Posts

Showing posts from January, 2018

ग्लोइंग स्किन पाने के घरेलू नुस्खे

Image
1. गुलाब की कुछ पंखुडियों में 2 टेबलस्पून गाडा दूध मिलाकर बारीक पीस लें | तैयार लेप को दस मिनट के लिए फ्रिज मे रख दें | बाहर निकालकर चेहरे पर लगाएं | 20 मिनट बाद जब लेप सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें | गुलाब क्री पंखुडियों से त्वचा की रंगत निखरती हैं | 2. पके हुए केले को छीलकर अराल लें मसल लें | इसमें 3 टेबलस्पून पका हुआ पपीता मसलकर मिलाएं | इसे दो मिनट चम्मच से फेंटें | फिर चेहरे पर अप्लाई करें | 20 – 25 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें | इससे स्किन टाइट होती है और नेचुरली ग्लो करती हैं | 3. मिक्सर यें 2 छोटे साइज़ के स्ट्राबेरी और 1 टेबलस्पून बटर (नमक वाला नहीं) डालकर पीस लें | तैयार पेस्ट चेहरे पर लगाएं | 15 मिनट बाद कुनकुने पानी में भीगे हुए टॉवल से चेहरा पोंछ लें | स्ट्राबेरी से स्किन टोन निखरता है और बटर चेहरे को माइश्चाराज़ करता हैं | 4. 2 टीस्पून बेसन में 1 टीस्पून दूध और 1 टीस्पून आलिव आयल मिलाएं | फिर चेहरे को गुलाब जल से धोएं और फेस पैक लगा लें | 20 मिनट बाद कुनकुने पानी से चेहरा धो लें | इससे स्किन ग्लो करेगी और ब्लैक हेड्स की शिकायत भी दूर हो जाएगी | 5. सेब...

फेशियल करने का तरीका और फायदे

Image
फेशियल करने का तरीका और फायदे Facial Beauty Tips In Hindi For Glow – आपने शायद फेशियल तो कई बार कराया होगा लेकिन आप में से काफी लोग इसके सभी तरह के फायदों से अनजान होंगी | यहां पार हम जानेगें की फेशियल कब, कैसे और क्यों कराना चाहिए | फेशियल से चेहरे की मालिश होती है | यह रक्त संचार तेज करता है | फेशियल के बाद चेहरे पर स्वस्थ चमक आ जाती है | इससे रोमछिद्रों में जमी हुई गन्दगी निकल जाती है तथा रोमछिद्र के मुख संकुचित हो जाते हैं | फेशियल शारीरिक व मानसिक तनाव को भी कम करता है | सबसे पहले यह जान लें – फेशियल 25 वर्ष की आयु के बाद ही शुरू करवाना चाहिए | फेशियल करने से पहले अपनी त्वचा के बारे में जानना बहुत जरुरी है | यदि रुखी व कांतिहीन त्वचा हो तो यह माह में दो बार जरूरी होता है, जबकि यदि त्वचा खुश्क हो तो माह में एक बार ही फेशियल काफी होता है | जिनकी आयु अधिक हो गई हो, उन्हें सप्ताह में एक बार फेशियल अवश्य करवाना चाहिए | जिनके मुंह पर मुंहासे निकले हुए हों या एलर्जी हो, तो उस समय फेशियल का प्रयोग नहीं करना चाहिए | इसके अलावा यह आवश्यकतानुसार महीने में एक या दो बार किया जा सकता है ...

