Posts

Showing posts from February, 2018

इस ओवर नाइट फेस मास्‍क से रातभर में चेहर पर लाएं चमक

Image
क्या आपका चेहरा भी सुबह सोकर जागने पर अमुमन खींचा हुआ और डल लगता है? साथ ही तमाम क्रीम और लोशन भी ट्राय भी कर चुके है, ताकि स्किन थोड़ी ग्लोइंग हो जाए और चेहरा दमक उठे? लेकिन इन सभी को अप्लाई करने के बाद भी कोई रिजल्ट नहीं आया, तो घबराइए मत आज हम आपको कुछ ऐसे ओवर नाइट फेस मास्क बता रहें, जिनके इस्तेमाल से चेहरा सुबह उठने पर डल नहीं बल्कि खिला-खिला होगा और स्किन चमक उठेगी। साथ ही यह सभी फेस मास्क आप घर पर रखी और रोजमर्रा में काम आने वाली चीजों को इस्तेमाल करके बना सकते है। दरअसल हमारी स्किन डेली रूटीन के चलते पॉल्युशन और पसीने से डेमेज होती है ऐसे में हमें हमारी त्वचा का खास ख्याल रखना बहुत जरुरी है। आपकी त्वचा कि देखभाल में आपकी मदद करेंगे यह सात तरह के ओवरनाइट फेस मास्क। 1 टरमरिक एंड बेसन  चार चम्मच बेसन और दो चम्मच दूध या फिर मलाई के साथ चुटकी भर हल्दी मिलाकर मास्क बनाए। इस मास्क को चेहरे पर रातभर लगाकर, सुबह ठंडे पानी से अच्छे से साफ करे। 2 स्ट्रॉबेरी फेस मास्क  विटमिन सी और फॉलिक एसिड से भरपूर स्ट्रॉबेरी, स्किन को हैल्दी बनाने के साथ ही उसमे ग्लो लाती हैं। इस मा...

घनी और आकर्षक आईब्रो पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Image
चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में आईब्रो की अहम भूमिका होती है। अगर आईब्रो शेप में हो तो आंखों के साथ-साथ पूरे चेहरे की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। आंखों को सुंदर बनाने के लिए आईब्रो भी अच्छी तरह से तराशी हुई होनी चाहिए। भौंहों के आकार भी फैशन के हिसाब से बदल लिए जाते हैं। सत्तर के दशक में बेहद पतली आईब्रो देखने में आती थीं। आजकल मोटी आईब्रो अधिक पोपुलर हैं। भौंहों का आकार चेहरे की बनावट पर निर्भर करता है। भौंहों की लंबाई हमेशा आँखों से लंबी होनी चाहिए। अगर आपकी भौंहें पतली है तो और आप भी मोटी और आकर्षक भौंहों की चाह रखती है तो केमिकल की बजाय आपको मोटी आइब्रो पाने के लिए प्राकृतिक तरीके ढूंढने चाहिए। यहां दिये प्राकृतिक उपायों की मदद से आप त्वचा पर बिना केमिकल का प्रयोग किए मोटी आइब्रो पा सकती है। दूध  दूध में मौजूद प्रोटीन और विटामिन से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और वह फिर से ग्रो करने लगते है। इसके लिए रात को सोने से पहले कॉटन को दूध में डूबोकर आईब्रो के आस-पास लगाएं। इससे आपकी आईब्रो घनी और मजबूत होगी। यह सबसे आसान और सस्‍ता नुस्‍खा है जो काफी कारगर है। कैस्‍ट...

