त्वचा को कुदरती निखार देने के लिए अपनाएं असरदार घरेलु क्लींजर
चेहरे की खूबसूरती बरक़रार रखने के लिए त्वचा की सफाई जरूरी है | मेकअप को रोज क्लींजिंग मिल्क से निकाल पाना सम्भव नहीं होता, जिसके कारण त्वचा के रोम छिद्र गंदगी की वजह से बन्द हो जाते है और त्वचा ख़राब होने लगती है | इसलिए हम आप को बता रहे हैं कुछ आसान टिप्स, जिनके प्रयोग से आपकी त्वचा साफ़ सुथरी रहेगी और उस पर निखार भी आयेगा |
पके हुए Pineapple की स्लाइस या जूस को पूरे फेस पर लगायें और सूखने दें, फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें. अनन्नास त्वचा पर फ्री radicals द्वारा पहुची छति को नियंत्रित करता है और एजिंग के इफ़ेक्ट को रोकता है. साथ ही इससे त्वचा की मृत कोशिकाएं घुलकर धुल जाती है.
हरे चने के पाउडर या पिसे हुए चावल में दही दाल कर चेहरे पर लगायें, 15 minute बाद wash कर लें.
Skin oily हो, तो अंगूर को अच्छी तरह मैश कर लें या grinder में पीस कर पेस्ट बना लें. इसमें नींबू का रस औए अंडे कि जर्दी डाल कर अच्छी तरह मिलाएं. चेहरे पर 20 minute तक लगा कर रखें. फिर गुनगुने पानी से धो लें.
काबुली चना व् हल्दी पाउडर से बना क्लींजर
आधा कप काबुली चने का पाउडर लें इसमें एक टीस्पून हल्दी और आधा कप ढूध मिलाए. इस पैक को चेहरे, माथे व गर्दन पर लगायें. 2 मिनट बाद धो लें. यह ऑयली और कॉम्बिनेशन त्वचा वालों के लिए अच्छा क्लींजर है.ककड़ी व् दही से बना क्लींजर
एक ककड़ी का रस निकाल लें और इसमे 3-4 टी स्पून दही मिला कर चेहरे, माथे व् गर्दन पर लगायें. यह चेहरे की सफाई करने के साथ दाग धब्बो व् झाइयो को भी हटाता है.दही व् शहद से बना क्लींजर
1/2 कप शहद में 1/2 कप दही मिलाएं. चेहरे, माथे व गर्दन पर लगाएं और धीरे-धीरे रगड़े, 2-3 मिनट बाद कोल्ड वाटर से धो लें.बादाम और Egg से बना क्लींजर
6-7 बादाम को पीस कर पाउडर बना लें, इसमें एक अंडे की जर्दी औए एक टी-स्पून शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. फिर इसे चेहरे, माथे व गर्दन पर लगाएं और धीरे-धीरे रब करें और सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें. यह ड्राई स्किन के लिए अच्छा क्लींजर है.बनाएं अपना क्लींजर
Pineapple पंचपके हुए Pineapple की स्लाइस या जूस को पूरे फेस पर लगायें और सूखने दें, फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें. अनन्नास त्वचा पर फ्री radicals द्वारा पहुची छति को नियंत्रित करता है और एजिंग के इफ़ेक्ट को रोकता है. साथ ही इससे त्वचा की मृत कोशिकाएं घुलकर धुल जाती है.
क्रीमी क्लींजर
एक टी-स्पून क्रीम में रोज एसेंसिअल आयल की एक बूँद मिलाएं. इस क्रीम को किसी सॉफ्ट कपड़े में लगा कर चेहरे, गर्दन और चेस्ट पर Circular motion में लगायें, थोड़ी देर बाद धो लें. चाहें तो इसके बाद टोनर और क्रीम लगाये, ये क्लींजर ऑयली स्किन को छोड़कर सभी तरह की Skin के लिए अच्छा है |कैबेज-कोकोनट क्लींजर
1/4 कप पत्तागोभी के जूस में 1/4 कप नारियल का दूध और आधा टी-स्पून बादाम का तेल मिलाएं, इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन में लगा कर मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. फिर बाद में कोल्ड पानी से धो लें |रोज ग्लेसिरीन क्लींजर
किसी चौड़े मुह वाले बोतल या जार में गुलाब कि सूखी पत्तियां डालें और इसमें उबलता हुआ पानी डालें और बर्तन का मुह बन्द कर के रात भर के लिए छोड़ दें. अब छाने हुए एक कप पानी में 2 टी-स्पून ग्लिसरीन और 7-10 बूंद रोज एसेंसिअल आयल मिलाएं. इसे किसी बोतल में स्टोर कर लें और क्लींजर कि तरह इस्तेमाल करें.रेगुलर क्लींजर
चेहरे पर नींबू या दूध लगा कर धोने के बाद जौ, आटे के चोकर या बेसन में पानी की कुछ बुँदे मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे व गले पर लगा कर हलके हाथो से रगड़े. इससे चेहरे कि मृत कोशिकाएं हट जाती हैं. सिर्फ पानी से चेहरा धोएं. पानी त्वचा पर ऐस्ट्रीजेन्ट की तरह काम करता है और खुले हुए रोम छिद्रों को बन्द करता है.हरे चने के पाउडर या पिसे हुए चावल में दही दाल कर चेहरे पर लगायें, 15 minute बाद wash कर लें.
Skin oily हो, तो अंगूर को अच्छी तरह मैश कर लें या grinder में पीस कर पेस्ट बना लें. इसमें नींबू का रस औए अंडे कि जर्दी डाल कर अच्छी तरह मिलाएं. चेहरे पर 20 minute तक लगा कर रखें. फिर गुनगुने पानी से धो लें.

Comments
Post a Comment