वैक्सिंग के बाद बॉडी पर होने वाले दानों से यूं पाए छुटकारा

Image
हाथ पांव के अनचाहे बाल हटाने के लिए महिलाएं वैक्सिंग तो कराती है तो दर्द तो बहुत होता है लेकिन कुछ महिलाओं की सेंसेटिव स्किन के कारण पूरी बॉडी पर लाल लाल दाने या फोड़े फसिंया होने लगते है। दरअसल ऐसा वैक्सिंग के दौरान यह बालों को खींचने और उनके टूटने के बाद रोमछिद्र (पोर) खुल जाते हैं और इन खुले हुए पोरों में बैक्टेरिया बैठ जाता है जिनकी वजह से ये दाने या फोड़े होने लगते हैं। कुछ महिलाओं के ये दाने कुछ घंटों या दिनों में ठीक हो जाते हैं। जबकि कुछ लोगों को ये समस्या मुंहासों की तरह ही काफी दिनों तक रहती है। आमतौर पर ये कंधों, बांहों के ऊपरी हिस्से और पीठ में होते हैं। जिनके सूख जाने के बाद खुजली और दाग धब्बे हो जाते हैं। अगर आपको भी वैक्सिंग कराने के बाद इस समस्‍या से दो चार होना पड़ता है तो हम आपके लिए कुछ आसान से टिप्‍स लाए है। जिन्‍हें फॉलो करने पर आपकी ये समस्‍या काफी हद तक कम हो जाएंगी। आइए जानते है कि वैक्सिंग के बाद किन चीजों का ध्‍यान रखना चाहिए- पीरियड्स के दौरान वैक्सिंग न कराएं। इन दिनों आपकी त्वचा अधिक संवेदनशील होती है और इस तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। वैक्सि...

सर्दी में ग्लिसरीन को ऐसे लगाएं रात में

Image
नॉर्थ इंडिया में कड़ाके की सर्दी हो रही है और ऐसे में स्‍किन की नमी खोने का काफी डर रहता है। अगर अपनी स्‍किन की केयर करना हो तो आपको रात में ही चेहरे पर ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट लगाने चाहिये। इससे रातभर आपकी स्‍किन रिपेयर होती रहेगी और अगली सुबह चेहरे पर अच्‍छा सा ग्‍लो मिलेगा। सर्दियों में जो अधिकतर महिलाएं खुद की ब्‍यूटी किट में रखना पसंद करती हैं, वो है ग्‍लिसरीन। चेहरे के लिए कैसे करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल जी हां, ग्‍लिसरीन कोई नया नाम नहीं है बल्‍कि यह खूबसूरती निखारने की देसी दवा है। रात में अगर चेहरे पर ग्‍लिसरीन और नींबू लगा कर सोया जाए तो चेहरे का रूखापन कम होता है और अगर इसे फटी एडियों पर लगाया जाए तो एडियां ठीक हो जाती हैं। ऐसे ही ग्‍लिसरीन के कई ढेर सारे फायदे हैं, जिसे आप उयोग कर सकती हैं। आइये जानते हैं सर्दियों में स्‍किन की नमी को बरकरार रखने के लिये ग्‍लिसरीन को रात में कैसे चेहरे पर लगाएं। 1. स्‍किन बनाए फेयर और दाग रहित  ग्लिसरीन को रात में यूज़ करने के लिये आप नींबू का रस, गुलाब जल और ग्लिसरीन की एक मात्रा में मिक्‍स करें। फिर इस पेस्‍ट से अपने चेहरे की कुछ म...

खुश रहें और यूं निखर जाएगा रूप आपका

Image
कहते हैं सुंदरता देखने वाले की आंखों में होती है। कुछ लोग यह भी कहते हैं कि यह प्रभाव चेहरे का ही पड़ता है, लेकिन कई बार यह सवाल भी उठता है कि क्या सुंदरता सचमुच कुछ होती है ?  ज्यादातर लोग यही मानते हैं कि कोई व्यक्ति तब सुंदर दिखता है जब वह आत्मविश्वास से भरपूर हो, कोई ऐसा काम कर रहा हो, जो पैशन से भरपूर हो । कोई दूसरा हमें खुश या सुंदर नहीं बना सकता, यह व्यक्ति की अपनी जिम्मेदारी होती है । यदि आप सचमुच सुंदर दिखने की ख्वाहिश रखतीं हैं तो कुछ बातों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएं | सुंदर दिखना है तो खुश रहिये सकारात्मक सोचे और खुश रहें। हंसने का कोई बहाना खोजती रहें। कुछ ऐसा करें, जिससे आत्मिक संतुष्टि मिले | कोई शौक पैदा करें, किसी की मदद करके देखें, किसी का दोस्त बनकर देखें। परिवार को अपनी ताकत बनाएं, रिश्तों में मधुरता बनाए रखें। निजी स्तर पर खुश रहेंगे तो सामाजिक स्तर भी बेहतर रहेगा और कॅरियर का विकास भी हो सकेगा। अच्छा खाएं, अच्छा सोचें, अच्छा देखें, सुनें और पढ़े। भरपूर नीद लें। जीवन के हर उतार-चढ़ाव को सहज भाव से स्वीकार करें, क्योंकि कुछ भी स्थाई नहीं होता। ...

