालें। शरीर के अंदरूनी हिस्सों से बाल साफ रखें ताकि इंफेक्शन का खतरा न रहे। 

बारिश का पानी इस्तेमाल करें और पाएं 4 सौंदर्य लाभ

Image
यदि स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, किसी पार्टि व किसी जरूरी मिटिंग में न जाना हो तो फिर बारिश में भिगते हुए भी जाने में अक्सर कम ही लोगों को परहेज होता है। शुरुआती कुछ 2-3 बार की बारिश छोड़ दे तो बारिश का यह पानी आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता हैं और साथ ही इसका आपकी सेहत पर भी अच्छा असर होता है। तो आइए जानें बारिश के पानी से होने वाले फायदे... 1. बारिश के पानी को किसी बर्तन में इकट्ठा करके इस पानी से बालों को धोना लाभकारी है। इससे आपके बाल इतने मुलायम और आकर्षण दिखेंगे, कि आप खुद विश्वास नहीं कर पाएंगे। 2. बारिश के पानी से नहाना, त्वचा की बेहतर तरीके से सफाई करता है वह भी नैचुरली। आप अपनी त्वचा को साफ-सुथरा और स्वस्थ बना सकते हैं। 3. इस पानी को किसी साफ बर्तन या बॉटल में भरकर रख लें, और सोने से पहले अपनी त्वचा पर इस पानी को लगाएं या इससे त्वचा को साफ करें। कुछ ही दिन में आपकी त्वचा बेदाग और मुलायम हो जाएगी। 4. सुबह उठकर इस पानी से चेहरा धोने पर त्वचा का रंग भी साफ होता है और त्वचा की झांइयां और दाग धब्बे भी मिट जाते हैं। इतना ही नहीं इसका प्रयोग आप पेडीक्योर के लिए कर स...

मानसून में ऐसे रहें नेचुरली ब्यूटीफुल

Image
मानसून आ चुका है तो लुक्स के मामले में आप बहुत कुछ बंध गई हैं। मेकअप को लेकर खुलकर प्रयोग का यह दौर नहीं है। बेहतर होगा कि आप ऐसे उपाय करें जो आपकी नेचुरल ब्यूटी बढाएं। खूबसूरत त्वचा, चमकदार बाल और इंफेक्शन फ्री आप ही मानसून में आपको सबसे अधिक खूबसूरत दिखाएगा। ऐसे रखें अपना ख्याल। 1. इस मौसम में बार बार अपने मेकअप ब्रश और स्पंज धोएं। इससे इंफेक्शन से बचा जा सकेगा। 2. बालों को कम से कम हफ्ते में दो बार वॉश करें। मानसून में बालों को लेकर ज़्यादा प्रयोग न करें। बालों को उनकी जगह रखनेवाली हेयरस्टाइल ठीक रहेगी। 3. मानसून के दौरान ब्रेकआउट और मुंहासों से बचने के लिए नीम फैस पैक एक हफ्ते में कम से कम तीन बार लगाएं। इससे स्किन को पोषण भी मिलेगा। 4.स्किन को एसिडिक न होने दें। इससे चेहरा मेकअप के बाद डल नजर आता है। ताजे फलों के ज्यूस, नारियल पानी जैसे तरल पदार्थ पीते रहें। 5. इस मौसम में वैक्सींग न टालें। शरीर के अंदरूनी हिस्सों से बाल साफ रखें ताकि इंफेक्शन का खतरा न रहे।