फलों के छिलकों और टमाटर से सौंदर्य कैसे निखारें

फलों के छिलकों और टमाटर से सौंदर्य कैसे निखारें Homemade Beauty Tips By Fruit Peels And Tomato Hindi Me 


आप यह जानकर आश्चर्य करेंगी कि फलों के छिलकों और टमाटर सुन्दरता के लिए कितने फायदेमंद होते है | यहाँ इस आर्टिकल में आज हम आपको इनके बारे में बतायंगे | इनमे से कुछ सरल और सफल प्रयोगों का विवरण यहां प्रस्तुत किया जा रहा है|

फल-सब्जियों के छिलकों को हम बेकार समझकर फैंक देते है, जबकि ये छिलके भी स्वास्थ्य और सौंदर्य संबंधी अनेक समस्याओं को दूर कर सकते है| आयुर्वेद में सौंदर्यवर्द्धन हेतु छिलकों के प्रयोग की पुरानी परंपरा रही है|

झाइयों को ख़त्म करें संतरे और नींबू के छिलकों से Jhaiyo Ka Upchar Orange Aur Lemon Se

संतरे और नींबू के छिलकों को सुखाकर महीन पीस लें| इस चूर्ण में गाय का कच्चा दूध और थोड़ा गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर उबटन की भांति लगाएं| सूख जाने पर ताजे पानी से चेहरे पर धो लें| इस प्रयोग से चेहरे पर पड़ी झाइयां मिट जाती है|

इसे भी पढ़ें – झुर्रियों के लिए करें एक्स्ट्रा केयर Jhuriyon Ka Gharelu Ilaj


अनार और संतरे के छिलकों से मुहांसे का खात्मा Muhason Ka Upchar Anar Aur Orange Ke Chhilke Se

अनार और संतरे के छिलकों को हल्दी के साथ पीस लें| इसमें थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर नियमित लगाने से मुहांसों में काफी लाभ मिलता है|

काली त्वचा को गोरा बनायें नीबू से Skin Ko Gora Banaye Neebo Se


रस निकालने के बाद नींबू के छिलकों को फेंके नहीं| कोहनी, घुटनों, उंगलियों के पोर और तलवों पर इन्हे रगड़ें| इससे इन स्थानों  पर जमी मैल आसानी से साफ हो जाती है और यहां की त्वचा भी कोमल हो जाती है|

जलने के निशान मिटायें पपीते से Jalne Ke Nishan Mitaye Papeete Se


अक्सर महिलाएं किचेन में खाना बनाते समय जल जाती हैं और उसके निशान पड़ जाते हैं | इन निशानों पर पपीते के छिलकों को रगड़ने से ये धीरे-धीरे मिट जाएंगे|

संतरे एवं नींबू के छिलकों से पायें स्वस्थ बाल Healthy Hair By Orange and Lemon Peels


संतरे एवं नींबू के छिलकों का चूर्ण आंवले डाले हुए पानी में मिलाकर बालों को धोने से, बालों की रूसी खत्म हो जाती है और लंबे व घने बनते है| इसका लगातार प्रयोग लाभकारी होता है

नाखूनों को बनायें दागरहित Make Your Nails Spotless And Shining


कई महिलाओं के नाखून गंदे और चमकरहित होते हैं, जो देखने में काफी बदसूरत लगते हैं | इन पर नींबू के छिलकों को नाखूनों पर रगड़ने से ये दागरहित, स्वच्छ और चमकीले हो जाते है| इसलिए आप जब भी नीबू का प्रयोग करे तो छिल्के इस काम में लायें |

दांतों की चमक बढ़ाएं नींबू के छिलकों से Lemon Bring Shine To Your Teeth 


इसी तरह दांतों को चमकाने के लिए नींबू के छिलकों को सप्ताह में एक-दो बार दांतों पर रगड़ें| साथ ही इसके छिलके को सुखा एवं पीसकर इसमें थोड़ा-सा पिसा हुआ नमक मिलाकर इसे मंजन की भांति भी इस्तेमाल कर सकती है| इससे दांत के कीड़े भी दूर होते है| ध्यान रहे कि नींबू यों भी दांतों और मसूड़ो के स्वास्थ्य के लिए उत्तम माना गया है, खासकर विटामिन ‘सी’ की वजह से|

जाने आपकी त्वचा कैसी है? Types of Skin And How To Take Care For Glow

टमाटर से कैसे सौंदर्य निखारें Homemade Beauty Tips By Tomato 

टमाटर में त्वचा संबंधी कई प्रकार के विटामिन, साइट्रिक एसिड, खनिज, क्षार आदि मौजूद होने के कारण टमाटर एक प्रकार का सौंदर्यवर्धक है, जिसे नीचे दिए गए तरीकों से प्रयोग करके सौंदर्य में निखार लाया जा सकता है|

टमाटर के सूप में काली मिर्च डालकर नियमित पीने से कब्जियत दूर होती है, जिससे चेहरे पर चमक और शरीर मे चुस्ती बरकरार रहती है|
टमाटर दूषित रक्त का शोधन करते है तथा चेहरे की त्वचा को गुलाबी आभा प्रदान करते है|
टमाटर का जूस पीने से बाल चमकदार होते है| बड़े टमाटर की मोटी-मोटी फांके काट कर गालों और आंखों के नीचे रखने से झाइयां और आंखों के काले घेरे हमेशा के लिए मिट जाते है|

सावधानी –

 टमाटर गुणकारी होने के बावजूद अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर को हानि पहुंचाते है| टमाटर ही क्या प्रत्येक चीज की अति खराब होती है| जैसे – पथरी के रोगियों को टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए| अगर आप टमाटर के लाभ उठाना ही चाहते है तो आपको इसका सेवन उचित मात्रा में नियमित करना होगा|

Comments

Popular posts from this blog

स्‍किन की चमक बढ़ाने के लिए मनुका शहद से तैयार इन फेस पैक का करें प्रयोग

लम्बे घने और चमकदार बाल पाने का नेचुरल तरीका

पिंपल्स का नहीं रहेगा नामोनिशान, त्वचा के लिए 8 घरेलू समाधान