चेहरे की त्‍वचा ढीली हो गई तो ऐसे करें टाइट

Image
जब चेहरे की त्‍वचा ढीली पड़ने लगती है तो, लोग अक्‍सर यह सोंच कर धोखा खा जाते हैं कि अब उनकी उम्र बढ़ने लगी है। ढीली पड़ चुकी त्‍वचा पर झुर्रियां और माथे पर बारीक धारियां दिखाई देनी शुरु हो जाती हैं।  READ: वजन घटाने के बाद त्‍वचा में कसाव वापस लाने के 15 तरीके  कई बार तो त्‍वचा पीले रंग की भी दिखने लगती है और उसमें संवेदनशीलता आ जाती है। लाइफस्‍टाइल सही ना होने की वजह तथा आहार में सही प्रकार का पोषण ना होने की वजह से त्‍वचा ढीली पड़ सकती है। READ: जानें काजोल की सुंदरता के ये ब्‍यूटी सीक्रेट्स  अगर आप इस समस्‍या से परेशान हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि आज हम आपको ढीली त्‍वचा को कैसे टाइट करें, इसके लिये कुछ घरेलू नुस्‍खे बताने वाले हैं, तो ज़रा गौर फरमाएं। अंडे का मास्‍क  इस मास्‍का को तैयार करने के लिये अंडे का सफेद भाग ही काम में लाएं। इसे चेहरे तथा गरदन पर 20 मिनट के लिये लगाना होता है। जब यह सूख जाए तब चेहरे को धो लें। यह त्‍वचा के अंदर कोलाजेन का निर्माण करता है। एलोवेरा  एलोवेरा की पत्‍तियों को निकाल कर उसमें से जैल ...

जानिये रात में नाइट क्रीम लगा कर सोने से क्‍या फायदे होते हैं

Image
रात के समय नाईट क्रीम का उपयोग करना त्वचा की देखभाल का सबसे अच्छा तरीका है। जिस प्रकार आप दिन के समय मॉस्चराइज़र लगाते हैं उसी प्रकार रात के समय भी त्वचा की देखभाल करना बहुत महत्वपूर्ण होता है।  यदि आपने अभी तक नाईट क्रीम का उपयोग करना शुरू नहीं किया है तो आपको इसके उपयोग और उससे होने वाले लाभ के बारे में जानना चाहिए। चमकदार त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये बेहतरीन 12 प्राकृतिक फेस मास्क  नाईट क्रीम का उपयोग क्यों करें?  पूरे दिन आपकी त्वचा बहुत सारा प्रदूषण और तनाव झेलती है इसलिए रात के समय त्वचा की देखभाल करना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। रात में त्वचा की देखभाल करने से सुबह उठने पर आपकी त्वचा साफ़, शानदार और सुंदर दिखती है। समय के साथ साथ आपकी त्वचा की चमक और लचीलापन कम होता जाता है। इससे आपकी रंगत कम होने लगती है। अत: त्वचा के लचीलेपन और दृढ़ता को बनाये रखने के लिए आपको नियमित तौर पर नाईट क्रीम्स का उपयोग करना चाहिए। रात के समय आपकी त्वचा में कोशिकाओं के नवीनीकरण की प्रक्रिया होती है और इसलिए रात के समय नाईट क्रीम का उपयोग करने से आपकी त्वचा शानदार और सुंदर हो जाती ...

संतरे का छिल्का बढ़ाएगा खूबसूरती, जानें 5 टिप्स

Image
संतरा खाने से तो सेहत और त्वचा तंदुरूस्त होती ही है, लेकिन संतरे का छिलका भी आपकी खूबसूरती बढ़ाने में किसी से पीछे नहीं है। कहीं आप भी इस छिलके के बेहतरीन गुणों से अनजान तो नहीं हैं, अगर हैं तो अब जान लीजिए खूबसूरत त्वचा का यह राज - 1 संतरे के छिलकों का प्रयोग करने के लिए आप इन्हें सुखाकर पाउडर बना बना सकते हैं या फिर इनका पेस्ट बनाकर भी प्रयोग कर सकते हैं। इस लेप को चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा के दाग और मुंहासे खत्म हो सकते हैं। 2 संतरे के छिलके का पाउडर बेहतरीन और पोषण से भरपूर स्क्रब का कार्य करता है। आप इसमें गुजाबजल मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर कुछ देर लगाए रखें और स्क्रब करते हुए साफ करें। अगर आपकी त्वचा रूखी है तो आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। 3 दमकती हुई त्वचा के लिए संतरे के छिलके का पैक और स्क्रब बेहतरीन तरीका है। यह त्वचा को प्राकृतिक चमक देता है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। 4 आप चाहें तो संतरे के छिलके और संतरे के रस को मिलाकर पेस्ट बना सकती हैं। यह न केवल आपकी त्वचा को समान बनाएगा बल्कि त्वचा को नमी भी प्रदान करेगा। 5 धूप में अगर आपकी त्वचा झु...

