चेहरे पर हुए मुंहासे फोड़े तो हो सकता है ये इंफेक्‍शन

आपने कई बार लोगों को अपने पिंपल्स को फोड़ते हुए भी देखा होगा। लेकिन कभी यह नहीं सोचा होगा कि इन पिंपल्स को फोड़ने के कई नुकसान भी हो सकते हैं। ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट वैसे भी इस बात के लिए मना करते है कि पिम्‍पल होने के बाद इसे नहीं फोड़ना चाहिए।

 अगर आपकी भी पिम्‍पल फोड़ने की आदत है तो यह आर्टिकल भी आपके लिए ही है। अगर आप भी पिंपल्स की परेशानी से जुझ रहे हैं, तो आपको सबसे पहले बता दें कि पिंपल्स को फोड़ने से बचना चाहिए। इससे आपके चांद जैसे चेहरे पर दाग पड़ सकते हैं, इंफेक्शन हो सकता है साथ ही आपका चेहरा बहुत ज्यादा खराब भी हो सकता है। अगर आपके मुहांसे या पिंपल्स ज्यादा गंभीर रूप ले रहे हैं तो आपको तुरंत किसी स्किन विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए।

इंफेक्‍शन का खतरा 

सबसे पहले आपको बता दे कि पिंपल को फोड़ने से उनके अंदर से निकलने वाला पानी आपकी त्‍वचा के आसपास के ऊतकों में चला जाता है। जिससे उस जगह पर कई सारे रोगाणु फैलने के चांस काफी बढ़ जाते हैं। जिससे भयंकर इंफेक्‍शन होने का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है।

हो सकते है घाव

 आपको बता दें कि आप जब आप पिंपल को फोड़ते हैं, तो उस पिंपल की जगह आपके चेहरे पर एक गहरा घाव बन जाता है। जिससे वह घाव वक्त के साथ-साथ बढ़ता ही चला जाता है और एक दाग का रूप ले लेता है।

लाल दाग 

पिंपल फोड़ने से आपके चेहरे पर लाल रंग के दाग बन जाते हैं, जो कि कई दिनों तक फूले हुए नजर आते हैं। जिन्हें आप लाख कोशिशें के बावजूद भी मेकअप से भी नहीं छुपा पाते हैं।

हो सकता है दूसरा पिम्‍पल 

सबसे महत्वपूर्ण यह है कि अगर आप चेहरे पर से एक पिंपल को फोड़ती हैं तो एक पिंपल फोड़ने से चेहरे पर दूसरा पिंपल जल्‍दी ही निकल जाता है।

पिंपल के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे : 

अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स हो रहे हैं तो आपको कुछ घरेलू उपायों को आजमाना चाहिए। जिससे वह जल्दी से जल्दी सही ठीक होना शुरू हो जाएंगे।

हल्‍दी मिलाकर लगाएं 

आप पिंपल्स को रोकना चाहती हैं तो आपको चंदन और हल्दी पाउडर का पेस्ट दूध के साथ मिलाकर बनाना चाहिए। इससे आपको पिंपल्स में काफी फायदा देखने को मिलेगा। वहीं पानी के साथ घिसा हुआ जायफल भी एक्ने और पिंपल पर लगाने से भी पिंपल्स में काफी फर्क देखने को मिलता है।

एलोवेरा लगाए 

एलोवेरा के रस के नियमित सेवन से भी त्वचा के कई रोग खत्म हो जाते हैं। एलोवेरा का रस या जेल सीधे त्वचा पर भी लगाया जा सकता है। इसे आधा कप सुबह शाम लेना चाहिए। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि गर्भवती महिलाएं इसका सेवन न करें।

रात को चेहरा धोकर सोएं 

जिनको पिंपल्स की परेशानी है उन्हें रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। उनको चाहिए कि वह एक चम्मच खीरे के रस में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगा लें और आधे घंटे बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

जीरे का पेस्‍ट लगाएं 

पिंपल्स में एक चाय के चम्मच भर जीरे का पेस्ट भी काफी कारगार साबित होता है। जिनके पिंपल्स हो उन्हें इस पेस्ट को करीब चेहरे पर एक घंटे तक लगा रहने देंना चाहिए।

नीम का फेसपैक

 पिंपल ठीक करने के लिए गुणकारी नीम भी काफी फायदेमंद है। चेहरे पर नीम का फेस पैक लगाएं। नहीं तो ताजी नीम की पत्तियां और चंदन पाउडर का लेप बनाकर चेहरे पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर चेहरा ठंडे पानी से धो लें। जिससे आपको काफी आराम मिलेगा।

डाइट का रखें खास ख्‍याल 

आपको बता दें कि इसके साथ-साथ, आपको पिंपल हों तो अपनी डाइट का भी खास खयाल रखना चाहिए। आपका डाइट रूटिन बिगड़ा हुआ है तो उसे तुरंत सुधार लें। ऑइली फूड को इग्नोर करें और फल और सब्जियां ज्यादा मात्रा में खाएं। साथ ही ढेर सारा पानी पीएं। इससे आपके शरीर की गंदगी भी बाहर निकल जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

स्‍किन की चमक बढ़ाने के लिए मनुका शहद से तैयार इन फेस पैक का करें प्रयोग

लम्बे घने और चमकदार बाल पाने का नेचुरल तरीका

पिंपल्स का नहीं रहेगा नामोनिशान, त्वचा के लिए 8 घरेलू समाधान