त्वचा को निखारती है नाइट क्रीम

Image
त्वचा को निखारती है नाइट क्रीम Night Cream Tips For Glowing Skin – Oily and Dry Skin सुंदरता सबकी आँखों को भाती है और सौंदर्य की पहली शर्त है- स्वस्थ और चमकदार त्वचा | सुंदर, मखमली, पारदर्शी त्वचा अनचाहे ही हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है | नैन-नक्श तो कुदरत की देन है, लेकिन त्वचा को स्निग्ध बनाए रखना उसकी उचित देखभाल पार निर्भर होता है | किसी पार्टी में जाने के लिए तो आप खूब मेकअप करके चमक उठती है| दिन में कही भी जाना हो तो आप अच्छी तरह बन-सँवर जाती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रात में जब आप आराम कर रही होती है, तब आप अपनी त्वचा के लिए क्या करती है? रात के समय सोने से पूरे शरीर को ही नहीं, त्वचा को भी आराम मिलता है| यह वह समय होता है जब उसे दिन भर के प्रदूषण से छुटकारा मिलता है, इसलिए त्वचा को पोषण देने के लिए सही मायने में यही उपयुक्त समय होता है| सोते समय त्वचा कि उचित देखभाल करने से त्वचा की मृत कोशिकाएँ हट जाती है (Dead skin cells removed) और नई कोशिकाएँ का निर्माण तेजी से होता है (New cells generates)| त्वचा के निखार और उसे असमय झुर्रियों से बचाने के लिए यह...

आंखों के आस पास हो गई हैं झुर्रियां तो अपनाएं ये टिप्‍स

Image
आंखें हमारे शरीर का जितना अहम हिस्‍सा हैं, उतनी की इनके आस-पास की त्‍वचा संवेदनशील भी होती है। उम्र बढ़ने के साथ साथ आंखों के आस पास की त्‍वचा पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं लेकिन कुछ लोंगो के तो जवानी में ही ऐसा होना शुरु हो जाता है। चेहरे पर कसाव का कम होना कोलाजेन की कमी की वजह से होता है, जिसकी वजह से झुर्रियां पड़ने लगती हैं। अगर आपकी लाइफस्‍टाइल अच्‍छी नही है या फिर आपका आहार पौष्‍टिक नहीं है तो, आपको यह समस्‍या आ सकती है। लेकिन ऐसे कई घरेलू टिप्स हैं, जिसकी मदद से आप आंखों के आस पास की झुर्रियों को कम कर सकती हैं। इसके साथ ही सही समय पर और सही मात्रा में फल, पत्तेदार सब्जियाँ, मछली, और अन्य उम्र बढ़ने से रोकने वाली चीजें, प्रोटीन और मिनरल्स वाला भोजन खाइए। 1. मोश्चराइजिंग करें  अगर आपकी स्‍किन में नमी नहीं है तो जाहिर सी बात है कि झुर्रियां पड़ेंगी ही। अगर आप अपनी स्‍किन को पूरी नमी दें या फिर चेहरे पर मॉइस्‍चराजर लगाएं तो महीन रेखाएं कम होती हुई गायब हो जाती है। 2. हाइड्रेशन  अगर आप आँखों या पलकों से झुर्रियां हटाना चाहती हैं तो आपको आवश्यक रूप से अधिक पा...

