घर पर इन तरीकों से बनाएं गोरा बनाने वाली क्रीम
भारत की महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या उनका सांवलापन है। चेहरे या शरीर का रंग दब जाना कई कारणों से संभव होता है। कई बार शरीर में कोई रोग हो जाने से भी रंगत में फर्क आ जाता है। लेकिन यदि आप अनहेल्दी डाईट, प्रदूषण और डिहाईड्रेशन के कारण अपनी रंगत को खोती जा रही हैं तो समय आ गया है कि आप कुछ प्रकार के घरेलू उपचारों को अपनाएं।
बेजान और मुरझाई त्वचा को दुबारा से गोरा और दमकदार बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा धन खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप घर पर होममेड क्रीम को तैयार कर सकते हैं जिससे आपके चेहरे की त्वचा का निखार वापस आ सकता है। यहां तककि हाथों और पैरों का रंग भी निखर आएगा।
घर पर तैयार किए जाने वाले इन उत्पादों में किसी भी प्रकार हानिकारक रसायन नहीं पड़ा होता है जिससे इनका इस्तेमाल करने से कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी की कुछ क्रीम के बारे में बताने जा रहे हैं। ये क्रीम आपकी त्वचा में समाकर उन्हें पर्याप्त और आवश्यक पोषण प्रदान करती है और उन्हें बेजान होने से बचाती हैं। इन क्रीम में पड़ने वाले उत्पाद पूरी तरह से घर पर ही मिलते हैं, आपको अपनी रसोई से इतर होने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। ये क्रीमें कुछ इस प्रकार हैं:
रेसिपी 1
रेसिपी 2.
रेसिपी 3.
रेसिपी 4.
रेसिपी 5.
रेसिपी 6.
रेसिपी 7.

आवश्यक सामग्री -
1 चम्मच बादाम पाउडर
आधा चम्मच शहद
आधा चम्मच दही
किस प्रकार बनाएं -
सभी सामग्रियों को मिला लें और एक क्रीम का रूप दें।
अब इसे अपनी त्वचा पर लगाएं और लगाकर छोड़ दें।
आप इस क्रीम को हफ्ते में 3 से 4 बार तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
इससे आपकी त्वचा की रंगत वापस आ जाएगी।
रेसिपी 2.
आवश्यक सामग्री -
एक चुटकी हल्दी
आधा चम्मच बेसन
एक चम्मच नींबू का रस
किस प्रकार बनाएं -
एक कटोरे में सभी सामग्रियों को रखें और क्रीम के रूप में होने तक फेंटते रहें।
इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं। बाद में आप इसे धुल दें।
इसे लगाने से त्वचा की मृत त्वचा निकल जाती है।
आप इस क्रीम को महीने में एक या दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
रेसिपी 3.
आवश्यक सामग्री -
आधा चम्मच संतरे के छिलके पीसे हुए
आधा चम्मच दही
आधा चम्मच गुलाब जल
किस प्रकार बनाएं -
ऊपर दी गई सभी सामग्रियों को आपस में अच्छे से मिला लें।
इस क्रीम को आप अपनी त्वचा पर लगाएं।
इस क्रीम को लगाने के आधे घंटे बाद इसे धुल लें।
इसे हफ्ते में एक बार अवश्य लगाएं।
इससे काला रंग दूर हो जाएगा और रंगत निखर जाएगी।
रेसिपी 4.
आवश्यक सामग्री -
आधा चम्मच पपाया पाउडर
1 चम्मच खीरे का रस
एक चुटकी बेसन
कैसे बनाएं -
सभी सामग्रियों को एक जार में डालकर अच्छे से पीस लें।
एक मिक्सचर बना लें।
इस क्रीमनुमा पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं।
15 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
बेहतर परिणाम के लिए आप इसे रात में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
रेसिपी 5.
आवश्यक सामग्री -
एक चुटकी इलायची पाउडर
आधा चम्मच टमाटर पल्प
आधा चम्मच एलोवेरा जेल
कैसे बनाएं -
ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को एक जार में डालकर मिला लें।
इस पेस्ट को अपने चेहरे पर या त्वचा पर लगाएं।
इसे यूँ ही लगाकर छोड़ दें।
एक घंटे बाद आप ठंडे पानी से इसे धुल दें।
हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल आपको फेयर बना सकता है।
रेसिपी 6.
आवश्यक सामग्री -
आधा चम्मच चंदन का पाउडर
आधा चम्मच शहद
आधा चम्मच दही
कैसे बनाएं -
इन सभी सामग्रियों को एक कटोरी में मिला लें।
अब इसे अपनी त्वचा पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं।
आधे घंटे बाद आप अपनी त्वचा को पानी से धुल सकते हैं।
कुछ ही दिनों में इसे लगाने से आपको अपनी त्वचा पर अच्छा फर्क नज़र आएगा।
रेसिपी 7.
आवश्यक सामग्री -
आधा चम्मच मिल्क पाउडर
4 बूंद बादाम तेल
आधा चम्मच नींबू का रस
किस प्रकार बनाएं -
सभी सामग्रियों को एक कटोरी में अच्छे से मिला लें।
इसे अच्छी तरह से अपनी त्वचा पर लगाएं।
कुछ घंटों के लिए यूँ ही छोड़ दें। बाद में ठंडे पानी से धो लें।
एक महीने में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करें।

Comments
Post a Comment