अंडे के फेसपैक : खूबसूरत चमकती त्वचा के लिए यह प्रयोग है चमत्कारी

Image
अंडे के ब्यूटी प्रयोग आप जानते होंगे लेकिन यहां हम लाए हैं अंडे के असरकारी फेसपैक जो हर तरह की त्वचा के लिए उपयोगी हैं.... त्वचा 1 अंडे का पीला भाग और खाल को फेंटकर मिश्रण अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। चेहरा सूखने तक प्रतीक्षा करें और गुनगुने पानी से धो लें। यह उपाय त्वचा में सुधार लाने में मदद करेगा और आपकी त्वचा को कस देगा। मुहांसे 1 अंडे का पीला भाग फेंटकर चेहरे पर लगाएं। सूखने तक रूककर गुनगुने पानी से धो लें। यह मास्क चेहरे के रोमों को नरीश कर मुंहासे को दूर करने में मदद करता है। आंखों का फूलना आंखों के नीचे की त्वचा फूली लग रही हो तो वहां पर अंडे की सफेदी की एक पतली परत लगाएं और लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में ठंडे पानी के साथ धो लें। अंडों के फेसपैक अंडे की सफेदी और ओटमील पैक (ऑयली त्वचा के लिए) अंडे की सफेदी और ओटमील अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाएं। ऑयली त्वचा के लिए यह सबसे आसान फेसपैक है। अंडे का पीला भाग और जैतुन तेल का फेसपैक (रूखी त्वचा के लिए) 1 अंडे का पीला भाग, नींबू का रस और जैतून तेल का 1 बड़ा चम्मच साथ मिलाएं। मिश्रण चेहरे और ...

गर्मी में त्वचा की सुरक्षा कैसे करें?

Image
गरमी के मौसम में जरा सी भी लापरवाही त्वचा से सम्बंधित गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती हैं | डीहाइड्रेशन, तैलीय त्वचा पर मुंहासे, पसीना व गंदगी के कारण फंगल इंफेक्शन और खुजली जैसी समस्याएँ होना इस मौसम में आम बात है | रही सही कमी को प्रदूषित वातावरण पूरी कर देता है | गरमी के मौसम का आप की त्वचा पर बुरा असर न पड़े, इस के लिए कुछ बातों को अवश्य ध्यान में रखें | नीचे दी गयी बातों को ध्यान में रखकर आप अपनी त्वचा को गर्मी के मौसम में बेहतर बना सकतीं है | शरीर के कुछ अंगों जैसे हथेलियों, तलवों में ज्यादा मात्रा में पसीना आना आप को असहज महसूस करा सकता है | इस स्थिति में आप डर्मेटोलाजिस्ट की सलाह से एंटीपर्सपाईरेंट क्रीम का इस्तेमाल कर सकती है | इसके आलावा हाथों व पैरों को ज्यादा से ज्यादा धोने की कोशिश करें | Hygiene (हाइजीन) को ध्यान में रखते हुए Hand Sanitizer का इस्तेमाल भी कर सकती है | गरमी में अंडरआर्म्स को साफसुथरा रखने के लिए मुलतानी मिट्टी के लेप का प्रयोग कर सकती है | विटामिन-ई युक्त या नारियल तेल से मसाज करने से अंडरआर्म्स की पसीने की बदबू को भी कम किया जा सकता है | तपिश भरे म...

त्वचा को खूबसूरत बनाएगा बेसन, जानें 5 लाभ

Image
पुराने समय से ही सौंदर्य लाभ पाने के लिए घरेलु नुस्खे के रूप में बेसन का प्रयोग किया जाता है। त्वचा रूखी हो या तैलीय, हर तरह से बेसन सौंदर्य को बढ़ाने में मददगार है। जानिए हर प्रकार की त्वचा के लिए बेसन के 5 सौंदर्य लाभ - 1 सूर्य की पराबैंगनी किरणों या फिर प्रदूषण के कारण पैदा होने वाली त्वचा समस्याओं निपटने के लिए बेसन का पैक लगाना फायदेमंद है। साथ ही यह त्वचा के असमान रंग, दाग धब्बे और मुरझाई त्वचा में भी जान डालने के लिए बेहद लाभकारी है। 2 तैलीय त्वचा के लिए  - तैलीय त्वचा को सामान्य रखने और खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बेसन में गुलाबजल मिलाकर प्रयोग करें। इस पैक को लगभग 1 घंटे तक त्वचा पर लगाए रखें और पानी से धो लें। इसके अलावा आप बेसन में दही या मलाई भी मिक्स कर सकते हैं। इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाना सही होगा। 3 रूखी त्वचा -  रूखी त्वचा को नमी प्रदान करने के लिए बेसन के साथ दूध की मलाई, शहद और एक चुटकी हल्दी डालकर पेस्ट बनाएं और लगाएं। इससे त्वचा मॉइश्चराइज होगी और चेहरे का रूखापन दूर होकर चेहरा दमक उठेगा। 4 धूप से झुलसी त्वचा - त्वचा पर होने वाली टेनिंग के ...

