वैक्सिंग के बाद बॉडी पर होने वाले दानों से यूं पाए छुटकारा
हाथ पांव के अनचाहे बाल हटाने के लिए महिलाएं वैक्सिंग तो कराती है तो दर्द तो बहुत होता है लेकिन कुछ महिलाओं की सेंसेटिव स्किन के कारण पूरी बॉडी पर लाल लाल दाने या फोड़े फसिंया होने लगते है। दरअसल ऐसा वैक्सिंग के दौरान यह बालों को खींचने और उनके टूटने के बाद रोमछिद्र (पोर) खुल जाते हैं और इन खुले हुए पोरों में बैक्टेरिया बैठ जाता है जिनकी वजह से ये दाने या फोड़े होने लगते हैं। कुछ महिलाओं के ये दाने कुछ घंटों या दिनों में ठीक हो जाते हैं।
जबकि कुछ लोगों को ये समस्या मुंहासों की तरह ही काफी दिनों तक रहती है। आमतौर पर ये कंधों, बांहों के ऊपरी हिस्से और पीठ में होते हैं। जिनके सूख जाने के बाद खुजली और दाग धब्बे हो जाते हैं। अगर आपको भी वैक्सिंग कराने के बाद इस समस्या से दो चार होना पड़ता है तो हम आपके लिए कुछ आसान से टिप्स लाए है। जिन्हें फॉलो करने पर आपकी ये समस्या काफी हद तक कम हो जाएंगी।
आइए जानते है कि वैक्सिंग के बाद किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए-
पीरियड्स के दौरान वैक्सिंग न कराएं। इन दिनों आपकी त्वचा अधिक संवेदनशील होती है और इस तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
वैक्सिंग के तुरंत बाद बहुत गर्म या प्रदुषण वाली जगहों पर जाने से बचें। ऐसे वातावरण में जाने से खुले
हुए रोमछिद्रों में गंदगी और धूल बैठ जाती है जो फोड़े-फुंसियों में तब्दील हो जाते हैं। अगर बाहर जाना ही पड़ रहा है तो अपने फेश को सूती कपड़े से भी कवर कर लें।
प्रभावित हिस्सों पर एंटीबायोटिक लगाने से कीटाणुओं और दाग-धब्बों को बढ़ने से रोका जा सकता है।
वैक्सिंग के बाद किसी केमिकल वाले साबुन का इस्तेमाल न करें।
बल्कि, नहाने के लिये सादे पानी और लूफा का इस्तेमाल करें।
वैक्सिंग के बाद तंग कपड़े पहनने से बचें और ढीले ढाले कपड़े पहने।
चुस्त जीन्स, शर्ट या ट्राउज़र पहनने से त्वचा कपड़ों से रगड़ खा सकती है और दानों की वजह से आपको अधिक परेशानी हो सकती है।
फोड़े फुंसियों से बचने के लिए पहले कुछ दिन ऑइंटमेंट लगाएं। अगर ज्यादा समस्या हो तो जाकर एक बार डॉक्टर को जरुर दिखाएं
अगर आपको हमेशा वैक्सिंग के बाद दानों की समस्या होती है तो वैक्सिंग के तुरंत बाद बर्फ का इस्तेमाल करें। उसके बाद किसी अच्छे मॉश्चराइजर का प्रयोग करें।
नींबू का ताज़ा रस, नारियल का तेल या टी ट्री ऑइल लगाने से भी काफी फायदा होता है। खुजली से बचने के लिए बेबी पाउडर लगाएं। इन घरेलु नुस्खों से कुछ ही दिनों में वैक्सिंग से होनेवाले दाने ठीक हो जाएंगे।
खुजली होने पर या दानें होने पर इसें नाखूनों से न खुरचें या खुजली न करें। अगर बहुत ज़्यादा खुजली महसूस हो तो उस जगह को एक नरम कपड़े से रगड़ें।
जबकि कुछ लोगों को ये समस्या मुंहासों की तरह ही काफी दिनों तक रहती है। आमतौर पर ये कंधों, बांहों के ऊपरी हिस्से और पीठ में होते हैं। जिनके सूख जाने के बाद खुजली और दाग धब्बे हो जाते हैं। अगर आपको भी वैक्सिंग कराने के बाद इस समस्या से दो चार होना पड़ता है तो हम आपके लिए कुछ आसान से टिप्स लाए है। जिन्हें फॉलो करने पर आपकी ये समस्या काफी हद तक कम हो जाएंगी।
आइए जानते है कि वैक्सिंग के बाद किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए-
पीरियड्स के दौरान वैक्सिंग न कराएं। इन दिनों आपकी त्वचा अधिक संवेदनशील होती है और इस तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
वैक्सिंग के तुरंत बाद बहुत गर्म या प्रदुषण वाली जगहों पर जाने से बचें। ऐसे वातावरण में जाने से खुले
हुए रोमछिद्रों में गंदगी और धूल बैठ जाती है जो फोड़े-फुंसियों में तब्दील हो जाते हैं। अगर बाहर जाना ही पड़ रहा है तो अपने फेश को सूती कपड़े से भी कवर कर लें।
इन बातों का रखे विशेष ख्याल
अगर आप पुमिक स्टोन से अपनी त्वचा को रगड़ते या साफ करते हैं तो वैक्सिंग के तुरंत बाद ऐसा न करें। इससे त्वचा पर ज्यादा असर पड़ सकता है।प्रभावित हिस्सों पर एंटीबायोटिक लगाने से कीटाणुओं और दाग-धब्बों को बढ़ने से रोका जा सकता है।
वैक्सिंग के बाद किसी केमिकल वाले साबुन का इस्तेमाल न करें।
बल्कि, नहाने के लिये सादे पानी और लूफा का इस्तेमाल करें।
वैक्सिंग के बाद तंग कपड़े पहनने से बचें और ढीले ढाले कपड़े पहने।
चुस्त जीन्स, शर्ट या ट्राउज़र पहनने से त्वचा कपड़ों से रगड़ खा सकती है और दानों की वजह से आपको अधिक परेशानी हो सकती है।
फोड़े फुंसियों से बचने के लिए पहले कुछ दिन ऑइंटमेंट लगाएं। अगर ज्यादा समस्या हो तो जाकर एक बार डॉक्टर को जरुर दिखाएं
अगर आपको हमेशा वैक्सिंग के बाद दानों की समस्या होती है तो वैक्सिंग के तुरंत बाद बर्फ का इस्तेमाल करें। उसके बाद किसी अच्छे मॉश्चराइजर का प्रयोग करें।
नींबू का ताज़ा रस, नारियल का तेल या टी ट्री ऑइल लगाने से भी काफी फायदा होता है। खुजली से बचने के लिए बेबी पाउडर लगाएं। इन घरेलु नुस्खों से कुछ ही दिनों में वैक्सिंग से होनेवाले दाने ठीक हो जाएंगे।
खुजली होने पर या दानें होने पर इसें नाखूनों से न खुरचें या खुजली न करें। अगर बहुत ज़्यादा खुजली महसूस हो तो उस जगह को एक नरम कपड़े से रगड़ें।

Comments
Post a Comment