दुल्हन के लिए फेशियल टिप्स

दुल्हन के लिए फेशियल टिप्स Bridal Facial Tips In Hindi Language


फेशियल से त्वचा की मृत कोशिकाएं दूर होती हैं और त्वचा में चमक आती है । शादी की तारीख तय होने के बाद पार्लर से फेशियल अपाइंमेंट फिक्स करना भी उतना जरुरी है, जितने बाकी काम | चेहरे की रौनक के लिए शादी से ठीक 3 दिन पहले फेशियल कराना अकलमंदी नहीं है, क्योंकि इससे कई बार रैशेज, एलर्जिक रिएक्शन की समस्या हो सकती है | शादी से 3-4 महीने पहले से समय-समय पर फेशियल कराएं, जिससे शादी की तारीख तक त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग नजर आए ।

फेशियल क्यों कराएं Benefits of Facial


चेहरे की त्वचा में सुधार लाने में सबसे ज्यादा लोकप्रिय फेशियल है | फेशियल करने से पहले अपनी स्किन टाइप पर गौर करें | उसके मुताबिक ही स्किन ट्रीटमेंट या फेशियल कराएं । फेशियल ट्रीटमेंट के दौरान चेहरे, गले के ऊपरी व निचले हिस्से पर जरूरत के मुताबिक प्रेशर मसाज दिया जाता है । आंखों के आसपास की त्वचा पतली और नाजुक होती है । यहां बहुत हल्के टच, उंगलियों के खास डाइरेक्शन और मूवमेंट की जरूरत होती है । भिन्न स्ट्रोक्स, मूवमेंट्स, डाइरेक्शन और प्रेशर आदि चेहरे के प्रेशर पॉइंट्स पर अप्लाई किये जाते हैं |

फेशियल करने का तरीका और फायदे Facial Beauty Tips In Hindi For Glow

क्लींजिंग प्रोटेक्शन Cleansing Protection Facial


फेशियल ट्रीटमेंट में त्वचा की डीप क्लींजिंग की जाती है, जिससे त्वचा सुरक्षित हो जाती है । इस प्रकिया के लिए तरह-तरह के फलों का रस, एलोवेरा का पल्प या खीरे के पल्प का प्रयोग करते हैं, जो त्वचा को रिहाइड्रेट करते हैं | अगर त्वचा सेंसेटिव है, तो इसमें ऐसी हर्ब्स और फलों के रस का प्रयोग होता है, जो त्वचा पर हीलिंग एक्शन करते हैं और त्वचा साफ और स्वस्थ दिखती है ।

स्किन टाइप और फेशियल Types of Skin and Facial


त्वचा रूखी और पपड़ीदार है, तो बादाम तेल, अरगन ऑइल, ऑलिव ऑइल या बटर बेस क्लीजिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें । इनके प्रयोग से त्वचा से मृत कोशिकाएं निकल जाती हैं और नयी कोशिकाएं बनती हैं । ये तेल त्वचा को मुलायम बनाते हैं, साथ ही त्वचा को साफ करना आसान हो जाता है । इससे त्वचा में सामान्य एसिड अल्कलाइन बैलेंस कायम रहता है और स्किन के सामान्य फंक्शन में भी सुधार होता है । खासतौर से नयी कोशिकाओं के बनने और मॉइश्चराइजर को त्वचा में रोके रखने में कामयाबी मिलती है ।

डीप पोर क्लीजिंग और डेड स्किन सेल्स को निकालने के लिए स्क्रब और छिलकों के साथ एक्सफोलिएशन किया जाता है । यह त्वचा के दाग-धब्बों खासकर भूरे धब्बों को कम करता है । क्लीजिंग के बाद फेशियल मसाज दिया जाता है, जिससे स्किन के सामान्य फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है । साथ ही स्किन के सहायक टिशूज को स्वस्थ बनाता है । यह स्किन को मजबूत, नरम और कोमल बनाए रखते हुए इसके लचीलेपन को बढ़ाता है ।

फेशियल और मसाज Facial Ke Saath Massage Ke Benefits


चेहरे के खास हिस्सों पर खास दबाव दिया जाता है, जिससे उन हिस्सों में रक्तसंचार बढ़े और ढीली त्वचा में कसावट आए और टॉकिंसस दूर हों । त्वचा से टॉकिंसस को बाहर निकलने में फेशियल कारगर उपाय है । ऑइली स्किन और उससे संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए ऐसी थेरैपीज दी जाती हैं, जो स्किन को साफ करती हैं और त्वचा को संक्रमण मुक्त बनाती हैं ।

रोज स्किन टॉनिक त्वचा को टोन करने के लिए खास तकनीक द्वारा इस्तेमाल में लाया जाता है । मसाज में क्लींजिंग प्रोसेस को पूरा करने के लिए और कोशिकाओं के पुनर्निर्माण में मदद के लिए फल-फूल और जड़ी-बूटियों का प्रयोग किया जाता है । फेशियल ट्रीटमेंट के दौरान स्पेशल गैजेट्स का भी प्रयोग किया जाता है, जो स्किन के जज्ब करने की क्षमता को बढ़ाते हैं । फेशियल मसाज के अंत में त्वचा में कसावट लाने के लिए कोल्ड कंप्रेस दिया जाता है । उसके बाद प्रोटेक्टिव क्रीम और मॉइश्चराइजर लगाए जाते हैं ।

फ्लावर फेसिअल और इसके फायदे Flower for Facial


देसी गुलाब, चमेली, लैवेंडर के फूलों, पोदीने-नीबू के रस व शहद और कई फूलों की जड़ों से तैयार हर्बल क्रीम व जैल से फेशियल किया जाता है, जो कम उम्र की युवतियों की नाजुक त्वचा पर असरदार है । इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुणों की वजह से चेहरे पर रैशेज और दाग-धब्बे से परेशान ऑइली स्किन की युवतियां इसे आजमा सकती हैं ।

Comments

  1. फेशियल के बारे में काफी अच्छी जानकारी दी आप ने.फेशियल करने का तरीका हिंदी में बताने के लिए धन्यवाद।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

स्‍किन की चमक बढ़ाने के लिए मनुका शहद से तैयार इन फेस पैक का करें प्रयोग

लम्बे घने और चमकदार बाल पाने का नेचुरल तरीका

पिंपल्स का नहीं रहेगा नामोनिशान, त्वचा के लिए 8 घरेलू समाधान