मुहांसे और दाग-धब्‍बे से छुटकारा दिलाएंगे करेला के ये फेसपैक

Image
करेला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कई तरह के विटामिन्स और खनिज पाए जाते हैं। स्वाद में कड़वा होने की वजह से बहुत से लोग करेला खाने से बचते हैं, लेकिन इसके तमाम औषधीय गुण इसे अपनी डाइट में शामिल करने को मजबूर कर देते हैं। त्वचा और बालों के लिए भी करेला बेहद फायदेमंद है। अगर आप इसके कड़वेपन की वजह से इसे खाना नहीं चाहते तो आप इसका फेस पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए, आज हम आपको बताते हैं कि करेले का फेस पैक कैसे बनाया जा सकता है। 1. करेला, नींबू का रस और टमाटर का रस  जूसर की मदद से एक टमाटर का रस निकाल लें। उससे बीजों को अलग कर दें। इसमें करेले का जूस मिलाएं। अब न दोनों को एक बर्तन में नींबू के जूस के साथ मिला लें।इस मिश्रण को ठीक तरह से आपस में मिलाकर अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। रात भर लगा रहने दें। सुबह गुनगुने पानी से चेहरा और गर्दन धो लें। 2. करेला और संतरे का स्क्रब  संतरे के छिलके में मुहांसे, ऑयल, गंदगी और बैक्टीरिया को हटाने की क्षमता होती है। करेले के साथ इसका इस्तेमाल कर इसके प्रभाव को और बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए संतरे के कुछ छिलकों को द...

नाक से ब्लैकहेड्स हटाने का घरेलू तरीका

Image
ब्‍लैकहेड्स की समस्‍या हर तरह की स्किन को होती है फिर चाहे वह ऑयली स्किन हो या फिर ड्राई स्किन। ब्‍लैक हेड और वाइट हेड दो रूपों में चेहरे पर दिखाई देते हैं। आमतौर पर यह नाक, गर्दन, पीठ, चेस्‍ट और माथे पर ज्यादा होते हैं। हार्मोनल डिसऑर्डर के कारण भी कई लोगों को ब्लैकहेड्स की समस्‍या होने लगती है। इसका मुख्य कारण तेल ग्रन्थियों से तेल का ज्‍यादा निकलना, रोमछिद्र का बंद होना और ब्‍लैकहेड्स का बनना है। कुछ अन्य फैक्टर्स जैसे शरीर के हॉर्मोन्स में बदलाव, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का अत्यधिक इस्तेमाल, स्किन की ठीक से देखभाल न करना, तनाव और जेनेटिक्स के कारण भी ब्लैकहेड्स की समस्या हो सकती है।  अब समस्या यह है कि इसे ठीक कैसे करें। वैसे तो बाजार में कई प्रोडक्ट है लेकिन वो इतने महंगे होते हैं जिन्हे रोज़ रोज़ इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाए बातएंगे जो आपको आपके किचन में ही मिल जाएंगे और आपकी जेब पर भी कोई असर नहीं होगा। 1. बेकिंग सोडा, नींबू का रस और कच्चा दूध:  ब्लैकहेड्स के इलाज में बेकिंग सोडा काफी कारगर पदार्थ है। यह स्किन से इम्पुरिट...

