Posts

Showing posts from May, 2018

किचन में रखी इन चीजों से पाएं Pigmentation से छुटकारा

Image
पिंगमेंटेशन एक ऐसी समस्‍या है जिसे हर कोई परेशान है। हमारी अस्वस्थ जीवन शैली, उम्र, प्रदूषण आदि के कारण त्वचा की रंगत असमान हो जाती है। चेहरे पर पैचेज पड़ जाते हैं। त्वचा पर दाग धब्बों की समस्या हो जाती है। जिसके कारण त्वचा कभी कभी काफी बुरी लगने लगती है। लेकिन अगर आप भी पिगमेंटेशन की समस्या से जूझ रही हैं और इसका उपाय नहीं मिल पा रहा है तो आज हम आपके लिए इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं। जिनकी मदद से आप इन सबसे मुक्ति पा सकते हैं। सूर्य के संपर्क में अधिक समय तक रहने से पिगमेंटेशन की समस्या होती है। सूर्य की अल्ट्रा वॉयलेट किरणें आपकी त्वचा को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती हैं। आपके जींस और हार्मोन्स में होने वाले परिवर्तन के कारण भी शरीर के विभिन्न भागों पर गहरे धब्बे आ जाते हैं। पिंगमेंटेशन से बचाने के ल‍िए आज हमको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बता रहे है। 1. नीबू: नीबू दाग हटाने के गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें सिट्रिक एसिड पाया जाता है और यही कारण है कि यह एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। आप प्रभावित जगह पर कॉटन बॉल की सहायता से नीबू का रस लगायें और उसे 10-...

ठोड़ी पर हुए Blackheads को हटाने के घरेलू उपाय

Image
चेहरे की साफ सफाई पर हर किसी को ध्‍यान देना चाहिये। अगर चेहरा साफ नहीं रहेगा तो कील-मुंहासे और ब्‍लैकहेड्स का होना आम बात बन जाएगी। वैसे ब्‍लैकहेड्स हर चेहरे पर दिखाई देते हैं। चाहे सामान्‍य चेहरा हो या ऑयली चेहरे पर ब्‍लैक हेड्स दिखाई देते हैं। चेहरे पर अगर ब्‍लैकहेड्स हो गए हों तो चेहरा देखने में काफी गंदा और काला दिखाई देने लगता है। इसलिये जरुरी है कि आप जैसे ही घर पर पहुंचे, उसी समय चेहरे को अच्‍छे फेस वॉश से साफ कर लें। ब्‍लैकहेड को कभी भी दबा कर नहीं निकालना चाहिये नहीं तो उस पर नाखून के गहरे निशान पड़ जाते हैं। चेहरे पर ज्‍यादात्‍तर जहां ब्‍लैकहेड्स दिखाई देते है वो है नाक और ठोडी पर। कुछ लोगों के ठोडी पर बहुत ही ज्‍यादा ब्‍लैकहेड्स होते है जो दूर से हल्‍की से दाढ़ी की तरह दिखाई देती है। आइए जानते है कि ठोडी पर होने वाले जिद्दी ब्‍लैकहेड्स को हटाने के घरेलू उपाय। दरदरा नमक और गुलाब जल ठोडी पर ब्‍लैकहेड्स को हटाने का सबसे अच्‍छा तरीका है घर में मौजूद दरदरा नमक। ब्‍लैकहेड हटाने के लिये एक छोटा चम्‍मच नमक और एक चम्‍मच रोज वॉटर को कटोरी में मिक्‍स करें। बिना देरी किये हुए इसस...

