हेयरफॉल हो या घाव के निशान, ये चमत्‍कारी तेल लगाए और फायदें देखिए

वैसे तो कपूर और नारियल दिखने में बहुत ही मामूली सी चीज दिखाई देती है लेकिन इन्‍हें लगाने के फायदे एक से बढ़कर एक हैं।

त्वचा और बालों के लिए जितना बेहतर और कारगर नारियल का तेल होता है उतना शायद और कोई नहीं होता। इसी तरह कपूर के बारे में भी आपने सुना होगा जो आमतौर पर हर घर में इस्तेमाल होता है। आपको बता दें की कपूर भी अपने अनेकों औषधिय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। तो आज हम आपको बताने वाले इन दो लाभकारी चीजों को एक साथ इस्तेमाल करने पर होने वाले अविश्वसनीय फायदों के बारे में।
गोरी त्‍वचा पाने से लेकर ड्रेंडफ हटाने तक नारियल का तेल और कपूर बहुत ही कमाल की औषधी है। सिर्फ सात दिनों तक इन मिश्रण को लगाइए फिर इसके चमत्‍कार देखिएं। आइए जानते है कि नारियल का तेल और कपूर के फायदों के बारे में।

बेदाग स्किन के लिए

कपूर ऑयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है, जिन लोगों का चेहरा तेलीय होता है उन्‍हें कपूर के साथ ग्लिसरीन को मिलाकर लगाना चाह‍िए। उसके बाद उसे कील-मुंहासे वाली जगह पर लगाएं। इससे चेहरा नर्म बने रहने के साथ कील-मुंहासों से निजात मिलेगी।

खुजली की समस्या

अगर आपको खुजली की समस्‍या है या फिर त्‍वचा जरुरत से ज्‍यादा शुष्‍क है तो उसके लिए आप कपूर को नारियल तेल में मिक्स करके शरीर पर लगाएं, इससे आपको खुजली से जल्द राहत मिलेगी।

सर्दी जुकाम

सर्दी जुकाम होने पर भी कपूर बेहद फायदेमंद होता है, यदि आपको सर्दी-जुकाम सता रहा है तो उसके लिए आप कपूर का इस्तेमाल करें। आराम मिलेगा।

जलने या घाव होने पर

जलने-कटने में भी कपूर और नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जाता है, नारियल के तेल में कपूर को मिलाकर जले या किसी घाव के निशान पर लगाएं। इससे जलन कम होती है और राहत मिलती है।

घुटनों का दर्द

घुटनों के दर्द के लिए भी कपूर बेहद फायदेमंद होता है। यदि आपको भी घुटनों के दर्द की शिकायत रहती है तो कपूर में कोई भी तेल मिलाकर मालिश करें, आराम मिलेगा।

हेयरफॉल के लिए

अगर आप हेयरफॉल की समस्‍या से गुजर रहे हैं तो नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाएं, यह बाल झड़ने की समस्या को कम कर देता है और बाल को जड़ से मजबूत बनाता है।

Comments

Popular posts from this blog

स्‍किन की चमक बढ़ाने के लिए मनुका शहद से तैयार इन फेस पैक का करें प्रयोग

लम्बे घने और चमकदार बाल पाने का नेचुरल तरीका

पिंपल्स का नहीं रहेगा नामोनिशान, त्वचा के लिए 8 घरेलू समाधान