लड़कियों के लिए ब्यूटी सीक्रेट्स

Image
आजकल का दौर ऐसा है कि हर स्मार्ट लड़की हमेशा चमकते और दमकते रहना चाहती है। और हो भी क्‍यों न, इससे अदंर से कांफिडेंस आता है जिससे आप हंसते-हंसते कई कामों को आसानी से कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कि क्‍या हैं वह ब्‍यूटी सीक्रेट्स जो दे सकते हैं आपको एक नई पहचान। ब्यूटी सीक्रेट्स 1. काजल और लिपलाइनर हमेशा लगाएं :  काजल भारतीय स्त्री की खूबसूरती में हमेशा ही चार चांद लगाता है। यह आंखों का आकर्षण बढाने का आसान तरीका है। इसी तरह लिपलाइनर भी लगाना जरूरी होता है, क्योंकि यह लंबे समय तक टिकता है और फैलता भी नहीं है। अगर आप अपनी पसंदीदा लिपस्टिक लगा रही हैं तो साथ में लिपलाइनर लगाना न भूलें 2. सनस्क्रीन जरूर लगाएं :  सनस्‍क्रीन सौंदर्य बढाने में मदद तो नहीं करती बल्कि त्वचा को धूप की तेज अल्ट्रावॉयलेट किरणों से सुरक्षा जरुर प्रदान करती है। धूप से बचने के लिए हर चार घंटे में सनस्क्रीन का प्रयोग करना जरूरी है। अगर आप इसका प्रयोग नहीं करेगीं तो संवाली होने का डर भी रहेगा। साथ ही ब्राउन स्पॉट और झुर्रियां भी इन्हीं के कारण होती है। इसलिए चाहे घर पर रहे या बाहर निकलें, लेकिन स...

गर्मियां आ रहीं हैं तो ये फेस मास्‍क लगाएं

Image
गर्मियों में त्‍वचा की देखभाल करना बहुत ही जरुरी है। त्‍वचा को हमेशा क्‍लीजिंग, टोनिंग और मॉस्‍चोराइजिंग करने की आवश्‍यकता होती है जिससे वह चमकदार बनी रहे। साथ ही सूरज की धूप से भी त्‍वचा की चमक खतम हो जाती है इसलिए जरुरी है कि अपने चेहरे को बचाया जाए। वैसे तो गर्मी को बीट करने के लिए कई सारे प्रोड्क्‍ट बाजार में हैं पर आज हम आपाको कुछ ऐसे फेस मास्‍क बताएगें जिसको आप आसानी से घर में बना सकती हैं।   फेस मास्‍क- 1.कुकुंबर मास्‍क-  त्‍वचा पर ठंडक का एहसास करनाने के लिए यह एक ऐसी सब्‍जी है जो आम तौर पर इस्‍तमाल की जाती है। खीरे का प्रयोग किसी भी प्रकार की त्‍वचा के लिए किया जा सकता है। यह फेशियल मास्‍क आराम से घर में बनाया जा सकता है। बस केवल खीरे को पीसे और उसमें गुलाब जल को मिलाएं। अगर चेहरा ड्राय है तो आप उसमें ग्‍लीसरीन मिला सकते हैं। इसको अपनी गर्दन और चेहरे पर 15 मिनट तक के लिए लगाएं और ठंडे पानी से धोलें।  2.स्‍ट्राबेरी मास्‍क-  अगर चेहरे पर टैनिंग है तो इसे लगाएं जिससे चेहरा चमकदार बन सके और धूप के दाग से भी निजात मिल सके। कुछ स्‍ट्राबेरी मैश करें...

