Posts

Showing posts from August, 2018

गलत प्रकार का फेशियल करवाने के 5 खामियाजे भुगतना पड़ सकते हैं

Image
अगर आप लड़की हैं, तो आपने कभी न कभी फेशियल तो जरूर करवाया होगा। लेकिन यदि आपने सही प्रकार के फेशियल का चुनाव नहीं किया और गलत तरह से अगर किसी ने आपके चेहरे पर फेशियल कर दिया तो आपको इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। आपकी स्किन के अनुसार फेशियल न होने से आपको इससे कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि फेशियल से आपको क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं। 1. खुजली:  फेशियल में अक्सर केमिकल युक्त क्रीम और कॉस्मेटिक उत्पादों का प्रयोग किया जाता है, जो सभी को सूट करें ही यह जरूरी नहीं है। इनके साइड इफेक्ट के तौर पर आपको त्वचा पर खुजली भी हो सकती है। इतना ही नहीं यह आपकी त्वचा के लिए हानिकारक भी हो सकता है। 2. लालिमा आना:  सही प्रक्रिया न होने के चलते या फिर अत्यधिक स्क्रबिंग और गलत मसाज से चेहरे की त्वचा लाल भी पड़ सकती है, जो आगे जाकर त्वचा की अन्य समस्याओं को जन्म दे सकती है। 3. मुहांसे:   कई लोगों को यह शिकायत होती है कि फेशियल के बाद चेहरे पर मुहांसे हो जाते हैं। इसका मुख्य कारण आपके रोमछिद्रों का खुलना है। रोमछिद्र खुलने पर सीबम का निर्माण एवं स...

क्या आपका गोरा रंग गहराते जा रहा है? जानिए वे गलतियां जो आपकी त्वचा के रंग को डार्क कर देती हैं...

Image
जो लोग गोरे नहीं हैं वे गोरा होने के लिए क्या-क्या मशक्कत नहीं करते! लेकिन जिन लोगों को कुदरती गोरा रंग मिला है, कई बार वे अपनी त्वचा पर ध्यान नहीं देते, जिस वजह से धीरे-धीरे उनकी रंगत गहरी होने लगती है। वे समझ ही नहीं पाते कि आखिर उनका गोरा रंग गहराते क्यों जा रहा है! आइए जानें ऐसी कौनसी गलतियां आप करते हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए। नीचे बताई गई चीजों पर ध्यान देकर आप त्वचा के रंग को प्रभावित होने से बचा सकते हैं। 1. चेहरे को साफ रखना, देखभाल की पहली शर्त है। अत: चेहरे को समय-समय पर धोते रहें और धुल, धूप, धुंए और गंदगी से उसे यथासंभव बचाने का प्रयास करें। 2. आधे नींबू का काटकर चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें, इससे त्वचा के दाग-धब्बे कम होंगे और त्वचा का रंग भी हल्का होगा। 3. कच्चे दूध में एक रूई के फाहे को भिगोकर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और मसाज करें। इससे त्वचा का गहरापन कम होता है ओर त्वचा साफ होती है। 4. रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पिएं ताकि अवांछित तत्वों का एकत्रीकरण न हों, और त्वचा की अंदर से सफाई हो सके। इससे त्वचा विक्रतियों से सुरक्षित रहेगी। 5 अपनी डाइट में दही,...

क्या आपके हाथों का रंग, चेहरे के रंग से मेल नहीं खाता? तो आजमाएं आसान से 5 घरेलू उपाय

Image
क्या आप नहीं चाहते कि आपके हाथ भी आपके चेहरे की तरह ही खूबसूरत दिखें? लेकिन अक्सर होता ये है कि हाथों की त्वचा का रंग शरीर की त्वचा के रंग से गहरा हो जाता है, क्योंकि हाथों से आप दिनभर कुछ न कुछ काम करते रहते हैं, इनमें ज्यादा धूल-मिट्टी लगती है और ये पूरे समय हवा के संपर्क में रहते हैं। हवा भी ऐसी, जो आजकल काफी प्रदूषित है। आइए, आपको हम कुछ आसान से घरेलू उपाय बताते हैं जिन्हें आजमाने पर आपके हाथों का रंग भी आपके चेहरे की ही तरह निखर जाएगा। 1 कच्चा दूध -  त्वचा का रंग साफ और हल्का करने के लिए कच्चा दूध बहुत अच्छा होता है। बस आपको कच्चे दूध से अपनी त्वचा को मसाज करना है। कुछ ही दिनों में आप अपने हाथों को गोरा और खूबसूरत पाएंगे। 2 नींबू -  नींबू में सीट्रि‍ए एसिड पाया जाता है जो त्वचा पर छाई हुए काली परतों को साफ कर त्वचा के रंग को हल्का कर देता है। इसके लिए नींबू को हाथों पर रगड़ना या फिर नींबू के रस में नमक या शकर को मिलाकर स्क्रब करना बेहद फायदेमंद होगा। 3 टमाटर का रस -  टमाटर के रस में जरा सा नींबू निचोड़कर अपने हाथों पर लगाइए और कुछ देर बाद अच्...

फूलों से महकाएं अपनी सेहत.... अपनाएं फ्लॉवर थैरेपी

Image
फूल न केवल हमारे वातावरण को महकाते हैं, बल्कि इनके जरिए कई तरह की शारीरिक, मानसिक और सौंदर्य समस्याओं को हल किया जा सकता है। जी हां, फूलों से हर समस्या का समाधान संभव है, फ्लॉवर थैरेपी द्वारा। अगर आप नहीं जानते, तो हम बता रहे हैं, फ्लॉवर थैरेपी से कैसे होता है स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान। जानने के लिए जरूर पढ़ें यह 7 फ्लॉवर थैरेपी टिप्स - 1 गुलाब की पत्ति‍यों को दूध में उबालकर नियमित रूप से पीने पर, कब्ज की समस्या समाप्त हो जाती है और इससे सौंदर्य में भी वृद्ध‍ि होती है। गुलाब की पत्तयिों को दूध में पीसकर चेहरे पर लगाने से निखार आता है, और होंठों को गुलाबी करने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है। 2 सूरजमुखी के फूलों को नारियल तेल में मिलाकर कुछ दिनों तक धूप में रखें। अब इस तेल का प्रयोग शरीर की मालिश के लिए करें। इस प्रयोग से त्वचा संबंधी रोग समाप्त हो जाते हैं। 3 दांत दर्द या मसूढ़ों में सूजन होने पर जूही के पत्तों को चबाकर, देर तक इसका रस मुंह में रहने दें और कुछ समय बाद थूक दें। ऐसा करने से दांत संबंधी सभी बीमारियां खत्म हो जाती हैं। 4 गुड़हल के लाल फूलों का प्रयोग डाइब...