Posts

ब्यूटी टिप्स : गर्मियों में कैसे चेहरा खिले गुलाब-सा

Image
तेज धूप चेहरे की खूबसूरती छीन लेती है। इसलिए जरूरी है कि गर्मियों में त्वचा का खास खयाल रखा जाए। धूप में सबसे ज्यादा असर त्वचा पर पड़ता है। इसलिए उसे अधिक से अधिक केयर की आवश्यकता होती है। ऐसे में जरूरी है आप कुछ ऐसी बातों से अवगत हों, जो आपकी त्वचा की रौनक बनाए रखे। यहाँ हम आपको कुछ ऐसे ही फार्मूले बता रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से अपनाकर अपनी त्वचा का ग्लो बढ़ा पाएँगे। सनबर्न होने पर- अगर आपका काम ज्यादातर धूप में घूमने का है तो गर्मियों में आपको सनटैन हो सकता है। धूप में मौजूद अल्ट्रावायलेट किरणें आपकी स्कीन की ऊपरी परत को झुलसा देती है। अगर सनबर्न ज्यादा हो गया हो या फिर स्कीन पर लाल धब्बे हो गए हों या फिर उसका रंग काला हो रहा हो तो उसे दूर करने के लिए गुलाब जल को चेहरे पर लगाएं। ये त्वचा को काफी ठंडक पहुँचाता है। गुलाब जल एक स्प्रे करने वाली बोतल में डालें या फिर टिश्यू पेपर की सहायता से थपथपाते हुए लगाएं। बाद में खीरा, आलू और नीबू का रस मिलाकर थोड़ी-सी मुलतानी मिट्टी डालकर पतला पेस्ट बनाएं और उसे इफेक्टेड एरिया पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद हल्का गीला करके मसाज करें, फिर ठंडे पानी...

रूप चौदस के दिन घर पर बनाएं अपनी स्किन अनुसार फेस पैक

Image
कई बार व्यस्तता के चलते आपके पास पार्लर जाकर क्लीन अप व फेशियल करने का समय नहीं होता है। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं घर पर ही किसी न किसी तरह का फेस पैक बनाकर लगाती हैं। कई बार वे ऐसा फेस पैक बनाकर लगा लेती हैं जो उनकी स्किन के लिए सही नहीं होता। आइए, हम आपको बताते हैं कि जब घर पर ही फेस पैक बनाना हो, तब अपकी त्वचा के अनुसार आपको किस तरह का फेस पैक तैयार करना चाहिए- 1.ड्राय स्किन के लिएः 2 टेबलस्पून मसूर दाल के आटे में थोड़ा-सा जैतून का तेल एवं ग्लिसरीन मिलाकर लगाएं। 2.नॉर्मल स्किन के लिएः 1 चम्मच ऑरेंज पील पावडर एवं गुलाब जल मिलाकर लगाएं। 3.ऑइली स्किन के लिएः 2 टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी, 1/2 चम्मच शहद एवं गुलाब जल मिलाकर लगाएं। फेसपैक लगाने के 1/2 घंटे बाद चेहरा धोकर तौलिए से थपथपाकर पोंछ लें। हल्का मॉश्चराइजर लगाएं और अब देखिए कि आपकी त्वचा कितनी खुश लग रही है।

बढ़ती उम्र में चेहरे की स्किन को टाइट रखना है? तो ये 5 टिप्स आजमाएं

Image
बढ़ती उम्र में भी अधिकांश महिलाएं अपने चेहरे की त्वचा को टोन्ड रखना चाहती है, जिससे की उनके चेहरे को झुरियां आसानी से न छू पाएं। अगर आप भी अपनी स्किन को टाइट व त्वचा का कसाव बरकरार रखना चाहती हैं, तो ये 5 टिप्स आजमा सकती हैं - 1 एस्ट्रि‍जेंट का प्रयोग -  स्किन टोनर की तरह ही एस्ट्रि‍जेंट भी त्वचा के लिए फायदेमंद है। बाजार में यह आसानी से उपलब्ध भी हो जाता है। दरअसल एस्ट्रि‍जेंट का हर दिन प्रयोग आपकी त्वचा के तंतुओं को बांधे रखने का कार्य करते हैं और त्वचा में कसाव बना रहता है। 2 पानी -  पानी पीने का संबंध केवल सेहत ही नहीं बल्कि स्वस्थ त्वचा से भी है। दिनभर में 10 से 12 गि‍लास पानी पीना त्वचा को ढीला होने से बचाता है और कसाव बनाए रखने में मदद करता है। 3 व्यायाम -  त्वचा में कसाव लाने के लिए चेहरे के व्यायाम पर ध्यान दें। इससे त्वचा की वे कोशि‍काएं भी सक्रिय होंगे जि‍नका उपयोग काफी समय से नहीं हुआ हो। चेहरे का व्यायाम करने से आपके गाल, आंखो के आसपास, होंठ, नेक और माथे के पास की त्वचा में कसाव आने लगेगा। 4 कुकंबर -   यह ढीली होती त्वचा के लिए बेहतरीन...

