फेशियल करने का तरीका और फायदे

फेशियल करने का तरीका और फायदे Facial Beauty Tips In Hindi For Glow – आपने शायद फेशियल तो कई बार कराया होगा लेकिन आप में से काफी लोग इसके सभी तरह के फायदों से अनजान होंगी | यहां पार हम जानेगें की फेशियल कब, कैसे और क्यों कराना चाहिए | फेशियल से चेहरे की मालिश होती है | यह रक्त संचार तेज करता है | फेशियल के बाद चेहरे पर स्वस्थ चमक आ जाती है | इससे रोमछिद्रों में जमी हुई गन्दगी निकल जाती है तथा रोमछिद्र के मुख संकुचित हो जाते हैं | फेशियल शारीरिक व मानसिक तनाव को भी कम करता है |

सबसे पहले यह जान लें – फेशियल 25 वर्ष की आयु के बाद ही शुरू करवाना चाहिए | फेशियल करने से पहले अपनी त्वचा के बारे में जानना बहुत जरुरी है | यदि रुखी व कांतिहीन त्वचा हो तो यह माह में दो बार जरूरी होता है, जबकि यदि त्वचा खुश्क हो तो माह में एक बार ही फेशियल काफी होता है | जिनकी आयु अधिक हो गई हो, उन्हें सप्ताह में एक बार फेशियल अवश्य करवाना चाहिए |

जिनके मुंह पर मुंहासे निकले हुए हों या एलर्जी हो, तो उस समय फेशियल का प्रयोग नहीं करना चाहिए | इसके अलावा यह आवश्यकतानुसार महीने में एक या दो बार किया जा सकता है |

फेशियल स्वयं घर (Facial At Home) पर भी किया जा सकता है | इसके लिए ब्यूटी पार्लर जाने की आवश्यकता नहीं है | फेशियल के लिए यह सामग्री होना जरुरी है – क्रीम, क्लीजिंग क्रीम, फेसपैक, बर्फ, रुई, छोटे तौलिए, मॉइस्चराइजर, गुलाबजल |

इस सामग्री से सिर्फ आधे घंटे में फेशियल हो जाएगा | फेशियल स्वयं  करने का तरीका नीचे दिया गया है –

1. सर्वप्रथम चेहरे से बाल हटाकर पीछे की तरफ बांध लें |

2. अब क्लींजर द्वारा चेहरे को साफ करें ताकि त्वचा पर से श्रृंगार प्रसाधनो अथवा धूल के कण साफ हो जाएं | चेहरे को साबुन के पानी से भी धोया जा सकता है | चेहरे के साथ-साथ गर्दन की भी सफाई करें |

3. कॉटन-वूल पैड की मदद से चेहरे व गर्दन पर फ्रेशनर का प्रयोग करें जिससे क्लींजर का आखिरी अंश भी साफ हो जाए |

4. माथे, गाल, ठुड्ढी व गर्दन पर हल्की सी मॉइस्चराइजिंग क्रीम बिंदियों की तरह लगाकर, गर्दन से ऊपर की ओर मालिश करते हुए पूरे चेहरे में रमा दें |

5. अब स्वच्छ व कुनकुने पानी से चेहरा धोकर, साफ़ तौलिए से थपथपाकर पोंछ लें |

6. अब अपनी त्वचा के अनुसार फेस पैक बनाकर चेहरे व गले पर लगा लें, लेकिन आंख व उसके आस-पास की मुलायम जगह छोड़ दें | कॉटन वूल पैड गुलाबजल में भिगोकर दोनों आंखों पर रख दें |

7. अब बिना बोले चुपचाप सीधे लेट जाएं | लगभग 20-25 मिनट तक पैक लगा रहने दें |

8. अब चेहरे को सूखने के बाद, यदि गर्मी हो तो ठंडे पानी से व सर्दी हो तो कुनकुने पानी से धो लें |

9. चेहरे व गर्दन को तौलिए से थपथपाकर सुखा लें एंव मॉइस्चराइजर लगा लें |

इस प्रकार घर बैठे-बैठे फेशियल तो हो ही जाएगा, साथ ही साथ चेहरे पर अच्छा Glow भी आ जाएगा |

फेशियल में सावधानियां Precautions During Facial
1. फेशियल ठंडे व साफ पानी से किया जाना चाहिए | साधारण पानी में कई बार सल्फर जैसे रासायनिक तत्त्व होते हैं, जिससे त्वचा की बाहरी पर्त को नुकसान पहुंचता है और धीरे-धीरे त्वचा की चमक खत्म हो जाती है |

2. फेशियल करते समय लय का ध्यान रखना जरुरी है | अगर फेशियल में लय नहीं है, तो फेशियल कराने वाला थक जाएगा | फेशियल के बाद आपको आराम नहीं मिलेगा और आंखों के नीचे काले घेरे दिखाई देंगे |

3. फेशियल शांत कमरे में व कम रौशनी में होना चाहिए |

4. एक निश्चित तापमान का होना जरुरी है |

5. फेशियल के समय ढीले कपड़े या गाउन पहना हुआ होना चाहिए और लेटकर आराम की मुद्रा होनी चाहिए |

6. फेशियल करवाते समय इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि कमरा ज्यादा गर्म न हो, क्योंकि ज्यादा गर्म हाथ होने से फेशियल करवाने वाले की त्वचा का प्राकृतिक तेल बाहर आने लगता है | इससे त्वचा पर ज्यादा दबाव पड़ता है और त्वचा रुखी पड़ जाती है |

7. फेशियल में मसाज के बाद पैक दिया जाता है, अगर काफी ग्लो चाहिए तो सूखी सब्जियों व फलों का पैक लगाना चाहिए |

8. आज कल फेशियल कई तरह के हैं | यह आपकी त्वचा पर निर्भर करता है कि आप कौन सा फेशियल लें |

9. मसाज के दौरान कन्धों पर मसाज देते हुए बाहों के ऊपर वाले हिस्से तक ले जाएं जिसे टेंशन आउट स्ट्रोक कहते हैं |

10. फेशियल के साथ पैरों पर मसाज देने से इसका असर दुगना हो जाता है, क्योंकि पैरों की नसें आपके पूरे शरीर से जुड़ी हैं |

11. चेहरे पर अलग-अलग स्टेप्स करने से चेहरे पर चढ़ा अनावश्यक मांस भी कम होता है |

12. फेशियल 20 दिन में एक बार अवश्य ले लेना चाहिए | अगर उम्र छोटी है तो क्लीनिंग ले लेनी चाहिए |

13. यंग स्किन पर (Teenagers) ज्यादा मसाज न करें |

Comments

Popular posts from this blog

स्‍किन की चमक बढ़ाने के लिए मनुका शहद से तैयार इन फेस पैक का करें प्रयोग

लम्बे घने और चमकदार बाल पाने का नेचुरल तरीका

पिंपल्स का नहीं रहेगा नामोनिशान, त्वचा के लिए 8 घरेलू समाधान