Posts

Showing posts from April, 2018

Milk फेस पैक से दुबारा पाएं खोई रंगत

Image
अगर आप अपनी ब्‍यूटी का ख्‍याल रखती होंगी तो आपको पता ही होगा कि दूध कितने काम का होता है। दूध से सुंदरता निखारना काफी आसान है। ज्यादातर हर स्त्री अपनी त्वचा को निखारने के लिये महंगे सौंदर्य प्रसाधन का इस्तेमाल कर अपने चेहरे को सुंदर बनाने का हर प्रयास करती है पर ये सुंदरता थोड़े ही वक्त के लिये होती है बाद में यह बेजान सी मुरझायी हुई नजर आती है। आज हम आपको दूध से बने फेस पैक बनाना सिखाएंगे। दूध से बने इन फेस पैक का उपयोग आप अपने रोज़मर्रा के जीवन में कर सकती हैं और आपको सलाह दी जाती है कि आप प्रत्येक सामग्री की बताई गयी मात्रा ही मिलाएं। कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि इसमें अधिक दूध डालने से अच्छे और जल्दी परिणाम देखेंगे। परन्तु यह सत्य नहीं है। कच्चा दूध हमारे चेहरे की त्वचा के लिए बहुत लाभकारी साबित होता है। इसका उपयोग चेहरे पर करने से हमारे चेहरे में चमक बनी रहती है। कच्चे दूध में प्रोटीन ,कैल्शियम और चिकनाई वाले भरपूर तत्व पाए जाते है जो शरीर की खूबसूरती के साथ -साथ चेहरे में निखार लाते है। इसको चेहरे पर कई घरेलू चीजों को मिलाकर उपयोग किया जा सकता है। 1. गुलाब की पंखुड़ियां, चन्...