सौंदर्य समस्याएं और समाधान
सौंदर्य समस्याएं और समाधान General Beauty Problems And Solutions Hindi Me
नमस्कार | यहाँ पर कुछ सौन्दर्य समस्याएं दे गयी है जो कुछ रीडर के द्वारा पूछे गए है | इन सभी का एक्सपर्ट से समाधान प्रस्तुत किया गया है |
समस्या 1 – मेरी उम्र 32 साल है | मेरी एक दोस्त को बहुत सारे पिंपल्स हैं | एक बार मैंने उसकी मेकअप किट का प्रयोग कर लिया | मुझे लगता है कि उसके बाद ही मुझे भी पिंपल हो गए | क्या दूसरे का मेकअप किट प्रयोग करने से भी पिंपल होने का खतरा रहता है ?
समाधान – पिंपल हारमोनल परेशानी से होती है | इसलिए मेकअप किट का प्रयोग करने से इसके होने का खतरा नहीं रहता है | दूसरे का मेकअप किट प्रयोग करने से दूसरी तरह की परेशानियां हो सकती हैं, जैसे – अगर फंगल किसी को इंफेक्शन है और आप उसका मेकअप किट इस्तेमाल कर लेती हैं तो आपको भी फंगल इंफेक्शन की परेशानी हो सकती है | इसलिए हमेशा यह कोशिश करें कि किसी और की मेकअप किट का प्रयोग आप कतई ना करें |
समस्या 2 – मैं 29 साल की हूं | मेरी शादी के बाद सिर्फ होठों के पास डार्क मार्क्स है | इसको दूर करने का कोई घरेलू उपाय बताएं ?
समाधान – गुलाब की पंखुड़ियों को कच्चे दूध में पीसकर पेस्ट बना लें | इसको होंठों पर लगाएं | इससे होठों का रंग धीरे-धीरे गुलाबी हो जाएगा | लिपिस्टिक का प्रयोग भी सावधानी से करें |
समस्या 3 – ऊनी कपड़े पहनने से मेरी स्किन खराब हो जाती है | जगह-जगह लाल निशान पड़ जाते हैं | इससे बचाव के लिए मुझे क्या करना चाहिए
समाधान – विंटर में ऊलेन कपड़ों का प्रयोग करने से शरीर में नमी की मात्रा बहुत कम हो जाती है | इससे स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानियां आ जाती हैं | जैसे – स्किन का फटना, खुजली होना आदि | इससे बचने के लिए स्किन की अच्छी केयर करें | रोज स्नान करें, उसके बाद मॉइश्चराइजर लगाएं | ऊनी कपड़े अच्छी किस्म के खरीदें | अच्छा होगा कि ऊनी कपड़ो के नीचे सूती कपड़े भी पहने | इससे स्किन ऊनी कपड़ों के सीधे संपर्क में नहीं आएगी और परेशानी कम हो जाएगी |
समस्या 4 – मैं 22 साल की महिला हूं | मेरी परेशानी यह है कि जब भी मैं आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनती हूं, तो त्वचा पर दाने पड़ जाते हैं | इससे बचने के लिए क्या कर सकती हूं ?
समाधान – आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनने से पहले इंटरसिटी सेफ्टी क्रीम का प्रयोग करें | इसके अलावा जब ज्वेलरी का काम खत्म हो जाए, तब ज्वेलरी उतारने के बाद उस जगह को डेटॉल से धोएं | इससे आप परेशानी से बच सकती है |
समस्या 5 – जाड़े में मेरी एडियाँ फट जाती है, जिससे चलने में बहुत परेशानी होती है | इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए |
समाधान – जाड़े में पैरों के गंदे होने और स्किन के टाइट होने से पैरों की एड़ियों के फटने की परेशानी हो जाती है | इसके लिए लगभग एक बाल्टी पानी कुनकुना कर लें, दो चम्मच नींबू का रस और नारियल का तेल इसमें मिला लें | पैरों को 20 मिनट तक इस में डुबोकर रखें | एड़ियों को प्यूमिक स्टोन से स्क्रब कर लें | तौलिए से पोछकर क्रीम लगा लें | थोड़ी देर के बाद पोंछ दें |
समस्या 6 – मैं 30 साल की महिला हूं | मेरा वजन 69 किलोग्राम और लंबाई 5 फुट 1 इंच है | मेरी आंखों के नीचे काले घेरे हैं | अपनी इन परेशानियों को दूर करने के लिए मैं क्या करूं ? कृपया मुझे सलाह दें ?
