Posts

Showing posts from June, 2018

पिंपल्स का नहीं रहेगा नामोनिशान, त्वचा के लिए 8 घरेलू समाधान

Image
गर्मियों में अक्सर त्वचा ऑइली हो जाती है। इसी वजह से पिंपल्स की समस्या बढ़ जाती है। आइए जानें पिंपल्स को दूर करने के असरकारी घरेलू उपाय... जामुन की गुठली को पानी में घिसकर चेहरे पर लगाने से पिंपल्स दूर होते हैं। दही में कुछ बूंदें शहद की मिलाकर उसे चेहरे पर लेप करना चाहिए। इससे कुछ ही दिनों में पिंपल्स दूर हो जाते हैं। तुलसी व पुदीने की पत्तियों को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें तथा थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से भी पिंपल्स से निजात मिलती है। नीम के पेड़ की छाल को घिसकर पिंपल्स पर लगाने से भी पिंपल्स घटते हैं। जायफल में गाय का दूध मिलाकर पिंपल्स पर लेप करना चाहिए। हल्दी, बेसन का उबटन बनाकर चेहरे पर लगाने से भी पिंपल्स दूर होते हैं। नीम की पत्तियों के चूर्ण में मुलतानी मिट्टी और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें व इसे चेहरे पर लगाएँ। नीम की जड़ को पीसकर पिंपल्स पर लगाने से भी वे ठीक हो जाते हैं। काली मिट्टी को घिसकर पिंपल्स पर लगाने से भी वे नष्ट हो जाते हैं।

बस 1 हफ्ते में त्वचा के काले धब्बे गायब, पपीते का फैस पैक करेगा जादू

Image
चेहरे के निखार को बरकरार रखने के लिए पपीता बहुत काम का फल है। आपकी पाचन क्रिया को संतुलित रखने के साथ-साथ ये आपके चेहरे को भी बेदाग बनाता है। साथ ही उसमें गजब का निखार लाता है। सबके मन को भाई, बहुत काम की है मलाई, पढ़ें 7 फायदे अगर आपके चेहरे पर काले-काले धब्बे हो गए हों तो खीरे, पपीता और टमाटर का रस बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लेप करें। जब यह लेप सूख जाए तो इसे दूसरी बार फिर से चेहरे पर लगाएं। इस प्रकार सूखने पर तीन-चार बार इस लेप को चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर लेप को 20 मिनट लगा रहने के बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें। पिंपल्स का नहीं रहेगा नामोनिशान, त्वचा के लिए 8 घरेलू समाधान 7 दिन लगातार इस क्रिया को दोहराएं। आप पाएंगे कि धीरे-धीरे आपके चेहरे के सारे धब्बे गायब हो गए हैं। त्वचा भी निखर उठी है। यह जादू पपीता ही कर सकता है।

पिंपल्स का नहीं रहेगा नामोनिशान, त्वचा के लिए 8 घरेलू समाधान

Image
गर्मियों में अक्सर त्वचा ऑइली हो जाती है। इसी वजह से पिंपल्स की समस्या बढ़ जाती है। आइए जानें पिंपल्स को दूर करने के असरकारी घरेलू उपाय... जामुन की गुठली को पानी में घिसकर चेहरे पर लगाने से पिंपल्स दूर होते हैं। दही में कुछ बूंदें शहद की मिलाकर उसे चेहरे पर लेप करना चाहिए। इससे कुछ ही दिनों में पिंपल्स दूर हो जाते हैं। तुलसी व पुदीने की पत्तियों को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें तथा थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से भी पिंपल्स से निजात मिलती है। नीम के पेड़ की छाल को घिसकर पिंपल्स पर लगाने से भी पिंपल्स घटते हैं। जायफल में गाय का दूध मिलाकर पिंपल्स पर लेप करना चाहिए। हल्दी, बेसन का उबटन बनाकर चेहरे पर लगाने से भी पिंपल्स दूर होते हैं। नीम की पत्तियों के चूर्ण में मुलतानी मिट्टी और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें व इसे चेहरे पर लगाएँ। नीम की जड़ को पीसकर पिंपल्स पर लगाने से भी वे ठीक हो जाते हैं। काली मिट्टी को घिसकर पिंपल्स पर लगाने से भी वे नष्ट हो जाते हैं।

