सौंदर्य के लिए जरूरी है स्नान
सौंदर्य के लिए जरूरी है स्नान Bathing Benefits For Beauty In Hindi
स्वास्थ्य और स्वच्छता दोनों ही तरह से स्नान का महत्व है| भारत में नहाने को संस्कार और पवित्रता से जोड़कर भी देखा जाता है| भारत ही नहीं, विश्व की दूसरी संस्कृतियों में भी स्नान को महत्व दिया गया है| यूनानी लोग पानी को ईश्वर का दिया उपहार मानते थे| भारत में आयुर्वेद मे तमाम रोगो के उपचार हेतु अलग-अलग तरह के स्नान बताए गए है| गुलाब, दूध, शहद, हल्दी का उपयोग स्नान की लिए प्राचीन भारत में हमेशा से होता रहा है| शरीर में कुनकुने तेल की मालिश के बाद चन्दन का पेस्ट लगा मिलता है|वर्तमान में तमाम स्पा और हेल्थ क्लब खुल गए है, जिनमे तरह-तरह के बाथ उपलब्ध होते है, लेकिन हम चाहे तो घर पर भी आयुर्वेद में बताए तरीके से स्नान करके शरीर और मन को खूबसूरत अहसास दे सकते है| आइये हम यहाँ जानते हैं कि कितने प्रकार के स्नान होते हैं और इनके क्या फायदे हैं –
मिल्क बाथ और इसके फायदे Milk Bath And Its Benefits In Hindi
इंडोनेशियन बाथ और इसके फायदे Indonesian Bath And Its Benefits In Hindi
सॉल्ट बाथ और इसके फायदे Salt Bath And Its Benefits In Hindi
चॉकलेट बाथ और इसके फायदे Chocolate Bath And Its Benefits In Hindi
व्हाइटनिंग बाथ और इसके फायदे Whitening Bath And Its Benefits In Hindi
स्टीम बाथ और इसके फायदे Steam Bath And Its Benefits In Hindi
सोना बाथ और इसके फायदे Sauna Bath And Its Benefits In Hindi
सन बाथ और इसके फायदे Sun Bath And Its Benefits In Hindi
हनी बाथ और इसके फायदे Honey Bath And Its Benefits In Hindi
मिल्क बाथ और इसके फायदे Milk Bath And Its Benefits In Hindi
इसे ‘क्लियोपेट्रा बाथ’ भी कहते है| क्योकि क्लियोपेट्रा अपनी खूबसूरत त्वचा के लिए प्रसिद्ध थी और वे हमेशा ताजे दूध से स्नान करती थी| मिल्क बाथ से त्वचा चमकदार और स्वस्थ्य हो जाती है| दूध में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड तथा अल्फा ड्राइडोक्सी एसिड त्वचा की मृत त्वचा हटाते है तथा धूप से टैन हुई त्वचा को भी ठीक करके खूबसूरत बनाता है| दूध से त्वचा की सफाई भी अच्छी तरह से हो जाती है| 2-4 कप दूध को नहाने के पानी में मिलाकर उस पानी में 20 मिनट तक रहे|नहाने का आनंद और खूबसूरती बढ़ानी हो तो थोड़ी-सी गुलाब की पत्तियाँ पानी में उबाल ले| इस पानी को भी दूध में मिला दे| थोड़ी-सी गुलाब की पत्तियाँ ऊपर से डाल दे| इस अरोमा बाथ के बाद आपको ताजगी और खुशबू का अहसास होगा| यह बाथ हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है| गुलाब प्राकृतिक टोनर का काम तो करता ही है, शरीर से प्राकृतिक महक भी आती है| मिल्क बाथ के लीले कच्चा दूध ही प्रयोग करना चाहिए|
इंडोनेशियन बाथ और इसके फायदे Indonesian Bath And Its Benefits In Hindi
इंडोनेशियन बाथ त्वचा के साथ-साथ मन को भी आराम देता है| इसके लिए थोड़ा-सा बाथफ़ोम अच्छी क्वालिटी का लिया जा सकता है| इसमे थोड़ा-सा अरोमा ऑयल मिला ले| बाथ टब के चारों ओर अरोमा केंडल भी जला कर रखने से शरीर के साथ-साथ मन को भी ताजगी का अहसास होता है|सॉल्ट बाथ और इसके फायदे Salt Bath And Its Benefits In Hindi
ज्यादा थकान महसूस हो रही हो तो रिलैक्स करने के लिए सॉल्ट बाथ से बेहद आराम मिलता है| टब में बाथ फ़ोम मिलाकर डेड-सी मिनरल सॉल्ट (अच्छे स्टोर में उपलब्ध) मिला ले| थोड़ी-सी मनपसंद खुशबू डाल दे| केंडल जला ले, इस बाथ से तन-मन दोनों रिलैक्स हो जाएंगे|Read More – जानिए साल्ट बाथ के फायदे

Comments
Post a Comment