चेहरे को 2 दिन में गोरा बनाए केसर फेस पैक

Image
चेहरे का रंग किसी भी वजह से काला पड़ सकता है। हो सकता है कि आप धूप में बहुत ज्‍यादा समय बिताती हों या फिर इसका कोई दूसरा ही कारण हो। लेकिन इस रंग की वजह से आपको शर्मिंदा होने की कोई जरुरत नहीं है। आप घर पर ही केसर से तैयार काफी सारे घरेलू फेस पैक बना सकती हैं। आयुर्वेद में भी केसर को काफी महत्‍व दिया गया है और बताया गया है कि यह आपकी स्‍किन में किस तरह से गोरापन ला सकता है। तो अगर आपके यहां शादी या पार्टी है, जिसमें आपको जाना है तो आप इस घरेलू केसर पैक को बनाना और लगाना ना भूलें। 1. गोरा रंग पाने के लिये मलाई और केसर फेस पैक  सामग्री-  1 टीस्‍पून मलाई 8-10 केसर के धागे   बनाने की विधि -  केसर के धागों को दूध की मलाई में कुछ घंटों के लिये भिगो दें। चेहरे को साफ करें और उस पर मलाई लगाएं। इसे 20 मिनट तक रखे रहने दें। फिर इसे फेस वॉश से धो लें। कितनी बार लगाएं:  इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाया जा सकता है। 2. मलाई, नारियल तेल और केसर फेस पैक  ]दूध में लैक्‍टिक एसिड बंद पोर्स को साफ करता है। नारियल का तेल स्‍किन को मॉइस्‍चराइज करता है...

चेहरे को गोरा बनाने से लेकर मुंहासों के दाग भी हटा देंगे ये 5 उबटन

Image
 पुराने जमाने में जब हमारी दादी-नानी के पास महंगे और ब्रांडेड कंपनी के फेस वॉश और साबुन नही हुआ करते थे, तब वे उबटन का इस्‍तेमाल अपनी खूबसूरती को निखारने के लिये किया करती थीं। उबटन एक घरेलू चीज़ है जिससे स्‍किन काफी साफ और सुंदर हो जाती है। 7 हल्‍दी फेस पैक: दाग-धब्‍बे दूर करके रंग निखारे हल्‍दी उबटन को घर पर बनाना काफी आसान होता है और इसके लिये आपको अपनी पॉकेट भी ढीली करने की जरुरत नहीं। आज कल तो हर महिला ऐसी ही चीज खरीदना चाहती है जो नेचुरल हो और उसे लगाने से चेहरे में असर भी दिखे। अगर चेहरे पर ब्‍लैकडेड, वाइटहेड, पिगमेंटेशन, सनबर्न या मुंहासों के दाग धब्‍बे हैं तो आप उबटन का प्रयोग कर सकती हैं। चेहरे को गोरा और साफ कर देंगे ये 12 उबटन, अभी ट्राई करें आज हम आपको ऐसे कई सारे उबटनों की रेसिपीज़ बताने वाले हैं, जिसे आप चेहरे की कई समस्‍याओं को दूर करने के लिये यूज़ कर सकती हैं। 1. उबटन से बनाएं फेस वॉश  सामग्री-  1 टीस्‍पून चंदन पावडर  2 टीस्‍पून बेसन  ½ टीस्‍पून हल्‍दी पावडर 2 टीस्‍पून दूध बनाने की विधि -  एक कटोरी में सभी सूखी सामग्...

स्‍किन को तो गोरा करेंगे ही साथ में मुंहासे भी हटाएंगे ये Face Cleansers

Image
तैलीय त्वचा का कारण त्वचा में अतिरिक्त तेल यानी सीबम होता है, जब हार्मोन की गड़बड़ी से एण्ड्रोजन का स्तर बढ़ता है तब तेल ग्रंथियां सक्रिय हो कर ज्यादा तेल छोड़ने लगती है तथा शरीर ज्यादा सीबम बनाने लगता है ऐसा ज्यादातर टीनऐज में होता है पर कुछ लोंगो को जेनेटिक भी हो सकता है। तैलीय त्वचा होने से त्वचा की कई सारी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है जैसे मुँहासे, ब्लैकहैड्स, और व्हाइटहेड्स। यही नहीं तैलीय त्वचा पर मेकअप भी ज्यादा देर तक नहीं ठहरता है। इसके साथ गर्मियों के दिनों में तैलीय त्वचा की देख भाल करना और भी मुश्किल होता है। लेकिन आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्यों कि आज हम आपको कुछ ऐसे ही फेस मास्क के बारे में बताने जा रहें हैं जिसे आप तैलीय त्वचा को अच्छे से साफ़ रख सकते हैं। 1. ब्राइटनिंग ग्रीन ग्राम क्लेन्ज़र  ग्रीन ग्राम यानी मूंग दाल त्वचा को चमकाने के लिए अच्छा होता है। इसे आप फेस वॉश की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें विटामिन ए, बी, सी और ई काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है साथ ही प्रोटीन जो त्वचा को जवां बनाये सामग्री  1/4 कप हरे चने का पाउडर (मूं...