समाधान – मोटापा घटाने के लिए आप रेगुलर एक्सरसाइज का सहारा लें | इसके अलावा अपने खानपान पर भी ध्यान दें | आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के लिए मिल्क पाउडर में गुलाब जल मिलाकर anti-clockwise और clockwise घुमाते हुए 4 मिनट तक मसाज करें | 12 मिनट के बाद इसको छोड़ दें | इसके बाद गीले कॉटन के कपड़े से पोंछ दें | पानी खूब पिए | तनाव से दूर रहें और नींद पूरी लें |
समस्या 7- मैं एक सांवली रंग की महिला हूं | मुझे पता चला है कि रंग साफ करने के लिए नींबू के रस का प्रयोग किया जा सकता है | क्या यह सही है और इसका प्रयोग किस तरह से करना चाहिए ?
समाधान – नींबू का सीधा इस्तेमाल त्वचा पर कभी नहीं करना चाहिए | नींबू में एसिड होता है, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाता है | ज्यादा प्रयोग से त्वचा काली हो जाती है | आपकी त्वचा ऑयली है, इसके लिए बेसन में एक ढक्कन सिरका और एक चम्मच चंदन पाउडर मिलाकर पैक बना लें | इसको सप्ताह में दो बार चेहरे पर लगाएं | इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार होगी | इसके अलावा किसी अच्छे ब्रांड की फेयरनेस क्रीम का भी प्रयोग कर सकती हैं | जब धूप मे निकले तो सन क्रीम का प्रयोग करें |
समस्या 8- मेरी उम्र 22 साल की है | मेरी परेशानी यह है कि मेरे ब्रेस्ट का साइज बहुत छोटा है | इससे मेरी सारी पर्सनालिटी दब जाती है | कोई उपाय बताएं |
समाधान – आप किसी अच्छे जिम इंस्ट्रक्टर से मिले | उसकी राय से कुछ एक्सरसाइज करें | यह समस्या केवल एक्सरसाइज के जरिए ही हल हो सकती है | कोई भी क्रीम लगाने से लाभ नहीं होता है | अगर आपका वजन बहुत कम है, तो अच्छी डाइट लें, तथा वजन भी बढ़ाएं | इससे थोड़ा फर्क पड़ेगा |
समस्या 9 – मैं कॉलेज गोइंग लड़की हूं | मेरे बाल बहुत ऑयली है | इन में रूसी भी है, जिससे मेरे बाल झड़ने लगे हैं | कृपया मुझे सलाह दें कि मुझे क्या करना चाहिए ?
समाधान – आप अपने बालों में 1 सप्ताह में एक बार दही, अंडा और मेथी मिलाकर लगाएं | उसके 1 दिन बाद शैंपू करें | बाजार में आजकल स्कैल्प क्लीनिंग के कई अच्छे शैंपू भी आ रहे हैं | आयल कंट्रोल करने के लिए अलग शैंपू भी आते हैं | इनके नियमित प्रयोग से आपको लाभ मिलेगा | सिर की त्वचा के आयली होने से रूसी होने लगती है | जिससे बाल झड़ने भी लगते हैं | बालों को झड़ने से रोकने के लिए सिर की त्वचा यानी स्कैल्प की साफ सफाई जरूरी है |
समस्या 10 – मेरी उम्र 24 साल है, मैं अपनी स्किन का टाइप जानना चाहती हूं | इसका पता कैसे कर सकती हूं ?
समाधान – चेहरे को गुनगुने पानी और साबुन से धो लें | 2 घंटे तक इंतजार करें | टिशू पेपर से माथा, नाक, चेहरा और ठुड्डी पोंछे | टिशू पेपर पर तेल के निशान हो तो स्किन तैलीय (Oily Skin) है, निशान हल्का हो तो सामान्य स्किन है और अगर निशान नहीं है तो सुखी स्किन (Dry Skin) है |

Comments
Post a Comment