इन्हें अपनाएंगे तो आपके होंठ गुलाब की तरह खिल जाएंगे

Image
यदि आपके होंठ फट चुके हैं तो उन्हें ठीक करने पर ध्यान दें। जैतून का तेल और वैसलीन मिलाकर दिन में तीन या चार बार फटे होंठों पर लगाएं। तीन-चार दिन नियमित उपचार करने पर आपके होंठों की दरारें भरने लगेंगी या भर जाएंगी। दरारें होने पर थोड़ा-सा शहद लेकर होंठों पर अंगुली से धीरे-धीरे मलें। कुछ ही दिनों के प्रयास से आपके होंठ पहले की तरह चमकदार और मुलायम हो जाएंगे। दो बड़े चम्मच कोकोआ बटर, आधा छोटा चम्मच मधु वैक्स लें। उबलते पानी पर एक बर्तन में वैक्स डालकर पिघला लें। इसमें कोकोआ बटर मिलाएँ। अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें। इसे लिप ब्रश की मदद से होंठों पर लगाएं। इससे होंठों का सौंदर्य बना रहेगा। घर में रखी यह 3 चीजें दूर करेंगी होंठों का कालापन पपड़ी का जमा रहना होंठों का रोग ही बन गया है तो आप इससे भी निजात पा सकती हैं। इसके लिए एक छोटा चम्मच मेहंदी की जड़, करीब 60 मि.ग्रा. बादाम का तेल, 15 ग्राम बीज वैक्स लें। मेहंदी की जड़ को कूट लें और दस दिन तक इसे बादाम के तेल में भिगोएं। दस दिन बाद तेल को छान लें। मोम को पहली विधि के अनुसार ही गरम पानी पर रखकर पिघला लें। अच्छी तरह से फेंटें। इसे लिप ब्र...

स्किन के हिसाब से लगाएं एलोवेरा Face Packs और देखिए Effects

घरों में या खेतों में आसानी से मिलने वाला एलोवेरा अब सिर्फ हमारे भारतीय आयुर्वेद में ही इस्तेमाल नहीं होता, वरन यह चाइनीज हर्बल मेडिकेशन और ब्रिटिश हर्बल प्रेक्टिस का भी बहुत अहम हिस्सा हो चुका है। इसलिए आज हम यहां आपको एलोवेरा कि सम्पूर्ण जानकारी के साथ यह भी बता रहें है कि आप कैसे घर बैठें इससे बेहतरीन फेस मास्क तैयार कर, त्वचा कि हर पेरशानी से छुटकारा पा सकते है।  एलोवेरा फेस पैक आपकी त्वचा से मृत कोशिकाएं और गंदगी को हटाकर पोषण देने का काम करता है। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा संबंधित कई समस्यों का निवारण करने में मदद करते हैं और त्वचा को बेदाग बनाते हैं। एलोवेरा और ऑलिव ऑयल  यह फेस पैक चेहरे से मुंहासों और दाग-धब्बों को दूर करने में सहायता करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच ऑलिव ऑयल और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इन सभी चोजों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें और उसे मुंहासों और दाग-धब्बों पर लगाएं। लगाने के 10-15 मिनट बाद उस जगह को पानी से धोलें।  एलोवेरा और गुलाब जल  इस फेस पैक की मदद से आप त्वचा को बेदाग और दमकता हुआ बना ...

" हाफ बाथ" नया कोरियन ब्‍यूटी ट्रेंड, घर पर ही आप भी कर सकती है ट्राय

Image
कोरियन महिलाएं दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। कोरियन महिलाएं अपने ब्‍यूटी को लेकर काफी सजग होती है और ये अपनी सुंदरता बनाएं रखने के लिए खासतौर पर ब्‍यूटी टिप्स फॉलो करती हैं। इनके ब्‍यूटी सीक्रेट की तो पूरी दुनिया ही दीवानी है। ये लोग अपने शरीर के हर अंग के ल‍िए विशेष केयर करते है। इसके ल‍िए कोरियन मह‍िलाएं खास ब्‍यूटी रुटीन को फॉलो करती है। चाहे वो शरीर का ब्‍लडप्रेशर बढ़ाने के ल‍िए खास मॉश्‍चराइजर से मसाज करना हो या फिर स्‍नान करना हो।  आप नहीं मानेंगे कोरियन अलग अलग अवसर पर अलग अलग तरीके से स्‍नान करना पसंद करते है। कोरियन ब्‍यूटी ट्रेंड में हाफ बाथ खूब फेमस है। इस खास स्‍नान में शरीर का निचला हिस्‍सा ही पानी में भिगाया जाता है। आइए जानते है कि इस हाफ बाथ के क्‍या फायदें है क्‍यों ये कोरियन के ब्‍यूटी केयर का एक हिस्‍सा है? कोरियन ब्‍यूटी टिप्‍स : चेहरे की चमक से लेकर मुंहासों का खात्‍मा करती हैं ज्‍वालामुखी की राख  हाफ बाथ के फायदें?  हमारे शरीर में रक्त वाहिकाएं त्वचा और शरीर तक अन्य कोशिकाओं की सहायता से ऑक्सीजन और पोषक तत्व ले जाने के लिए ...

