कैसे पाएं चमकदार खूबसूरत त्वचा

कैसे पाएं चमकदार खूबसूरत त्वचा Hindi Tips For Shining And Beautiful Skin

आप देखने में कितनी ही खूबसूरत और स्मार्ट हों, लेकिन अगर आपकी त्वचा बेजान और रुखी हो (If You Skin is Dry and Dull) तो आप दूसरे पर अपना प्रभाव नहीं जमा पाएंगी | मेकअप से आप त्वचा की कमियों को कुछ घंटों के लिए छिपा सकती हैं | लेकिन स्वाभाविक और कुदरती सौंदर्य पाने के लिए आपको त्वचा की देखभाल का ध्यान रखना होगा (Natural Beauty Pane Ke Liye Skin Care Jaroori Hai) | त्वचा में चमक रहे इसके लिए जरूरी नहीं कि कीमती लोशन या क्रीम का ही प्रयोग किया जाए या फिर पार्लर की दौड़ लगाई जाए | कुछ नुस्खे नियमित रूप से अपना कर आप त्वचा की चमक बरकरार रख सकती हैं, आइए जानते हैं-

1. एक केले को मसल लें, थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट जैसा बना लें | इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने दें | फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें |

2. एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें नीबू के रस की मिला कर चेहरे व गर्दन पर 15 मिनट तक लगाएं | फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें | ऐसा करने से त्वचा कोमल, चिकनी और चमकदार हो जाएगी |

3. एक अंडे की सफेदी को एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर 20 मिनट लगाएं | उसके बाद पानी से चेहरा धो लें |

4. एक चम्मच अखरोट का पाउडर, एक चम्मच शहद व एक चम्मच नीबू के रस को मिलाकर चेहरे पर लगाएं | 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें |

5. चेहरे पर 1 टुकड़ा पका पपीता मलें | कुछ देर बाद धो लें | त्वचा की मृत कोशिकाएं हट जाएंगी और साफ सुथरी चमकदार त्वचा मिलेगी |

6. दो चम्मच हल्दी में दो चम्मच संतरे का रस मिलाकर चेहरे और गर्दन पर मलें | 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें |

7. एक केले में शहद और नीबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं | इस पेस्ट को चेहरे, गर्दन व हाथ-पैरों पर लगाएं | आधा घंटे बाद पानी से धो लें | फर्क स्वयं महसूस करें |

8. पत्तागोभी काट कर 2 कप पानी में उबाल लें | इस पानी से चेहरा धोएं | त्वचा चमकदार बनी रहेगी |

9. आम के छिलकों को पीस लें | इसमें 1 चम्मच पाउडर मिल्क मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मलें | इसे हाथ, पैर और गर्दन पर भी लगाएं | 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें |

10. आधा कप चीनी में 1 बड़ा चम्मच नीबू का रस मिलाएं | स्नान करते समय शरीर और चेहरे पर इस मिश्रण से धीरे-धीरे स्क्रब करें |

11. दो चम्मच कॉर्नफ्लोर को एक अंडे की सफेदी में मिलाकर चेहरे पर लगाएं | करीब 20-25 मिनट लगा रहने दें | जब पेस्ट सूख जाए तो हाथों को हलके गर्म पानी में डुबोएं और चेहरे को मलें | फिर चेहरा धो लें | ऐसा 10-15 दिन तक लगातार करें |

12. थोड़े सूखे आंवले रात को पानी में भिगो दें | सुबह इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें | इस पेस्ट को पूरे शरीर और चेहरे पर लगाकर कुछ देर रगड़ें फिर 25 मिनट बाद गुनगुने पानी से स्नान कर लें | त्वचा तरोताजा हो जाएगी |

13. एक गाजर काट कर हल्का उबाल लें | फिर इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं | 30 मिनट तक लगा रहने दें | फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें और पाएं चमकदार त्वचा |

14. 50 मिग्रा. टमाटर के रस में 1 छोटा चम्मच नीबू का रस मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें | ऐसा करने से मृत कोशिकाएं निकल जाएंगी और त्वचा कोमल व चमकदार हो जाएगी |

15. खीरे का रस, गुलाबजल और नीबू का रस बराबर-बराबर मात्रा में लेकर मिला लें | फिर चेहरा धोकर सुखाएं और इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें | सुबह चेहरा धोकर फर्क महसूस करें |

16. इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए (Instant Glow Paane Ke Liye) 2 चम्मच टमाटर के रस को 4 चम्मच दही के साथ मिलाकर 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं |

17. सिरका और गुलाबजल को बराबर-बराबर मात्रा में लेकर रुई की सहायता से चेहरे पर लगाएं |

18. बेसन और दूध को मिलाकर पेस्ट बना लें | इसे 15 मिनट चेहरे पर लगाकर रखें | चेहरे की त्वचा ताजगी से भरपूर होगी |

19. खीरे का रस और दही एक-एक चम्मच लें (Kheer ka rad aur Curd one spoon each)| चुटकी भर हल्दी पाउडर मिला लें | चेहरे पर 15 मिनट लगा कर रखें | फिर ठंडे पानी से चेहरा धोएं |

20. अनन्नास का रस और नारियल पानी को मिलाकर चेहरे पर लगाएं |

21. एक अंडे का पीला भाग लें | इसमें एक टुकड़ा सीताफल का पेस्ट मिला लें | इसे आधा घंटा चेहरे पर लगा कर रखें और इंस्टेंट ग्लो पाएं |

Comments

Popular posts from this blog

स्‍किन की चमक बढ़ाने के लिए मनुका शहद से तैयार इन फेस पैक का करें प्रयोग

लम्बे घने और चमकदार बाल पाने का नेचुरल तरीका

पिंपल्स का नहीं रहेगा नामोनिशान, त्वचा के लिए 8 घरेलू समाधान