Posts

Showing posts from November, 2017

जानिए Vitamin C की मदद से कैसे लायें चेहरे पर रौनक

Image
हम सब आजकल के इस भाग दौड़ भरी जिन्दगी में इतने व्यस्त हो चुके हैं कि अपने लिए बिलकुल भी समय नहीं निकाल पाते हैं। इतना व्यस्त होने के बावजूद भी अगर आप स्किन की देखभाल करने की सोच रहें हैं तो हम आपको इसके लिए मदद करेंगे।  एक ठोस और अच्छे उपाय को करने से आपको अपनी त्वचा में एक बहुत बड़ा फर्क समझ में आएगा। आप जानते हैं कि आपकी स्किन को हर रोज सूर्य से आने वाली अल्ट्रा-वोइलेट किरणों की वजह से बहुत सारे नुकसान झेलने पड़ते हैं। जिसकी वजह से आपको आक्सीडेटिव स्ट्रेस, स्किन पर दाग धब्बे और स्किन कैंसर आदि भी हो सकते हैं। इस चीज को आप आसानी से दूर कर सकते हो, इसके लिए आपको धुम्रपान से बचना होगा, सनग्लासेज पहनना होगा या फिर अपने खाने पीने में एंटी-आक्सीडेंट जैसे कि टमाटर और बेरी आदि का इस्तेमाल करना होगा। आप अपनी स्किन को बचाने के लिए एंटी-आक्सीडेंट वाले प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हम आपको यहाँ कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहें हैं जो आपकी त्वचा के लिये बहुत ही फायदेमंद हैं। 1- विटामिन सी:  विटामिन सी को एस्कोर्बिक एसिड भी कहते हैं। यह इम्युनिटी को बढाने के साथ साथ एक अच्छा एंट...

स्किन टोन ठीक करने के लिए अपनाएं ये 8 नेचुरल फेस पैक

Image
त्वचा का रंग असमान होना एक आम समस्या है। इससे हमारी त्वचा बेजान और खराब दिखती है। ज्यादातर लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए फाउंडेशन और चेहरे से गहरे दाग को मिटाने वाले कॉस्मेटिक उत्पादों का इस्तेमाल करने लगते हैं। हाइपरपिगमेंटेशन, मुंहासे के निशान, अधिक धूप में त्वचा के जल जाने जैसे कई अन्य कारणों से त्वचा का रंग असमान हो जाता है।  यदि आप भी इस समस्या से परेशान है और त्वचा पर जगह-जगह पड़े गहरे निशान को दूर करना चाहती हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी उपयोगी है। यहां हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक और घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप त्वचा के असमान रंग से दूर कर सकती हैं।  ये सभी पैक प्राकृतिक रूप से त्वचा की देखभाल करने वाले ऐसे सामग्री को मिलाकर तैयार किए जाते हैं जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व शामिल होते हैं जो त्वचा के रंग को एक समान करते हैं। इसे बनाने की सभी सामग्री सस्ती होती और इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इस पैक का इस्तेमाल करने से आपको जल्दी ही फर्क दिखने लगेगा। नोट- किसी भी पैक को सीधे चेहरे पर लगाने से...

मुल्‍तानी मिट्टी के ये 9 फेस पैक निखार देगें आपकी त्‍वचा

Image
मुल्‍तानी मिट्टी को लगभग हर महिला प्रयोग करती है। आप इससे अपने बालों को साफ कर सकती हैं या फिर चेहरे के लिये फेस पैक बना सकती हैं। मुल्‍तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाने से चेहरा साफ-सुथरा और निखर जाता है। READ: झट से गोरा बनाने वाले 13 फेस पैक  मुल्‍तानी मिट्टी में एल्यूमीनियम सिलिकेट पाया जाता है जो त्‍वचा को फ्रेश लुक प्रदान करता है। मुल्‍तानी मिट्टी चेहरे के हर रोग को दूर करती है। अगर आपके चेहरे पर मुंहासे, दाग-धब्‍बे, झुर्रियां या फिर झाइयां हैं, तो मुल्‍तानी मिट्टी से बने फेस पैक को लगाइये। READ: घर पर कैसे बनाएं प्राकृतिक ब्‍लीच  मुल्‍तानी मिट्टी के फेस पैक कैसे बनाने हैं, आज हम इस बारे में जानकारी देगें। आइये जानते हैं इसके बारे में... 1. तेल वाले चेहरे के लिये  मुल्‍तानी मिट्टी और रोज वॉटर मिक्‍स कर के चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे का पीएच बैलेंस होगा और प्राकृतिक रूप से तेल कम हो जाएगा। 2. कोमल त्‍वचा के लिये  रातभर 2 बादाम पानी थोड़े से दूध में भिगो दें। फिर सुबह उसे पीस कर उसमें मुल्‍तानी मिट्टी और जरुरत के हिसाब से और दूध डाल कर पेस्‍ट बनाए...

