मिनटों में चेहरे के तिल से छुटकारा दिलाते हैं ये ब्यूटी टिप्स

कई लोगों के चेहरा तिल से भरा होता है। लेकिन कई बार चेहरे के तिल लोगों को कुछ खास रास नहीं आते हैं। कई बार चेहरे के तिल किसी के लिए सुंदरता और आत्मविश्वास का प्रतीक बन जाते हैं तो किसी को लगता है कि वो चेहरे पर तिल होने के चलते बदसूरत दिखता है। शरीर पर तिल का भी कुछ ऐसा ही हिसाब है, अगर एक-दो हो तो आपकी सुन्दरता में चार चांद लगाते हैं, लेकिन अगर ज्यादा हों या काफी बड़े आकार के हों तो आपके लिए परेशानी का सबब बनना लाजमी है।


इसे भी पढ़ें: डार्क सर्कल से निजात दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे


युवाओं में यह सोच होती है कि उनके चेहरे पर तिल काफी भद्दे दिखते हैं। यानि कि अधिकांश लोग तिलों के बुरा ही समझते हैं। तिल खूबसूरत चेहरे पर गढ़े किसी नगीने की तरह होते हैं। इसलिए तिलों को निकालने के अपने निर्णय पर एक बार फिर से पुर्नविचार करें। क्योंकि कम मामलों में ही सही लेकिन आपके गाल या माथे पर एक दाग या गड्ढा, तिल के मुकाबले ज्यादा भद्दा लगेगा। आज हम आपको मेकअप के साथ तिल को छिपाने की कुछ टिप्स बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है वो टिप्स—

इसे भी पढ़ें: छोटे से पुदीने के बड़े-बड़े गुण

लड़कियां और महिलाएं अपनी सुंदरता को लेकर बहुत सजग होती हैं। ऐसे में उन्हें अपने चेहरे पर किसी भी तरह का कोई निशान पसंद नहीं होता है। यानि कि कोई भी ऐसी चीज पसंद नहीं होती जो उनके लुक को थोड़ा सा भी खराब करे।

मेकअप करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धो लें और रूई में थोड़ा टोनर लेकर चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं। टोनिंग से आपका मेकअप अधिक देर तक टिकेगा क्योंकि यह आपकी त्वचा को शुष्क रखता है। जिसके चलते आपके चेहरे के तिल ज्यादा हाईलाइट नहीं होंगे।

 ऑयल फ्री फाउंडेशन से भी आप तिलों को छिपा सकती हैं। लेकिन याद रखें कि ऑयल फ्री फाउंडेशन को हमेशा अपनी प्राकृतिक त्वचा के रंग से हल्के रंग का ही चुनें। यह तिल को छिपाने में बहुत मददगार साबित होता है। 

कंसीलर भी तिल को छिपाने का काफी अच्छा विकल्प है। कंसीलर का उपयोग करके आप अपने चेहरे के लगभग सभी काले धब्बे, तिल या निशान छिपा सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि कंसीलर का रंग आपकी स्किन से मैच होना चाहिए।

अगर आप बहुत अच्छा परिणाम चाहते हैं तो यह बहुत महत्वपूर्ण है कि कंसीलर और फाउंडेशन अच्छी तरह से मिलाए जाएं। अगर आप कंसीलर की दो परतें लगा रहे हैं तो दूसरी परत लगाने से पहले थोड़ा पाउडर लगाएं।
इसके बाद क्रीम कंसीलर की एक बूंद के साथ, आप अपने चेहरे पर जादू कर सकते हैं। यानि कि इसे अंत में लगाएं। यह तिल को प्रभावी ढंग से छिपाएगा, चाहे वह कितना ही काला क्यों न हो।

Comments

Popular posts from this blog

स्‍किन की चमक बढ़ाने के लिए मनुका शहद से तैयार इन फेस पैक का करें प्रयोग

लम्बे घने और चमकदार बाल पाने का नेचुरल तरीका

पिंपल्स का नहीं रहेगा नामोनिशान, त्वचा के लिए 8 घरेलू समाधान