बेदाग़ और चमकदार त्वचा के लिए 6 आसान हर्बल उपाय

आपका ज़रूर मन करता होगा कि आपका चेहरा साफ, दाग धब्बों रहित और चमकदार हो। जैसा कि अक्सर आप मैगज़ीन या टीवी पर देखते हैं। रोज़मर्रा की जिंदगी में धूप, प्रदूषण और कई उत्पादों के इस्तेमाल से हमारे चेहरे पर काफी असर पड़ता है। आपको बेहतरीन त्वचा एक दिन में नहीं मिल सकती। इसमें सही देखभाल और सटीक उत्पादों की ज़रुरत होती है। इसका कुछ समय तक इस्तेमाल करने के बाद ही आपको सही परिणाम दिख सकता है। 

अच्छा दिखने के लिए हम अक्सर महंगे स्पा ट्रीटमेंट और उत्पादों के पीछे भागते हैं। यह चेहरे को अच्छा करने से ज़्यादा बिगाड़ते हैं क्यूंकि उत्पादों में मौजूद केमिकल चेहरे को बिगाड़ते हैं। अपनी त्वचा का ख्याल रखने का और इसे इसके खोये पोषक तत्वों को वापस करने का सही तरीका है हर्बल तरीका। 

यह आसानी से घर पर किया जा सकता है और ज़्यादातर चीज़ें आपको अपने किचन में ही मिल जाएंगी। यह मंहगी भी नहीं हैं और आप जब चाहें इसे तैयार कर सकती हैं। यहां पर कुछ आसान हर्बल तरीकों के बारे में बताया गया है ताकि आपके चेहरे पर अच्छा असर दिखे:

1. कील मुहांसों के लिए हर्बल उपचार: 

हममें से कई कील मुहांसों की समस्या से काफी परेशान रहे हैं। कील मुहांसों की समस्या सिर्फ यौवनावस्था में ही नहीं होती। यह कभी भी हो सकती है। इस समस्या से आपको जल्दी निजात दिलाता है टमाटर। 
टमाटर को आधे टुकड़े में काटें।

 एक टुकड़े को चेहरे पर लगायें। 

इससे चेहरे पर का तेल नियंत्रित रहेगा। 

इसके कारण चेहरे पर आने वाले कील मुहांसों से आपको छुटकारा मिलेगा। 

2. बढ़ती उम्र में त्वचा के लिए हर्बल देखभाल:

 हम वक़्त को नहीं रोक सकते पर त्वचा पर आने वाली रेखाओं को रोक सकते हैं। जवान और चमकदार त्वचा के लिए अंडे का पैक लगायें। 

एक अंडा तोड़ें और इसमें से पीला भाग और ज़र्दी अलग कर लें। 

पीले भाग को फेंट कर फोम जैसा बना लें और फिर चेहरे पर लगा लें। इसे 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। 

आप इसमें लैवेंडर तेल मिला सकते हैं ताकि अंडे की महक ना आये।


3. होठों के लिए हर्बल उपाय: 

होठों के आसपास की त्वचा काफी संवेदनशील होती है। यह वैसी जगह है जहाँ पर उम्र के लक्षण जैसे कि रेखाएं दिखने लगती हैं। 

रात को सोने से पहले होठों पर शहद लगा लें। इसे रात भर लगा रहने दें।

 सुबह को शहद और चीनी के टुकड़े के मिश्रण से स्क्रब करें और डेड स्किन से छुटकारा पाएं। 

इसके अलावा, शहद या घी दिन में तीन से चार बार होठों पर लगायें।

 4. काले घेरों के लिए हर्बल उपाय:

 यह ऐसे दाग हैं जो छोड़ने का नाम नहीं लेते!

 आंखें बंद कर कच्चे आलू, खीरे का टुकड़ा या फिर गुलाबजल से गीली रुई आँखों पर रखें।

 इसे 10-15 मिनट तक आँखों पर रहने दें।

 आप ऐसा फेस पैक लगाते वक़्त भी कर सकते हैं। सोने से पहले काले खेरे पर बादाम के तेल से मालिश करें।

5. चेहरे पर दाग धब्बों के लिए हर्बल उपाय:

 बढ़ती उम्र और क्षतिग्रस्त त्वचा का संकेत है चेहरे पर दाग धब्बे या पिगमेंटेशन।

 एक कटोरे में कच्चे आलू को घिस लें और इसमें नींबू का रस मिला लें।

 इसे चेहरे की त्वचा पर गोल गोल घुमाकर लगायें। 

10 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद पानी से धो लें।

 6. धूप से काली पड़ी हुई त्वचा के लिए हर्बल उपचार:

आप धूप में पूरे दिन बाहर रहती हों या फिर कुछ समय के लिए, आपकी त्वचा का काला पड़ना लाजमी है।

 1 छोटे चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी और कुछ बूँद नींबू का रस मिलाएं। 

इससे आपकी काली पड़ रही त्वचा में प्राकृतिक रूप से फर्क नज़र आएगा।

  समय के साथ और निरंतर इन उपायों का इस्तेमाल कर आपको सही परिणाम मिलेंगे।




Comments

Popular posts from this blog

स्‍किन की चमक बढ़ाने के लिए मनुका शहद से तैयार इन फेस पैक का करें प्रयोग

लम्बे घने और चमकदार बाल पाने का नेचुरल तरीका

पिंपल्स का नहीं रहेगा नामोनिशान, त्वचा के लिए 8 घरेलू समाधान