गर्मियों में सनटैन हटाने से लेकर चेहरे को गोरा बनाता है टमाटर

Image
गर्मी का पारा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। गर्मी से हर किसी का हाल बेहाल कर रखा है। गर्मी का पारा कई जगह तो 45 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। गर्मी और तेज तल्‍ख धूप का सबसे ज्‍यादा नुकसान चेहरा पर पड़ता है। बेजान और मुरझाया चेहरा। धूप की टैनिंग से बचने के लिए लोग कई तरह के मंहगें प्रोडक्‍ट यूज करते है।  आपको जानकर हैरानी होगी मार्केट से महंगे केमिकल युक्‍त प्रॉडक्‍ट की एक टमाटर के उपयोग से भी आप सन टैनिंग से बच सकते है। सन टैनिंग की समस्‍या को टमाटर की मदद से भी हटाया जा सकता है। टमाटर में मौजूद गुण चेहरे के ल‍िए किसी वरदान से कम नहीं है। आइए जानते है। इसके दूसरे फायदों के बारे में। टमाटर को चेहरे पर लगाने के कई फायदे हैं, लेकिन इस बारे में कई लोग नहीं जानते।  क्‍लींजर के तौर पर  इसका बेस्ट पार्ट है कि ये क्लिनिंग बहुत अच्छी करता है। अगर हम बाहर से आए हैं तब इसका यूज करना चाहिए। बाजार के कोई प्रोडक्ट यूज करते हैं तब उसमें केमिकल्स हो सकते हैं। ऐसे में अच्छा है कि इसे फेसपैक की तरह यूज करें।  चेहरे के बड़े पोर्स को छोटा करे  चेहरे के बड़े पोर्स हमारे चे...

बेदाग़ और चमकदार त्वचा के लिए 6 आसान हर्बल उपाय

Image
आपका ज़रूर मन करता होगा कि आपका चेहरा साफ, दाग धब्बों रहित और चमकदार हो। जैसा कि अक्सर आप मैगज़ीन या टीवी पर देखते हैं। रोज़मर्रा की जिंदगी में धूप, प्रदूषण और कई उत्पादों के इस्तेमाल से हमारे चेहरे पर काफी असर पड़ता है। आपको बेहतरीन त्वचा एक दिन में नहीं मिल सकती। इसमें सही देखभाल और सटीक उत्पादों की ज़रुरत होती है। इसका कुछ समय तक इस्तेमाल करने के बाद ही आपको सही परिणाम दिख सकता है।  अच्छा दिखने के लिए हम अक्सर महंगे स्पा ट्रीटमेंट और उत्पादों के पीछे भागते हैं। यह चेहरे को अच्छा करने से ज़्यादा बिगाड़ते हैं क्यूंकि उत्पादों में मौजूद केमिकल चेहरे को बिगाड़ते हैं। अपनी त्वचा का ख्याल रखने का और इसे इसके खोये पोषक तत्वों को वापस करने का सही तरीका है हर्बल तरीका।  यह आसानी से घर पर किया जा सकता है और ज़्यादातर चीज़ें आपको अपने किचन में ही मिल जाएंगी। यह मंहगी भी नहीं हैं और आप जब चाहें इसे तैयार कर सकती हैं। यहां पर कुछ आसान हर्बल तरीकों के बारे में बताया गया है ताकि आपके चेहरे पर अच्छा असर दिखे: 1. कील मुहांसों के लिए हर्बल उपचार:  हममें से कई कील मुहांसों की समस्या से क...

दरक के ये secret टिप्स अपनाएं और बालों की हर समस्या से छुटकारा पाएं

Image
रोज़ाना के खान पान में अदरक को सबसे अच्‍छा और लाभकारी हर्ब माना जाता है। सर्दी, ज़ुकाम, गले में खराश आदि होने पर अदरक बहुत फायदेमंद साबित होती है। सर्दी के दिनों में हर किसी को अदरक वाली चाय बहुत पसंद आती है। लेकिन आपको जानकर आश्‍चर्य होगा कि अदरक, स्‍वास्‍थ्‍य के साथ-साथ सुंदरता के लिहाज़ से भी बहुत लाभप्रद है। अदरक से बालों को और त्‍वचा को भी बहुत लाभ मिलते हैं।  अदरक में एंटी-ऑक्‍सीडेंट, मैग्‍नीशियम, पोटैशियम और कॉपर होता है। इसके रस को बालों में सही विधि से लगाने पर बालों की ग्रोथ होती है और रूसी भी दूर हो जाती है। साथ ही बालों का रूखापन भी दूर हो जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि बालों में अदरक को किस प्रकार लगाएं कि आपको अत्‍यधिक लाभ मिले। बालों की देखभाल के लिए अदरक के लाभ:  1. रूसी की समस्‍या से दिलाये निजात  अगर बालों में रूसी हो जाती है तो बहुत खुजली और दर्द होता है। कई बार वो पपड़ी बनकर निकलने लगती है और खून भी आ जाता है। अगर आपको ऐसी ही समस्‍या है तो अदरक आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। इसमें एंटीमाइक्रोबायल गुण होते हैं जो रूसी को कम करने म...