शादी के बाद डिनर पार्टी के लिए मेकअप टिप्स

शादी के बाद डिनर पार्टी के लिए मेकअप टिप्स Dinner Party Makeup Karne Ka Tarika

शादी के फ़ौरन बाद, जब बात हो डिनर पार्टी में जाने की, तो उस समय कौन सी दुल्हन यह नहीं चाहेगी कि उसका रूप वैसा ही दमके जैसे की शादी की रात चमक रहा था | ऐसे में जरूरत है, कुछ खास; ब्यूटीरिजीम; को अपनाने की |

पार्टी में जाने से पहले स्नान जरूरी 


जब बात हो मिनटों में ग्लैमरस लुक पाने की , तो तैयार होने से पहले नहाना ना भूले | चूंकी आपको पार्टी में समय पर पहुंचना है, इसलिए नहाने की तैयारी और सामान आदि का बंदोबस्त पहले से करें लें, ताकि नहाने में ज्यादा समय ना लगे | नहाने का पानी ज्यादा गरम नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे आपकी त्वचा में खिंचाव आ सकता है | पानी में जैतून  या आलिवआयल की कुछ बूंदे मिलाकर स्नाशादी के फौरन करें | इससे बदन में ताजगी और सौम्यता का एहसास होगा | सॉफ्ट, सिल्की और स्मूद्नेस के लिए किसी अच्छे क्लिंजर का इस्तेमाल करें |

कैसा हो हेयर स्टाइल Balo Ke Liye Tips


जल्दबाजी में अगर आपको शैंपू,  ड्राई और स्टाइलिंग करने का मौका नहीं मिला है तो आप अपने  बालों को ब्लो ड्राई कर सकती हैं | आप चाहें तो हेयर स्प्रे से बालों को स्ट्रेट लुक भी दे सकती हैं | नाईट पार्टी लुक के लिए बालों को फूलों या एक्सेसरीज से सजाना ना भूलें | हेयर स्प्रे से आपके बाल घने दिखते हैं | क्लिप की मदद से बालों को ऊपर की ओर सेट भी किया जा सकता है |

[इसे भी पढ़ें : इवनिंग पार्टी लुक्स के लिए मेकअप]

मखमली अंदाज


बदन को नरम और मखमल सा मुलायम बनाने के लिए मॉस्चराइजर क्रीम लगाएं | नाईट पार्टी लुक के लिए बदन पर सिमर लोशन भी लगा सकती हैं | विटामिन ए और सी युक्त ग्लिटर लोशन आपकी त्वचा को पोषण देने के साथ, उसे  चमकदार भी बनाता है| सुपर सेक्सी लुक के लिए स्किन शिमर लगाना ना भूलें  |


नेल को बनाये ट्रेंडी Nail Beauty Tips For Dinner Party


बदन को शिमर या टैटू से सजाने के लिए बाद उसी रंग की नेलपॉलिश लगाएं | मेकअप से मैच करती हुई नेलपॉलिश आपको एलीगेंट लुक देती है|वही हाथों पर फ्रेंच मैनीक्योर इफेक्ट देने के लिए नाखूनों के ऊपरी हिस्से को वाइट नेल पेंट से सजाएं| यदि शोख अंदाज़ की चाह है, तो साइन करते हुए नेल पेंट का इस्तेमाल करें |लॉरियल का ‘जेट सेट शाइन’ नेल कलर आपको ट्रेंडी लुक प्रदान करता है |

मेकअप कैसा हो Makeup Karne Ka Tarika


मेकअप करने से पहले चेहरे पर बेस जरूर लगाएं | बेस लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें, ताकि लंबे समय तक मेकअप आपके चेहरे पर टिका रहे| फेस पैक, क्लींजिंग मिल्क या मॉइस्चराइज़र के इस्तेमाल से मिनटों में चेहरे को चमकाया जा सकता है| उसके बाद कंसीलर की मदद से चेहरे में मौजूद दाग धब्बों या अंडर सर्कल को छिपाए |ध्यान रहे कि कंसीलर कभी भी बेस पर ना चिपके | कंसीलर लगाने के बाद उस पर लूज पाउडर का इस्तेमाल जरुर करें और रुई के छोटे से टुकडे को थोड़ा गीला करके नाक कान और गर्दन के चारों ओर लगाएं|

ग्लिटरिंग आईज से बने आकर्षक Make Your Eye Gliter And Beautiful


अपने ऑउटफिट से मैच करता हुआ आईशैडो और आई मस्कारा लगाएं| आईलैशेज कर्लर की मदद से अपनी पलकों को कर्ल करें,जिससे आपकी आंखे बड़ी बड़ी नजर आयें |फिर मस्कारा का डबल कोट लगाकर आंखों को खूबसूरत अंदाज दें |रेवलान का डबल वॉल्यूम आई मस्कारा व्हाइट और फिर ब्लैक मस्कारा लगाकर आंखों को वॉल्यूम दे सकती हैं| आखिर में काजल की पतली लाइन लगाकर आंखों को चमकदार बना सकती हैं| क्राईलान मल्टी स्पार्कल आपकी आंखों में नयापन और ताजगी लाता है|

[इसे भी पढ़ें : रात की पार्टी के लिए मेकअप Evening Party Makeup Tips]

लिप्स को बनायें खूबसूरत Lips Makeup Tips For Dinner Party


होंठों को खूबसूरत बनाने के लिए उन्हें लिप पेंसिल से आकार दें|फिर अपने ऑउटफिट से मैच करती लिपिस्टिक लगाएं| लिपिस्टिक को हमेशा लिप ब्रश की मदद से लगाएं |नाईट पार्टी लुक के लिए क्रिस्चयन डियोर की ‘एडिक्ट अल्ट्रा शाइन'(रेड) लिपस्टिक लगाएं| लिपिस्टिक लगाने के बाद होंठों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए उन्हें लिप गिलास से सजाएं | ब्लस आन के लिए चेहरे पर लारियल  ट्रांस्पेरेंट शिमिर पाउडर का इस्तेमाल करें |

परफ्यूम है जरूरी 


आपका फ्रेगरेंस यानी परफ्यूम आपके पूरे व्यक्तित्व में निखार लाता है, इसलिए हमेशा मौके की नजाकत को देखते हुए परफ्यूम लगाएं| नाईट पार्टी को देखते हुए वेनिला नोट्स वाला परफ्यूम लगाएं, जो आपके आसपास भीनी भीनी खुशबू फैलाएं रखता है|आप चाहें तो जेनिफर लोपेज का ‘मिआमी ग्लो’ या’ स्टिल’ भी लगा सकते हैं|

निखरा व्यक्तित्व


अगर आप एथनिक, यानी साडी,सलवार कमीज या घाघरा पहन रही हैं, तो बिंदी जरूर लगाएं | अगर आपका इरादा वेस्टर्न आउटफिट पहनने का है, तो लाल रंग हर पार्टी के लिए हिट एंड फिट माना जाता है| आप चाहे तो अपने व्यक्तित्व को और निखारने के लिए उसे ज्वेलरी से भी सजा सकती हैं| बालों में ब्रोच, पिन या फिर डिजाइनर बेल्ट आपको अलग अंदाज में पेश कर सकता है|

Comments

Popular posts from this blog

स्‍किन की चमक बढ़ाने के लिए मनुका शहद से तैयार इन फेस पैक का करें प्रयोग

लम्बे घने और चमकदार बाल पाने का नेचुरल तरीका

पिंपल्स का नहीं रहेगा नामोनिशान, त्वचा के लिए 8 घरेलू समाधान