फेस्टिवल सीजन में चेहरे में ग्लो लाने के लिए क्या करें

दिवाली, मिठाई, लाइट्स और जोश भरा उत्सव है | इस दिन हर किसी की चाहत सबसे अच्छा दिखने की होती है | यही कारण है कि ज्यादातर महिलाएं इस दिन हैवी मेकअप,नेलपेंट, आईलैशेज आदि का प्रयोग करती हैं | लेकिन, हमारी सलाह मानें तो अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय निकालकर अपने स्किन की देखभाल करिए | फिर मेकअप की सोचिये |

दीवाली में चेहरे पर ग्लो लाने के टिप्स Diwali me chehre per glow laane ke tips

Tips #1.

 स्किन को नुकसान पहुंचाने में प्रदूषण का बड़ा अहम रोल है | इससे बचने के लिए आप लगातार अपने चेहरे को साफ करें | क्लींजर  का प्रयोग करें और उसके बाद मॉश्चराइजर जरूर लगाएं |

Tips #2.

 दिवाली के कुछ समय पहले ही पटाखे छूटने लगते हैं, जिससे पर्यावरण में धुआ छा जाता है | इससे त्वचा प्रभावित होती है | हवा में पहले से ही मौजूद केमिकल, प्रदूषण के साथ मिलकर स्किन में खिंचाव उत्पन्न करते हैं और इस्किन के नॉर्मल पीएच स्तर को डिस्टर्ब कर देते हैं | खासकर जिनकी स्किन बेहद ही संवेदनशील है | आप हाइड्रेटिंग फेशियल के लिए जा सकती हैं, जो त्वचा से सारी गंदगी को बाहर निकाल कर उसे चमकदार बनाता है |

Tips #3.

 दिवाली की शॉपिंग और उपहारों के आदान प्रदान से कभी कभी आप इतना थक जाती हैं कि तनाव,शरीर दर्द और स्किन की समस्या पैदा हो जाती है | लंबी खरीददारी के बाद घर लौटकर गुनगुने पानी से स्नान जरूर करें और अपनी स्किन की सफाई नरमी से करें | साथ ही टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग भी करें | याद  रखिए त्योहार के इस मौसम में फ्रेश दिखने के लिए आपको कुछ समय खुद पर जरूर देना चाहिए|  साथ ही नींद और आराम का ध्यान रखें, ताकि आप त्योहार की शाम के समय थके थके महसूस ना करें, चिंता से दूर रहें, समय पर खाना खाए और हंसते रहे |

Tips #4. 

अपनी स्किन के लिए हमेशा मुलायम और झाग पैदा करनेवाले फेशियल वॉश और फेशियल मास्क का प्रयोग करें |

Tips #5.

 दीपावली के अवसर पर उबटन पाउडर को दिवाली की सुबह पहले स्नान के लिए शुभ माना जाता है | जिसे ‘अभयंग स्नान’ कहा जाता है जो काफी पुरानी परंपरा है | अभयंग स्नान में  उबटन, बेसन, चंदन पेस्ट और गुलाब जल के सुगंधित मिश्रण को शामिल किया जाता है और इसका इस्तेमाल चेहरे और हाथों पर भी किया जाता है | यह तत्व ऐसे प्राकृतिक तेलों से युक्त होते हैं, जो आपकी स्किन को नमी प्रदान करते हैं | यह तत्व रक्त प्रवाह में तेजी लाते हैं, मृत कोशिकाओं को हटाते हैं, जो आपकी स्किन को तुरंत स्वच्छता, सुंदरता और नमी प्रदान करते हैं |

Tips #6.

 तेल मुक्त माइस्चाराइजर का इस्तेमाल करें और पूरे दिन लो- एल्कोहल टोनर के साथ अपनी त्वचा को संतुलित बनाए रखें |

Comments

Popular posts from this blog

स्‍किन की चमक बढ़ाने के लिए मनुका शहद से तैयार इन फेस पैक का करें प्रयोग

लम्बे घने और चमकदार बाल पाने का नेचुरल तरीका

पिंपल्स का नहीं रहेगा नामोनिशान, त्वचा के लिए 8 घरेलू समाधान