साबुन और बाजारु फेशवॉश की जगह, घर पर ही बनाए अपने चेहरे के ल‍िए फेशवॉश

Image
आजकल बाजार में चेहरा क्‍लीन और चमकदार बनाने के नाम पर ढ़ेरों केमिकलयुक्‍त प्रॉडक्‍ट मिलते है। कई बार ये चेहरे को दुरस्‍त करने की बजाय रुखापन और एलर्जी की समस्‍या भी होने लगती है। ज्‍यादातर लोगों की दिन की शुरुआत फेसवॉश या साबुन से फेस धोकर होती है। लेकिन इनमें मौजूद केमिकल चेहरे की चमक को छीन सकते हैं।  आज हमको कुछ ऐसे घरेलू होममेड फेसवॉश के ल‍िए बताने जा रहे हैं जो चेहरे को हर तरीके के साइडइफेक्‍ट से बचाकर चेहरे को सुंदर और साफ सुथरा रखते है। इसके अलावा इन्‍हें बनाने में आपकी जेब भी ढ़ीली नहीं होगी। आइए जानते हैं कि आप किन-किन चीजों से अपना चेहरा धो सकते हैं।  शहद और अंडा  एक बड़े कटोरे में अंडे के पीले हिस्‍से में एक टीस्‍पून ऑर्गेनिक शहद मिला लें। इनका बहुत ही पतला पेस्‍ट बना ले इसमें 6 से 7 बादाम के बारीक टुकड़े और बुरादा मिला लें। अब इस पेस्‍ट को अच्‍छे से हिलाएं। इसके बाद इस पेस्‍ट को अपने चेहरे पर 10 से 15 मिनट के ल‍िए लगाकर छोड़ दें। फिर जब ये पैक सूख जाए तो हल्‍के गर्म पानी से इसे चेहरे से हटा दें। शहद चेहरें को सॉफ्ट बनाता है और अंडे में प्रोटीन होता है...

धूप से फॉरहेड हो गया है टैन? इन घरेलू उपायों से हटाएं टैनिंग

Image
गर्मियों में सूर्य की तेज धूप की वजह से होने वाली सनटैन (sun tan) एक आम समस्या है। मेलिन की मात्रा बढ़ जाने से त्वचा का रंग और भी गहरा हो जाता है। अल्ट्रावायलेट किरणों से प्रोटेक्ट करने के कारण भी स्किन टैन होती है। गर्मियों में इसका प्रतिशत कई गुना बढ़ जाता है। स्पेशली माथे पर तो टैनिंग सबसे ज्यादा दिखाई देती है। सन टैनिंग पूरे चहरे में सबसे ज्यादा माथे पर ही दिखाई देती है। क्योंकि धूप सीधे माथे पर पड़ती है। कई बार टैनिंग इतनी बढ़ जाती है कि माथे का कलर अलग और चेहरे का अलग दिखाई देने लगता है। माथे की या फॉरहेड की टैनिंग आपकी सुंदरता को बिगाड़ सकता है। घर में किए जाने वाले आसान से उपायों से इस टैनिंग को हटाया जा सकता है। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में। गेंहू का आटा गेहू के आटे को कच्‍चे दूध में मिलाकर त्वचा कुछ देर भिगोने के बाद इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर रखे ये त्वचा की रंगत को बढ़ाएगा। बेसन, दही और नींबू बेसन , दही और नींबू बराबर मात्रा में लेकर एक पेस्ट तैयार करें। फिर इसे माथे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। मिश्रण पूरी तरह ...

