फ्रिंज हेयर कट, हेयर स्टाइल बनाये आपको खूबसूरत

नियमित हेयर स्पा से बन जाए जानदार बाल | अलग-अलग हेयर कट्स, हेयर स्टाइल व तकनीक से लुक भी बदल गया | लेकिन फिर वही बोरियत | अब क्या अपनाएं | हम कहेंगे…. जमाना साधना कट का है |

आपको शायद याद होगी साठ के दशक की फिल्म “लव इन शिमला” अभिनेत्री साधना की अदाकारी से लेकर उनका हिट हेयर स्टाइल | तब से आज तक ‘साधना कट’ हर महिला का पसंदीदा हेयरकट बन गया है | वैसे तो फ्रिंज हेयर कट चौड़े माथे व स्क्वायर जॉलाइन को ढकने के लिए परफेक्ट स्टाइल है | लेकिन इन दिनों ‘साधना कट’ स्टाइल सबके बीच काफी पॉपुलर हो रहा है | इसके अलावा कई इंडोर्समेंट इवेंट्स में बॉलीवुड सुंदरियों जैसे प्रियंका चोपड़ा, दीया मिर्जा, कल्कि कोचलिन, कटरीना कैफ, कंगना राणावत व बिपाशा बसु भी नजर आई हेयर फ्रिंज के साथ |

फ्रिंज या बैंग हेयर स्टाइल, किसी भी तरह के हेयर कट स्टाइल को सही मायने में हाईलाइट कर आपको न्यू लुक देता है | लेकिन फ्रिंज अपनाने से पहले कुछ खास बातों को ध्यान में रखना होगा, आइये जानते हैं उनके बारे में –

फ्रिंज में फेस स्ट्रक्चर का ध्यान रखें 


नयेपन के लिए सिर्फ मांग के दोनों छोरों पर लटे रखना ही पर्याप्त नहीं है | जरूरी है जानना कि कैसे फेस कट पर कैसी लट फबेगी |

1. ओवल फेस


ओवल फेस यानी अंडाकार चेहरा | इस तरह के चेहरे पर हर तरह का हेयर कट व स्टाइल अच्छा लगता है | फ्रिंज के अलावा इस तरह के चेहरे के लिए रेजर्ड, एंगल्ड या असीमिट्रिकल, साइड स्विफ्ट, पार्टेड या ब्लंट बैंग भी अच्छे लगते हैं |

2. राउंड फेस कट के लिए


चेहरा गोल है और बाल सिल्की | ऐसे कट्स में रेजर्ड या स्ट्रेट फ्रिंज अच्छी लगेगी | राउंड यानी गोल चेहरे में यदि आपके गाल उभरे हुए हैं तो ऐसे में फ्रिंज, मांग के दोनों तरफ या साइड पर हों तो चेहरे के अन्य फीचर्स हाईलाइट होंगे |

3. लंबा फेस कट

लंबे चेहरे पर माथे से आती गालों तक व मांग के दोनों छोर पर बिखरी ब्लंट फ्रिंज चेहरे को अंडाकार लुक देती है |

4. स्क्वायर शेप


चेहरे के दोनों ओर की बराबर जॉलाइन फेसिअल फीचर्स को दबा देती है | ऐसे में साइड व सेंटर पार्टिंग के दोनों ओर व गालों तक आती इनवर्ड रोल (अंदर की ओर मुड़ी हुई) व कर्व (घुघराली) फ्रिंज चेहरे को नया आकार देती है |

5. हार्ट शेप 


इस प्रकार के चेहरे में ठोड़ी उभरकर नहीं आती | ऐसे फेशियल फीचर को उभारने के लिए हर प्रकार व हर लंबाई की फ्रिंज अच्छी लगती है |

इसके साथ ही यह भी जानना जरूरी है कि ऊंचे माथे पर आईब्रो तक आती पतली व लंबी फ्रिंज, छोटे माथे पर सीधी व छोटी फ्रिंज, चौड़े माथे को छुपाने के लिए फ्रिंज थिक शार्ट लेन्थ होनी चाहिए |

फ्रिंज वेरायटी के बारे में जाने 


आपको फ्रिंज वेरायटी से भी अपडेट होना चाहिए | जिससे हेयर ड्रेसर आप की चॉइस और अपनी एक्सपर्ट अनुभव का बेहतर नतीजा दे पाए | प्रमुख फ्रिंज वेराइटी हैं – साइड स्विफ्ट फ्रिंज (मांग की एक तरफ से), पार्टेड फ्रिंज (मांग के दोनों तरफ), ब्लंट फ्रिंज (फ्रिंज को स्ट्रेटनिंग रोड से सीधा इनर रोल किया जाता है), चौपी फ्रिंज (मांग की दोनों या एक तरफ व फ्रिंज में बालों की थिक लेयर), असीमिट्रिकल फ्रिंज (मांग के दोनों ओर या एक तरफ बालों में रेजर कट दिया जाता है और इन्हें बाउंसी व शोर्ट कट दिया जाता है ताकि किसी तरफ से मांग निकालने पर फ्रिंज trimmed व Even दिखते हैं) जवैसे इन दिनों शोर्ट वा लॉन्ग लेंथ में स्ट्रेट फ्रिंज फैशन में है |

कुछ महत्त्वपूर्ण बातें और


फ्रिंज स्टाइल स्ट्रेट व बाउंसी बालों में अधिक अच्छा लगता है | बालों को वेवी व बाउंसी दिखाने के लिए फ्रिंज में बालों की थिक लेयर व क्राउन (माथे का सेंटर पॉइंट) से लेकर फोरहेड तक फ्रिंज कटवाए, महीने में एक बार इन्हें ट्रिम जरूर करवाएं | तैलीय बालों में फ्रिंज कट नहीं जंचता है | कर्ली बालों में फ्रिंज, बालों को अनमैनेजेबल दिखाते हैं |

Comments

Popular posts from this blog

स्‍किन की चमक बढ़ाने के लिए मनुका शहद से तैयार इन फेस पैक का करें प्रयोग

लम्बे घने और चमकदार बाल पाने का नेचुरल तरीका

पिंपल्स का नहीं रहेगा नामोनिशान, त्वचा के लिए 8 घरेलू समाधान