हफ्ते भर में खुद को बनाएं गोरी

Image
आज कल गोरा दिखना हर फील्‍ड की डिमाडं बन चुकी है। अगर आप गोरी हैं तो हर कोई आपको सिर आंखों पर बैठाएगा पर तब क्‍या होता है जब आपका रंग थोडा सा भी सांवला हो। घरेलू नुस्खे जो आपका चेहरा बना दे गोरा  यह बात भी सच है कि आप अपनी रंगत को केवल एक रात में ही नहीं बदल सकतीं इसलिए हम आपको बताएगें कि अपनी त्‍वचा को बिना नुक्‍सान पहुंचाए उसे हफ्ते भर में प्राकृतिक तरीके से कैसे गोरा बनाया जा सकता हैं। 1. हल्‍दी:  त्‍वचा की रंगत को निखारने के लिए हल्‍दी का प्रयोग सबसे उत्‍तम तरीका है। पेस्‍ट बनाने के लिए हल्‍दी और बेसन या फिर आंटे का प्रयोग करें। हमेशा ध्‍यान रखें कि आप खड़ी हल्‍दी का ही प्रयोग करें न कि बाजार में मिलने वाली पैकेट हल्‍दी। एक मिक्‍सर में खड़ी हल्‍दी और थोड़ी सी ताज़ी मलाई डाल कर ब्‍लेंड करें। जब पेस्‍ट तैयार हो जाए तब उसमें दूध और आंटा मिलाएं और गाढ़ा पेस्‍ट बनाएं। इस पेस्‍ट को अपने चेहरे पर 10 मिनट लगाएं और ठंडे पानी से धो लें। 2. हनी आल्‍मंड स्‍क्रब:  बादाम में वह शक्ति है जो आपकी त्‍वचा का रंग गोरा कर सकती है। रात में 10 बादाम एक पानी भरे कटोरे में डा...

धूप और पॉल्यूशन में ऐसे रखें त्वचा का खयाल, हमेशा बरकरार रहेगी रौनक

Image
आजकल हल्की ठंड की वजह से धूप में चलने, घूमने और बैठने में अच्छा लगता है और परेशानी महसूस नहीं होती इसलिए बहुत से लोग धूप आराम से धूप में घूमते रहते हैं। लेकिन दोपहर में घूमने से धूप, धूल और प्रदूषण के कारण चेहरे की रौनक गायब हो जाती है। ऐसे में अगर आप चेहरे को बार-बार धुलते हैं तो चेहरे की नमी कम हो जाती है और त्वचा रूखी हो जाती है और अगर आप चेहरा नहीं धुलते हैं तो चेहरे पर पसीने के कारण चेहरा ऑयली लगता है और रंग भी गहरा लगने लगता है। अगर आप भी ऐसी समस्या से परेशान हैं तो इन आसान टिप्स से धूप में रहने के बाद भी आप अपनी त्वचा को रख सकते हैं खूबसूरत और ग्लोइंग। सुबह अपने साथ स्किन को भी जगाएं आप सुबह जग जाते हैं लेकिन आपकी स्किन उठने के तुरंत बाद एक्टिव नहीं होती है। जिस तरह शरीर को एक्टिव बनाने के लिए आपको हल्के-फुल्के व्यायाम की जरूरत पड़ती है उसी तरह सुबह-सुबह चेहरे की त्वचा को एक्टिव बनाने के लिए आप इसे ठंडे पानी से धुल सकते हैं या बर्फ के टुकड़े से मसाज कर सकते हैं। ठंडे पानी से चेहरे की नसों में ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है जिससे चेहरे की खोई हुई चमक वापस आ जाती है और चेहरा...

अब किसी भी उम्र में पाएं स्वस्थ त्वचा

Image
प्रदूषण, धूल-मिट्टी, तनाव, धूप और दौड़भाग न जाने कितनी चीजों का सामना हमारी त्वचा को प्रतिदिन करना पड़ता है। ऐसे में समय रहते उचित देखभाल न करने से तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हर उम्र में खूबसूरत व आकर्षक दिखने के लिए त्वचा की देखभाल के साथ-साथ स्वस्थ खान-पान भी जरूरी है। जवां दिखने के लिए जरूरी है कि आप अपनी त्वचा की जरूरतों को समझें और उन्हें पूरा करने की कोशिश करें। कुछ खास व आसान उपायों के जरिए आप हमेशा खूबसूरत व जवां दिख सकती हैं। जानें उन उपायों के बारें में-  सूर्य की रोशनी से बचें धूप से स्किन को कई तरह से नुकसान पहुंचता है। इस मौसम की तेज धूप भी आपका रंग चुरा सकती है। स्किन टैन होना, झुर्रियां, स्पॉट् व अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना ना भूलें। सुबह दस से चार के बीच की धूप में निकलने से बचना चाहिए क्योंकि इस समय सूर्य की रोशनी काफी तेज होती है।   चेहरे की सफाई है जरूरी हफ्ते में एक बार चेहरे की क्लीजिंग, टोनिंग, स्क्रबिंग व मसाज जरूरी है। इसे चेहरे पर जमा डेड स्किन हट जाते हैं और रोम छ...