इन छोटी छोटी स्किन समस्याओं से सर्दियों मे बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Image
सर्दियों कदम रखते ही आपकी स्किन से संबंधित कई सारी समस्याएं पैदा हो जाती है। इसके लिए आपको काफी संभलकर रहना पड़ता है। आपको बता दें कि अपनी स्किन को सुरक्षित रखने के लिए वैसे तो आप बहुत से काम करते हो पर आपको भाप के फायदों के बारे में शायद ही पता होगा। सर्दियों में रूसी, फटे होंठ, चेहरे-हाथों पर रूखापन और दाग-धब्बों की समस्या आम देखने को मिलती है। मौसम के बदलाव के साथ आप अपनी त्वचा की देखभाल में भी बदलाव कर देते है।  इससे आपकी त्वचा और बालों को ज्यादा नुकसान होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आप इस मौसम में भी खुद को खूबसूरत बनाए रख सकेत है।   सर्दियों में स्किन की हर समस्याओं से छुटकारा दिलाएगी भाप थेरेपी  आपको आज सर्दियों में होने वाले इन छोटी छोटी समस्याओं से बचने के लिए कुछ टिप्स बताने जा रहें। ये टिप्स आपकी स्किन को पूरी तरह से ये अच्छी रखती है और कई समस्याओं को आपके पास नहीं आने देती है। आइए जानते है इनके बारे में... फटे होंठ को कैसे सही रखें  आपको बता दें कि सर्दियां आते ही सबसे पहले आपके होठ फटने लगते है। ये आपके फेस और खराब कर देते...

उंगलियों का कालापन दूर हो जाएगा इन 9 घरेलू नुस्‍खों से

Image
हाथों की उंगलियां अगर साफ-सुथरी होती हैं तो आपके हाथ भी देखने में बड़े ही खूबसूरत लगते हैं। वहीं अगर उंगलियों पर मैल जमी हो या फिर कालापन हो तो हाथों की रौनक खो जाती है और फिर वह दिखने में भद्दे लगने लगते हैं। त्‍वचा का कालापन बड़ी ही आम सी समस्‍या है जो कि ठीक तरह से केयर ना करने की वजह से होता है। अगर इस समस्‍या पर अभी से ध्‍यान ना दिया गया तो यह कंडीशन और भी बुरी होती चली जाती है जिसको बाद में ठीक करना काफी मुश्‍किल हो जाता है। हांलाकि आपको अपनी उंगलियों का कालापन दूर करने के लिये किसी महंगे पार्लर या फिर महंगी-महंगी क्रीम्‍स खरीदने की जरुरत नहीं है। इस समस्‍या से बचने के लिये घर में रखी कुछ ऐसी सामग्रियों का यूज़ करसकती हैं जो काफी असरदार हो सकती है। इन नुस्‍खों को पुराने जमाने से ही महिलाएं यूज़ करती आ रही हैं इसलिये इसके परिणाम आपको चौंका देंगे। तो अगर आपको भी चाहिये गोरी-गोरी उंगलियां, तो इन नुस्‍खों को आजमाना न भूलियेगा। दूध की मलाई  दूध की मलाई में त्‍वचा का रंग साफ करने के गुण होते हैं। अगर आपकी उंगलियां काली हैं तो आप उस पर थोड़ी सी ताजी मलाई लगा लीलिये और 10 म...

पहननी है बैकलेस चोली तो ऐसे करे अपनी पीठ को गोरी

Image
वेडिंग सीजन आ चुका है, शादी में परफेक्‍ट दिखने के लिए बहुत सारी लड़कियों ने ब्‍यूटी पार्लर भी एडवांस में बुक कर लिए होंगे, चेहरे की देखभाल तो ठीक है लेकिन गर्दन और पीठ में जमी मेल और कालेपन का? अब आप वेडिंग में जाएंगी और ट्रेडिशनल ड्रेस में बैक फ्लॉन्‍ट नहीं करें ऐसा तो हो नहीं सकता है। क्‍या आप दाग धब्‍बों की वजह से शादी में बैकलेस ड्रेसेज को अवॉइड कर रही है? सूरज की गर्मी, प्रदूषण, पसीने और गंदगी की मार झेलती गर्दन और पीठ, इन सब के प्रभाव के कारण काली पड़ने लगती है। लेकिन आज हम इसी समस्‍या को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपचार बताएगें, तो जरा ध्‍यान दीजियेगा। इन घरेलू उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर आप बिना अधिक पैसा खर्च किये गर्दन के पीछे का कालापन दूर कर सुनहरी सुन्दर और कोमल गर्दन पा सकती है और शादी में खुलकर बैकलेस चोली और ड्रेस पहन सकती है। आइए जानिए इन साधारण घरेलू उपायों के बारे में नींबू का रस नींबू के रस  में सिट्रिक एसिड होने के कारण इसे प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है। इसके अलावा नींबू विटामिन सी का भी बहुत अच्‍छा स्रोत है, और यह तो आप सभी जानते ही हैं ...

