ख़ूबसूरती के लिए ऐसे लगाएं ब्लशर

ख़ूबसूरती के लिए ऐसे लगाएं ब्लशर How To Apply Blush For Beginners


क्या आप जानती हैं कि ब्लशर आपके लुक्स को कैसे बढ़ाता या बनाता है |  इसे पार्टी फंक्शन या किसी भी अवसर पर बड़ी आसानी से कैरी किया जा सकता है |

मेकअप करते समय ब्लशर का भी काफी अहम रोल होता है | यदि आप मेकअप न भी करें और सही ढंग से ब्ल्रशर लगा ले तो बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं | यह एक तरह का हाइलाइटर है, जो फीचर्स को हाईलाइट करता है व ब्राइट लुक देता है | दिन की पार्टी हो या हो कोई नाईट फंक्शन, ये आपके लुक्स में चार चांद लगाता है | इससे पहले कि आप ब्लशर लगाएं इससे जुड़ी कुछ बातें जान लें |

स्किन टोन के मुताबिक Blusher According Skin Tone


फेयर स्किन (Fair Skin) के लिए पिंक पीच (Pink Peach) और वेज सुटेबल शेड्स होते हैं | खासकर जब आप किसी इवनिंग पार्टी (For Evening Party) के लिए तैयार हो रही हैं तो हनी टोन शेड (Honey Tone Shade) आपके लिए बेस्ट च्वाइस होगा | मीडियम स्किन टोन (Medium Skin Tone) के लिए लाइट पिंक, गोल्डन पीच और मोव टोंड स्किन टोन को कम्प्लिमेंट करते हैं | यदि आप ज्यादा ग्लो चाहती हैं तो गोल्डन ब्रांज लगाएं जिससे आप और ज्यादा गोरी दिखेंगी | इसे सन किस्ड ग्लो (Sun Kissed Glow) भी कहते हैं | अगर आपका स्किन टोन डार्क है, तो ऐसा ब्ल्सर चुने जो आपके कम्प्लेक्सन  को उभारे | ब्राउन, प्लम और ब्रांज ब्लस आप पर खूब जचेंगे | पेल पेस्टल शेड से बचें | यह आपके काम्प्लेक्सन को और ज्यादा डल कर देगा | पार्टी फंक्शन के लिए ग्लासी ब्ल्सर ही चुने | इससे आपका फेस दमकने लगेगा और पार्टी में आपके फेस से पॉजिटिव एनर्जी रिफ्लेक्ट करेगी |
फेस के अनुसार ब्ल्सर how to apply blush according to face shape

अगर आपका फेस लंबा है, तो चेक बोन से कान तक ट्राइ एंगल खींचते हुए हल्का ब्ल्सर लगाएं | चौकोर चेहरे पर ब्ल्सर गालों से नीचे की तरफ ले जाते हुए लगाना चाहिए | चेहरा गोल है, तो गालों  से ऊपर की ओर खींचते हुए ब्ल्सर लगायें  | ध्यान रहे कि पहले गहरे रंग का फाउंडेशन लगाएं | फिर ब्ल्सर  लगायें, ताकि गाल थोड़े उभरे हुए लगे | यदि आप चीक बोन को हाईलाइट करना चाहती हैं, तो चीक बोन के नीचे से कान तक खींचकर ब्ल्सर  लगाएं | यह आपको और भी अट्रैक्टिव लुक देगा |

ऑल टाइम ट्रेंडी All Time Trendy Blusher


शियर ब्ल्सर किसी भी सीजन के लिए सुटेबल होता है | इसे शियर लुक भी कहते हैं | सर्दियों में क्रीम ब्लशर और शियर हाइलाइटर लगाने से चेहरे में माँएश्चर लेवल बैलेंस रहता है | ड्राई और डल नहीं लगता | उधर गर्मियों में कम्प्लेक्सन  ब्ग्लो  करता दिखे इसलिए ब्ल्सर के ऊपर हनी टोन सिमर जरूर लगाएं | इससे आपका चेहरा ब्राइट तो दिखेगा साथ ही आप और भी यंग नजर आएंगी |

मौसम का रखें ध्यान Blusher Tips According To Season


सर्दी स्किन से नमी चुरा लेती है | तो सर्दी में ब्ल्सर टिका रहे, इसलिए क्रीम ब्ल्सर के साथ पाउडर ब्ल्सर भी लगाएं | क्रीम ब्ल्सर  खासकर मैच्योर स्किन के लिए माना जाता है और यह आसानी से चेहरे पर मिल भी जाता है |गर्मी के मौसम में पाउडर बेस्ट ब्ल्सर  ही प्रयोग करना चाहिए, ताकि आपका चेहरा तरोताजा और साफ दिखे | क्रीम ब्ल्सर से बचें , क्योंकि इसमें आपका चेहरा ऑइली हो सकता है |

Comments

Popular posts from this blog

स्‍किन की चमक बढ़ाने के लिए मनुका शहद से तैयार इन फेस पैक का करें प्रयोग

लम्बे घने और चमकदार बाल पाने का नेचुरल तरीका

पिंपल्स का नहीं रहेगा नामोनिशान, त्वचा के लिए 8 घरेलू समाधान