वाटर थैरेपी से दिखें अधिक सुन्दर

Water Therapy For Glowing Skin In Hindi वाटर थैरेपी से दिखें अधिक सुन्दर


चिलचिलाती धूप और गर्मी में जहां हम गर्मी और पसीने से परेशांन होते हैं, वहीं हमारी त्वचा की सारी चमक डिम पड़ जाती है, टैनिंग हो जाती है और यूं महसूस होता है जैसे कि हमारा सारा आकर्षण समाप्त हो गया हो | लेकिन इस गर्मी के मौसम में अगर आपको ग्लोइंग स्किन चाहिए तो वाटर थैरपी का प्रयोग करके देखिए | गांव के तालाब या स्विमिंग पूल में जब हम एक साथ कई लोगों को स्नान करते हुए देखते हैं तो मन में कभी यह ख्याल नहीं आता कि इसके कोई लाभ भी हो सकते है | लेकिन क्या कभी सुना है कि इन लोगों की त्वचा में टैनिंग हुई हो | वहीं शहरी वातावरण में जहां गर्मियों में स्किन टैन हो जाती है, वहीं डिहाइड्रेशन से भी परेशानी होती है | ऐसे में वाटर थैरेपी कारगर उपाय है | इससे त्वचा को तरोताजा रखा जा सकता है | हाइड्रो थैरेपी की खासियत है कि यह पूरी तरह प्राकृतिक है |

वाटर थैरेपी, नेचुरोपैथी का एक हिस्सा है, जिसका प्रयोग सदियों से चला आ रहा है | इससे न सिर्फ त्वचा में चमक आती है, बल्कि एनिमिया से लेकर कैंसर तक का उपचार किया जाता है | इसमें पानी पीने से लेकर इससे जुड़े ब्यूटी ट्रीटमेंट्स तक शामिल है | वाटर थैरेपी में समस्या के अनुसार ठंडा, गर्म और सामान्य पानी का प्रयोग किया जाता है | जानते हैं इसके बारे में |

हाईड्रोस्टेटिक इफेक्ट Hydrostatic Effect of Water Therepy

पानी में व्यायाम करना काफी आरामदायक होता है | इससे न तो शरीर का तापमान बढ़ता है और न ही पसीना आता है | इसके अलावा पानी के हाईड्रोस्टेटिक इफेक्ट के कारण मसाज जैसा महसूस होता है | इससे रक्त संचार बढ़ता है और मांसपेशियों में लचीलापन आता है फलस्वरुप त्वचा में चमक आती है |

सुपर हाईड्रोटोर  Super Hydro Store

इस ट्रीटमेंट का प्रयोग ड्राई स्किन को मॉयश्चराइज़ करने के लिए किया जाता है | इसमें मशीन के जरिए त्वचा के अंदर प्रेशर से पानी डाला जाता है | स्किन टेक्स्चर में वृद्धि करने के लिए इस ट्रीटमेंट की तीन से चार सिटिंग ही काफी होती है | ये ट्रीटमेंट लगभग 1 घंटे का होता है |



वाटर थैरेपी से भगाए स्ट्रेस Get Rid Of Stress From Hydrotherepy

वाटर थैरेपी में यूकेलिएटर प्रयोग किया जाता है जिससे मानसिक और शारारिक थकान समाप्त होती है | स्ट्रेस को दूर भगाने में वाटर थैरेपी कारगर है | इससे न केवल त्वचा और मांसपेशियों को आराम पहुंचता है, बल्कि लंग्स, हार्ट और पेट भी स्वस्थ रहते हैं|  दरअसल, स्ट्रेस के दौरान बॉडी की पल्स रेट बढ़ जाती है | ऐसे में वॉटर थैरेपी बॉडी पर कूलिंग एजेंट का काम करता है |

डिटाक्सिफिकेशन करे वाटर थैरेपी से Detoxification of Body

सुबह उठकर गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र ठीक रहता है, जिससे त्वचा स्वस्थ रहती है | पेट के पूरी तरह साफ न होने से बॉडी में टॉक्सिन लेवल बढ़ जाता है और मुंहासें हो जाते हैं | इसके अलावा, गुनगुना पानी पीने से त्वचा से अतिरिक्त तेल भी समाप्त हो जाता है | फेस्टिवल का सीजन आने से पहले अपने शरीर को Detoxify कैसे करें

एक्वा रेडियंस Aqua Radiance

इसमें जेट स्प्रे तकनीक के द्वारा आवश्यकता अनुसार त्वचा में विटामिंस, मिनरल्स और पानी पहुंचाया जाता है | इससे किसी प्रकार के दाग या निशान, हारमोनल इन्बैलेंस और टेंशन समाप्त करने में यह क्रिया कारगर होती है |

पैरों की ख़ूबसूरती बढ़ाये Make Your Legs Beautiful

वाटर थैरेपी से पैरों की सुन्दरता को बढ़ाया जा सकता है | इसमें पैरों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए पानी के बीच में इलेक्ट्रा मशीन रखकर हल्का करंट दिया जाता है | इस थैरेपी एक अन्तराल पर अपनाने से असर साफ़ नज़र आता है |

स्टीम से लें फायदा Steam Is Good For You

मांसपेशियों में खिंचाव होने पर हॉट शॉवर स्टीम लेने से मांसपेशियों की जकड़न और दर्द समाप्त हो जाती है | इसके साथ ही त्वचा के पोर्स भी खुल जाते हैं |

वाटर थैरेपी से करें बालों की कंडिशनिंग Hair Conditioning From Water Therapy

वाटर थैरेपी बालों के लिए बहुत लाभकारी है, इसे हाइड्रोथेरेपी के नाम से भी जाना जाता है | इसमें बालों की डीप कडिशनिंग हो जाती है, जिससे बाल खूबसूरत और चमकदार बनते हैं |

Comments

Popular posts from this blog

स्‍किन की चमक बढ़ाने के लिए मनुका शहद से तैयार इन फेस पैक का करें प्रयोग

लम्बे घने और चमकदार बाल पाने का नेचुरल तरीका

पिंपल्स का नहीं रहेगा नामोनिशान, त्वचा के लिए 8 घरेलू समाधान