क्या आपके हाथों का रंग, चेहरे के रंग से मेल नहीं खाता? तो आजमाएं आसान से 5 घरेलू उपाय
क्या आप नहीं चाहते कि आपके हाथ भी आपके चेहरे की तरह ही खूबसूरत दिखें? लेकिन अक्सर होता ये है कि हाथों की त्वचा का रंग शरीर की त्वचा के रंग से गहरा हो जाता है, क्योंकि हाथों से आप दिनभर कुछ न कुछ काम करते रहते हैं, इनमें ज्यादा धूल-मिट्टी लगती है और ये पूरे समय हवा के संपर्क में रहते हैं। हवा भी ऐसी, जो आजकल काफी प्रदूषित है। आइए, आपको हम कुछ आसान से घरेलू उपाय बताते हैं जिन्हें आजमाने पर आपके हाथों का रंग भी आपके चेहरे की ही तरह निखर जाएगा। 1 कच्चा दूध - त्वचा का रंग साफ और हल्का करने के लिए कच्चा दूध बहुत अच्छा होता है। बस आपको कच्चे दूध से अपनी त्वचा को मसाज करना है। कुछ ही दिनों में आप अपने हाथों को गोरा और खूबसूरत पाएंगे। 2 नींबू - नींबू में सीट्रिए एसिड पाया जाता है जो त्वचा पर छाई हुए काली परतों को साफ कर त्वचा के रंग को हल्का कर देता है। इसके लिए नींबू को हाथों पर रगड़ना या फिर नींबू के रस में नमक या शकर को मिलाकर स्क्रब करना बेहद फायदेमंद होगा। 3 टमाटर का रस - टमाटर के रस में जरा सा नींबू निचोड़कर अपने हाथों पर लगाइए और कुछ देर बाद अच्छी तरह से इसकी मसाज कीजिए। मस...