त्वचा पर मौसम का प्रभाव

Image
प्रत्येक मौसम में त्वचा की अलग-अलग तरह से देखभाल करनी पड़ती है | त्वचा पर ऋतु का बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है | सर्दियों में यह खुश्क हो सकती है तो गर्मियों में इसका तेल बह सकता है | इसलिए आप अपनी त्वचा की प्रकृति को जानकर नीचे दिए गए टिप्स के अनुसार उसकी उचित देख-रेख करेंगीं तो आप हर मौसम में glowing स्किन पा सकती है | 1. सामान्य त्वचा वाले स्त्री या पुरुष को गर्मियों में हमेशा अपना चेहरा बेबी सोप और ठन्डे पानी से धोना चाहिए | 2. गर्मी के मौसम में तेलीय त्वचा (Oily Skin) और भी चिपचिपी हो जाती है अतः इन दिनों, अर्थात गर्मी के मौसम में किसी ‘औषधियुक्त साबुन (Aromated Soap)’ का प्रयोग करना चाहिए और मेकअप करने से पहले आइस पैक लगाना चाहिए | 3. रुखी त्वचा गर्मी के दिनों में खिंची-खिंची सी लगती है, अतः इन दिनों त्वचा पर कोई भी हल्का-सा माइस्चराइजर लगाएं | 4. सर्दियों में रुखी त्वचा पर लकीरें-सी पड़ जाती हैं, अतः इन दिनों नीबू का रस, ग्लिसरीन और गुलाब जल को बराबर मात्रा में लेकर शरीर के खुले भाग पर सुबह-शाम लगाएं | इससे त्वचा बेदाग भी रहेगी और कांतिमय (Glowing) होकर त्वचा का फटना भी रुक ...

30 की उम्र में फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन

Image
हमारी उम्र जैसे-जैसे बढ़ने लगती है वैसे - वैसे ही हमारी स्‍किन अपनी चमक खोने लगती है। जब आप 20 साल की थीं, तब केवल मुंहासों की समस्‍या होती थी, मगर अब जब आप 30 की उम्र के आस-पास पहुंच रही हैं तो स्‍किन की अलग अलग समस्‍याएं पैदा होनी शुरु हो गई है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे हमारी स्किन की ज़रूरतें भी बदल जाती है। जब आप 30 की होती हैं तो कॉलेजन और इलास्टिन कमज़ोर हो जाते हैं और साथ में चेहरे, आंखों के आस-पास और माथे पर फाइन लाइन्स उभरने लगती हैं। अगर आप चाहती हैं कि आप की स्‍किन ग्रेसफुली बूढी हो, तो आज से ही अपनी स्‍किन केयर रूटीन में कुछ चीजों को रोज़ फॉलो करना शुरु कर दें। इस उम्र के पड़ाव में आपको अपने पास वो सभी प्रोडक्‍ट्स रखने चाहिये, जिससे आपकी उम्र कम की दिखे। आज हम बोल्‍डस्‍काई में आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे स्‍किन केयर टिप्‍स जो हर उस महिला को फॉलो करनी चाहिये जो 30 की उम्र के पास पहुंच चुकी है। इससे आप सालों साल जवां रहेंगी.... तो आइये देखते हैं क्‍या हैं वो.. 1. आई क्रीम  आंखों के आस पास की जो स्‍किन होती है वह काफी संवेदनशील होती है, इसलिये वह ज...