चमकदार त्वचा के लिए घर पर बनाये जाने वाले इमली के फेस पैक

Image
हमारे आस पास की हवा में कई छोटे पार्टिकल जैसे धूल, गंदगी आदि होती है जिससे आपकी त्वचा रूखी और बेजान लग सकती है। इसके अलावा किसी प्रकार का तनाव, कम पानी का सेवन, धूप में ज्यादा रहने से और हॉर्मोन के बिगड़ने से भी त्वचा अपनी रौनक खो देती है। पर आपको चिंता करने की ज़रुरत नहीं है क्यूंकि आप इमली के इस्तेमाल से अपनी रूखी त्वचा में जान डाल सकती हैं। तो चलिए इमली के कुछ फायदे जानें। इमली में एएचए होते हैं जिन्हें अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड भी कहते हैं जो त्वचा के स्वास्थ्य के लिए सही होते हैं। इससे त्वचा पर की मृत त्वचा हट जाती है और त्वचा चमकदार और साफ लगती है। इससे आप बेशक कम उम्र की दिखने लगेंगी और इससे आपके चेहरे पर लकीरें नहीं दिखेंगी। इमली में एंटीऑक्सीडेंटस भी होते हैं जो आपकी त्वचा को सूर्य की खतरनाक किरणों से बचाते हैं और त्वचा की परेशानियों से आपको निजात दिलाते हैं। इस लाजवाब फल में कई शक्तियां हैं जिससे आपकी त्वचा में चमक आ सकती है। इस आर्टिकल में हम इमली के फेस पैक के बारे में जानेंगे जो आप आसानी से घर पर बना सकती हैं, और सबसे सही बात यह है कि यह पैक महंगे भे नहीं होते क्यूंकि सार...

जवां रहने के लिए Egyptians लेते थे Steam Therapy, जानिए फायदें

Image
गर्मियां आते ही स्किन से संबंधित कई सारी समस्याएं पैदा हो जाती है। इसके लिए आपको काफी संभलकर रहना पड़ता है। आपको बता दें कि अपनी स्किन को सुरक्षित रखने के लिए वैसे तो आप बहुत से काम करते हो पर आपको स्‍टीम थैरेपी के फायदों के बारे में तो मालूम ही होगा। ये हर सीजन में हर तरह की स्किन के लिए फायदेमंद होता है। प्राचीन काल में मिस्‍त्र में टर्की में लोग खुद को जवां बनाए रखने के लिए स्‍टीम थैरेपी का इस्‍तेमाल किया करते थे। उस जमाने में सार्वजानिक स्‍नानघर हुआ करते थे, जहां लोग स्‍टीम लिया करते थे। स्‍टीम थैरेपी त्वचा को साफ सुथरा बनाएं रखने के अलावा जवां बनाए रखने में भी हर्बल स्टीम थेरेपी काफी उपयोगी होती है। इस थेरेपी में उपयोग में लिए जाने वाले हर्ब्स में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पॉली-फिनॉल के साथ एंटी-एजिंग गुण होते हैं जो कि त्वचा को जवां बनाए रखते हैं। स्‍टीम थैरेपी के जरिए स्‍टीम हमारी बॉडी में जाकर गर्मी पैदा करती है और शरीर में मौजूद खराब बैक्टीरिया खत्म होते है, आइए जानते है स्‍टीम थैरेपी के कुछ फायदें। फायदेमंद है स्टीम थेरेपी हर्बल स्टीम थेरेपी में पानी में हर्बल एसेंशियल ऑयल ...

दूध की मदद से ऐसे करें बालों को स्ट्रेट

Image
स्ट्रेट हेयर का फैशन हमेशा ट्रेन्ड में रहता है और लोग काफी पसंद करते हैं। आजकल, लोग अपने बालों को सीधा करने के लिए महंगे ट्रीटमेंट करवाते हैं। इसके अलावा, आजकल ऐसे कई प्रोडक्ट्स भी उपलब्ध हैं, जो आपके बालों के टेक्सचर को काफी हद तक बदल सकते हैं। खैर, जिन लोगों के बाल प्राकृतिक रूप से स्ट्रेट होते हैं उन्हें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन जिनके नहीं होते वे अपने घुंघराले और उलझे बालों को स्ट्रेट करवाने के लिये अक्सर कई तरह के केमिकल ट्रीटमेंट करवाते हैं। कई ब्यूटी सैलून हेयर स्ट्रेटनिंग सर्विस देते हैं, जिससे बाल तुरंत सीधे हो जाते हैं, लेकिन ये लंबे समय तक नहीं रहेंगे। इन प्रोडक्ट्स की एक बड़ी कमी यह है कि इनमें केमिकल मौजूद होता है, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही, अस्थायी ट्रीटमेंट का विकल्प भी उपलब्ध है, जिसके तहत बाल कुछ दिनों तक स्ट्रेट रहते हैं। अच्छी बात यह है कि, कुछ ऐसे प्राकृतिक तरीके भी हैं, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने बालों को स्ट्रेट कर सकते हैं और इससे बालों को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचेगा। तो, चलिए जानें नेचुरल रूप से बालों को स्ट्रेट करनेवाले इन तरीकों के बारे मे...

