धूप और पॉल्यूशन में ऐसे रखें त्वचा का खयाल, हमेशा बरकरार रहेगी रौनक
आजकल हल्की ठंड की वजह से धूप में चलने, घूमने और बैठने में अच्छा लगता है और परेशानी महसूस नहीं होती इसलिए बहुत से लोग धूप आराम से धूप में घूमते रहते हैं। लेकिन दोपहर में घूमने से धूप, धूल और प्रदूषण के कारण चेहरे की रौनक गायब हो जाती है। ऐसे में अगर आप चेहरे को बार-बार धुलते हैं तो चेहरे की नमी कम हो जाती है और त्वचा रूखी हो जाती है और अगर आप चेहरा नहीं धुलते हैं तो चेहरे पर पसीने के कारण चेहरा ऑयली लगता है और रंग भी गहरा लगने लगता है। अगर आप भी ऐसी समस्या से परेशान हैं तो इन आसान टिप्स से धूप में रहने के बाद भी आप अपनी त्वचा को रख सकते हैं खूबसूरत और ग्लोइंग।
सुबह अपने साथ स्किन को भी जगाएं
आप सुबह जग जाते हैं लेकिन आपकी स्किन उठने के तुरंत बाद एक्टिव नहीं होती है। जिस तरह शरीर को एक्टिव बनाने के लिए आपको हल्के-फुल्के व्यायाम की जरूरत पड़ती है उसी तरह सुबह-सुबह चेहरे की त्वचा को एक्टिव बनाने के लिए आप इसे ठंडे पानी से धुल सकते हैं या बर्फ के टुकड़े से मसाज कर सकते हैं। ठंडे पानी से चेहरे की नसों में ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है जिससे चेहरे की खोई हुई चमक वापस आ जाती है और चेहरा फ्रेश दिखने लगता है।
इसे भी पढ़ें:- फेशियल के इन 3 आसान स्टेप से निखारें चेहरे की सुंदरता
इसे भी पढ़ें:- सूरज की किरणों से करें त्वचा की देखभाल
सुबह अपने साथ स्किन को भी जगाएं
आप सुबह जग जाते हैं लेकिन आपकी स्किन उठने के तुरंत बाद एक्टिव नहीं होती है। जिस तरह शरीर को एक्टिव बनाने के लिए आपको हल्के-फुल्के व्यायाम की जरूरत पड़ती है उसी तरह सुबह-सुबह चेहरे की त्वचा को एक्टिव बनाने के लिए आप इसे ठंडे पानी से धुल सकते हैं या बर्फ के टुकड़े से मसाज कर सकते हैं। ठंडे पानी से चेहरे की नसों में ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है जिससे चेहरे की खोई हुई चमक वापस आ जाती है और चेहरा फ्रेश दिखने लगता है।
इसे भी पढ़ें:- फेशियल के इन 3 आसान स्टेप से निखारें चेहरे की सुंदरता
चेहरे की करें रेगुलर सफाई
आपके स्किन का रंग चाहे जैसा हो, अगर आप चेहरे की रोजाना सही तरीके से सफाई करते हैं तो आपका चेहरा खूबसूरत, चिकना और नरम बना रहता है। रोजाना की धूल, मिट्टी और प्रदूषण त्वचा के रोम छिद्रों को बंद कर देती है और उसकी चमक को कम कर देती है। त्वचा की अच्छी तरह सफाई के लिए रोज चेहरे को दो बार अच्छे फेसवॉश से धुलें और धूप से लौटने के बाद भी धुलें।इसके अलावा सप्ताह में कम से कम दो बार चेहरे को स्क्रब करें, ताकि डेड स्किन सेल्स निकल जाएं। स्क्रब के बाद चेहरे पर मॉश्चराइजर लगाएं और अगर आपको कहीं धूप में जाना है तो घर से निकलने से 15 मिनट पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं।पर्याप्त नींद लें और पानी पिएं
हमारे चेहरे की चमक दो कारणों से खोती है एक तो धूल और प्रदूषण के कारण और दूसरी थकान के कारण। चेहरे की अच्छी तरह सफाई करने से धूल और पॉल्यूशन के कण निकल जाते हैं और चेहरे के रोम छिद्र खुल जाते हैं। लेकिन इसके साथ-साथ पूरी नींद लेना और आंखों की थकावट को समय-समय पर कम करना बहुत जरूरी है। अगर आप पर्याप्त नींद लेते हैं और पर्याप्त पानी पीते हैं तो आपके चेहरे की चमक हमेशा बरकरार रहेगी और चेहरा खिलता रहेगा।इसे भी पढ़ें:- सूरज की किरणों से करें त्वचा की देखभाल

Comments
Post a Comment