ठंड के मौसम में शारीरिक सुंदरता के लिए बहुत गुणकारी है, बादाम का तेल

Image
सर्दियों में बादाम का तेल आपकी शारीरिक सुंदरता के लिए बहुत ही गुणकारी होता है। बादाम तेल में विटामिन ई, डी, कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते है, जो त्‍वचा को चमकदार और शरीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आइए, जानते हैं इस मौसम में बादाम तेल के इस्तेमाल से होने वाले बेहतरीन फायदे - 1. यदि आप बादाम के तेल से नियमित अपने शरीर की मालिश करेंगे तो इससे असमय झुर्रियां नहीं पड़ती। 2. ठंड में बादाम के तेल से त्वचा पर मसाज करने पर यह आपकी त्वचा को नमी प्रदान करता है और मुलायम बनाता है। 3. अगर आपको आंखों के नीचे काले धब्बे हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए बादाम तेल को हल्के हांथों से आंखों के नीचे धीरे-धीरे मालिश करें। 4. अगर आपकी उम्र असल से ज्यादा दिखने लगी हैं तो बादाम के तेल से मसाज करें और साथ ही इसे खाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी उम्र कम देखेगी।

क्या आपके हाथों का रंग, चेहरे के रंग से मेल नहीं खाता? तो आजमाएं आसान से 5 घरेलू उपाय

Image
क्या आप नहीं चाहते कि आपके हाथ भी आपके चेहरे की तरह ही खूबसूरत दिखें? लेकिन अक्सर होता ये है कि हाथों की त्वचा का रंग शरीर की त्वचा के रंग से गहरा हो जाता है, क्योंकि हाथों से आप दिनभर कुछ न कुछ काम करते रहते हैं, इनमें ज्यादा धूल-मिट्टी लगती है और ये पूरे समय हवा के संपर्क में रहते हैं। हवा भी ऐसी, जो आजकल काफी प्रदूषित है। आइए, आपको हम कुछ आसान से घरेलू उपाय बताते हैं जिन्हें आजमाने पर आपके हाथों का रंग भी आपके चेहरे की ही तरह निखर जाएगा। 1 कच्चा दूध - त्वचा का रंग साफ और हल्का करने के लिए कच्चा दूध बहुत अच्छा होता है। बस आपको कच्चे दूध से अपनी त्वचा को मसाज करना है। कुछ ही दिनों में आप अपने हाथों को गोरा और खूबसूरत पाएंगे। 2 नींबू - नींबू में सीट्रि‍ए एसिड पाया जाता है जो त्वचा पर छाई हुए काली परतों को साफ कर त्वचा के रंग को हल्का कर देता है। इसके लिए नींबू को हाथों पर रगड़ना या फिर नींबू के रस में नमक या शकर को मिलाकर स्क्रब करना बेहद फायदेमंद होगा। 3 टमाटर का रस - टमाटर के रस में जरा सा नींबू निचोड़कर अपने हाथों पर लगाइए और कुछ देर बाद अच्छी तरह से इसकी मसाज कीजिए। मस...

गलत प्रकार का फेशियल करवाने के 5 खामियाजे भुगतना पड़ सकते हैं

Image
अगर आप लड़की हैं, तो आपने कभी न कभी फेशियल तो जरूर करवाया होगा। लेकिन यदि आपने सही प्रकार के फेशियल का चुनाव नहीं किया और गलत तरह से अगर किसी ने आपके चेहरे पर फेशियल कर दिया तो आपको इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। आपकी स्किन के अनुसार फेशियल न होने से आपको इससे कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि फेशियल से आपको क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं। 1. खुजली:  फेशियल में अक्सर केमिकल युक्त क्रीम और कॉस्मेटिक उत्पादों का प्रयोग किया जाता है, जो सभी को सूट करें ही यह जरूरी नहीं है। इनके साइड इफेक्ट के तौर पर आपको त्वचा पर खुजली भी हो सकती है। इतना ही नहीं यह आपकी त्वचा के लिए हानिकारक भी हो सकता है। 2. लालिमा आना:  सही प्रक्रिया न होने के चलते या फिर अत्यधिक स्क्रबिंग और गलत मसाज से चेहरे की त्वचा लाल भी पड़ सकती है, जो आगे जाकर त्वचा की अन्य समस्याओं को जन्म दे सकती है। 3. मुहांसे:   कई लोगों को यह शिकायत होती है कि फेशियल के बाद चेहरे पर मुहांसे हो जाते हैं। इसका मुख्य कारण आपके रोमछिद्रों का खुलना है। रोमछिद्र खुलने पर सीबम का निर्माण एवं स...