ऑइली स्‍किन के लिये अब घर पर ही ऐसे बनाएं DIY मॉइस्‍चराइजर

Image
अगर आप सोंचती हैं कि आपके ऑइली चेहरे के लिये मॉइस्‍चराइज़र बिल्‍कुल भी अच्‍छा नहीं है तो आप गलत हैं। चेहरे को डेली मॉइस्‍चराइजिंग करना काफी जरुरी है, लेकिन अगर आप डरती हैं कि कहीं इससे आपके चेहरे पर एक्‍ने ना आ जाएं तो हम इसका समाधान खोल लाए हैं। आपको जरुरत है बस ऐसी कुछ सामग्रियों की जो बिल्‍कुल नेचुरल हों , जिसे लगाने से चेहरा मुलायम बना रहे और ऑइली ना हो। ऑइली चेहरे के लिये एलोवेरा, रोजवॉटर, बादाम तेल, जैतून तेल, नारियल तेल, शहद, ग्‍लीसरीन और ग्रीन टी आदि काफी अच्‍छे माने जाते हैं। सर्दियों में शहद और ग्‍लीसरीन दोंनो ही स्‍किन को हाइड्रेट रखते हैं, तो अगर आपके पास ज्‍यादा ऑपशन ना हों तो आप इन्‍हें ही आजमा सकती हैं। 1. शहद, ग्‍लीसरीन, नींबू का रस और ग्रीन टी मॉइस्‍चराइजर:  सर्दियों में शहद और ग्‍लीसरीन दोंनो ही स्‍किन को हाइड्रेट रखते हैं। नींबू आपके स्‍किन टोन को हल्‍का बनाता है और दाग धब्‍बों को कम करता है। इसके साथ ही ग्रीन टी आपकी स्‍किन का पीएच लेवल बैलेंस करता है। क्‍या चाहिये:  (i) शहद: 1 टीस्‍पून (ii) ग्‍लीसरीन: 2 टीस्‍पून  (iii) ग्रीन टी पानी: ...

ऑइली स्‍किन की वजह से होते हैं पिंपल्‍स तो ऐसे पाएं छुटकारा

Image
ड़कों को अक्‍सर शिकायत होती है कि उनका चेहरा ऑइली है और उस पर बहुत ज्‍यादा पिंपल्‍स हो गए हैं। पर क्‍या आप जानते हैं कि चेहरे की सफाई करना कितनी जरुरी है, जो कि काफी सारे लड़के इगनोर कर देते हैं। जिनकी स्‍किन ऑइली होती है उन्‍हें अपने चेहरे की देखभाल ज्‍यादा करनी पड़ती है इसलिये आपको सीखना चाहिये कि ये सब कैसे करें।  तो आज हम उनको कुछ घरेलू पैक बनाना सिखाएंगे जिसे ऑइली स्‍किन की प्रॉबलब्‍स हैं। साथ ही यह भी जानेंगे की आपको क्‍या क्‍या सावधानियां रखनी चाहिये जिससे चेहरे पर ऑइल कम जमें। 1. अत्‍यधिक तेल हटाने के लिये  सामग्री-  200 एमएल रोज़ वॉटर 2 टी स्‍पून कपूर बनाने का तरीका:  एक टाइट बोतल में इन सभी सामग्रियों को मिक्‍स कर के डाल दे और फ्रिज में रख दें। आप इस मिश्रण को अपनी स्‍किन को साफ करने के लिये प्रयोग कर सकते हैं। यह ना केवल आपकी स्‍किन से जमे हुए तेल और बैक्‍टीरिया को निकालेगा बल्‍कि स्‍किन इंफेक्‍शन होने से भी बचाएगा। इससे स्‍किन टोन्‍ड दिखेगी और पिंपल्‍स भी नहीं होंगे। 2. एक्‍ने पैक कैसे बनाएं  वो लड़के जिनकी स्‍किन पर एक्‍ने होन...

स्मॉग से है आपकी स्किन और बालों को खतरा, ऐसे करें खूबसूरती का बचाव

Image
आपको आजकल लगातार बढ़ते जा रहे प्रदूषण से सावधान रहना है। इसके लिए आपको थोड़ा बचाव करने की आवश्यकता है। आपको बता दें कि ये ना सिर्फ आपके सेहत के लिए हानिकारक है बल्कि ये आपकी खूबसूरती के लिए भी नुकसानदेह साबित हो सकता है। इससे आपको स्किन और बालों की कई समस्या हो सकती है। अगर आपने समय पर इसका बचाव नहीं किया तो ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है। धुंध की तरह दिखाई देने वाली स्मॉग में सांस लेना तक मुश्किल हो गया है, जो सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी बहुत हानिकारक है।  इससे चेहरे पर झुर्रियां,रूखापन,दाग-धब्बे,मुंहासे होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती हैं। आपको आज बताएंगे कि इससे बचने के लिए आपको क्या क्या काम करने चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।   सूखी स्किन के लोग कैसे करें मेकअप, जानिए ये आसान से टिप्स  तो आइए जानते है स्मॉग से होने वाले स्किन प्राबलम्स और इससे बचने के आसाम घरेलू उपाय, जो आपकी स्किन और बालों को सुरक्षित रखेगें। भरपूर पानी पिएं  आपको स्किन की समस्या से बचने के लिए भरपूर पानी पीना चाहिए। वायु प्रदूषण के खतरनाक कण आपको शरीर में आ जाते है व...