क्या आप भी सुबह खूबसूरत बालों के साथ चाहती हैं जगना? तो ये हैं 5 हेयरहैक्स

Image
क्या आप भी अपने बालों को चमकदार और बाउंसी बनाने के लिये रोज सुबह बालों की उलझी लटों को सुलझाने का संघर्ष करती हैं, तो आज हम आपकी इस समस्या को दूर करने के लिये कुछ हैक्स लेकर आए हैं। ताकि आप सुबह अपने बहुमूल्य समय को वेस्ट करने की बजाय, रात में ही कुछ समय अपने बालों को देकर और इन टिप्स को ट्राय करके बालों का बाउंसी और स्टाइलिश बना सकेंगी। ये आसान, प्रभावी और बहुमूल्य तरीके हैं। इसके अलावा आप बिना प्रयास के खूबसूरत बालों के साथ जाग भी पाएंगी। तो जानिए, रात को सोते वक्त बालों को लेकर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। रेशम के तकीये पर सोना आप अपनी कॉटन के तकिए को बदलकर रात को रेशम के तकिये का इस्तेमाल करें। क्योंकि कॉटन तकिये से आपके बालों में रफनेस और छल्ले बन जाते हैं। वहीं रेशम के तकिए खुरदरे नहीं होते हैं। यह सिल्क की तरह आपके बालों को भी मुलायम और चमकदार रखते हैं। साथ ही रेशम के कपड़े स्किनफ्रेंडली होते हैं, जिससे त्वचा में इंफेक्शन नहीं होता है और झुर्रियां भी नहीं पड़ती है। पतले बालों के लिये यदि आप हर सुबह फ्लैट और कोमल बालों के साथ जागते हैं आपको लगता है कि आपके बाल लगात...

फेस ब्‍लिस्‍टर को खत्‍म करने के लिए अपनाएं ये प्राकृतिक उपाय

Image
चेहरे पर पसनुमा दानों को ब्‍लिस्‍टर कहा जाता है। चेहरे पर ब्‍लिस्‍टर हो तो इसे फेस ब्‍लिस्‍टर कहा जाता है। धूल और प्रदूषण के संपर्क में बहुत ज्‍यादा रहने से चेहरे पर पसनुमा दाने यानि फेस ब्‍लिस्‍टर्स निकल आते हैं। एक प्रकार का द्रव्‍य त्‍वचा की परत में जमा हो जाता है और ये ब्‍लिस्‍टर के रूप में निकल आता है। इसका सबसे भयावह रूप है ब्‍लड ब्‍लिस्‍टर जोकि चेहरे पर बहुत ही कम निकलते हैं। अगर आपके चेहरे पर ब्‍लड ब्लिस्‍टर है तो आपको डर्मेटोलॉजिस्‍ट से सलाह लेने की जरूरत है। किशोरावस्‍था में त्‍वचा से संबंधित ऐसी परेशानियां होना सामान्‍य बात है इसलिए अगर आपको किशोरावस्‍था में सामान्‍य ब्‍लिस्‍टर निकल आया है तो आप इसे कुछ आसान से घरेलु नुस्‍खों के द्वारा घर पर ही ठीक कर सकते हैं। ब्‍लिस्‍टर आसानी से नहीं सूखता है। इन प्राकृतिक उपायों से ब्‍लिस्‍टर जल्‍दी फूट जाता है और आपको इससे कोई नुकसान भी नहीं होता। अब हम आपको बताते हैं कि ब्‍लिस्‍टर के फूटने के बाद आपको क्‍या करना चाहिए। 1. एप्‍पल सिडर विनेगर एप्‍पल सिडर विनेगर का अम्‍लीय तत्‍व त्‍वचा के ब्‍लिस्‍टर पर काम करता है। बहुत ज्‍यादा एप्...