शादी में जाने के लिए मेकअप टिप्स

शादी में जाने के लिए मेकअप टिप्स Essential Makeup Tips For Wedding In Hindi Language

शादी की रौनक दुल्हन और उसकी सहेलियों के मेकअप से ही होती है | मैरिज फंक्शन में अपने मेकअप को दें कुछ खास अंदाज |

परफेक्ट फाउंडेशन Making Perfect Foundation


बेसिक मेकअप : क्लीजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग चेहरे पर मेकअप बेस लगाने से पहले की तैयारी है । इसे करने के बाद स्किन से मेलखाता फाउंडेशन लगाएं । ड्राई स्किन के लिए क्रीम बेस, ऑइली स्किन के पाउडर बेस फाउंडेशन का ही चयन करें । फाउंडेशन ब्रश से पूरे चेहरे और गले के ऊपरी हिस्से और गले के निचले हिस्से में लगाएं । कंसीलर आंखों के नीचे लगाएं । अनामिका उंगली से कंसीलर को स्मज करें । लूज पाउडर को थोड़ा चेहरे पर लगाएं । बड़े ब्रश से अतिरिक्त पाउडर को निकाले ।

कूल आई मेकअप Cool Eye Makeup


आंखों का मेकअप कम करें । आंखों की क्रीज लाइन पर थोड़ा सा रोज गोल्ड आई शैडो का लाइट टच दें और 2-3 कोट वोल्यूम मस्कारा के लगाएं । ऐसा तभी करें, जब आप बोल्ड लिप मेकअप कर रही हैं । थोड़ा सा बेज रंग का आई शैडो आई क्रीज पर लगाएं । आईब्रो के ठीक नीचे थोड़ा सा हाईलाइटर लगाएं । अगर आप लिप मेकअप बोल्ड नहीं कर रही हैं, तो ऑरेंज आई लाइनर जैसा बोल्ड कलर लगा सकती है । आंखों के इनर कॉर्नर से आउट कॉर्नर तक लगाएं ।

बोल्ड कलर : एक्वा, सी ग्रीन, गोल्डन ब्राउन और स्मोकी ब्लैक जैसे कलर को आप तभी अपनाएं जब शादी की शाम की पार्टी हो और आपने लिप मेकअप कम से कम किया हो । ऐसा करने से आई मेकअप पर फोकस रहेगा ।

लवली लिपस्टिक Apply Lovely Lipstick


होंठों पर टूथब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें, एक्सफोलिएशन होने पर होंठों की डेड स्किन निकाल दें । लाइट लिप बाम लगाएं । कुछ देर रखने के बाद टिशू पेपर से पोंछ दें । थोड़ा सा कंसीलर होंठों पर लगाएं, जिससे लिप कलर न्यूट्रल हो । इसके बाद आॉक्सब्लड लिप लाइनर लगाएं और फिर लिप कलर लगाएं । बोल्ड लुक के लिए 2 लिपस्टिक के 2 कोट लगाएं ।

स्पेशल ट्रायल : सुबह के फंक्शन के लिए बरगंडी लिपस्टिक लगाएं और ऑक्सब्लड लिप ग्लॉस का टच दें । शाम के फंक्शन के लिए मैट फिनिशिंग ऑक्सब्लड लिपस्टिक शाम के समय बहुत अच्छा लुक देता है । ऑक्सब्लड लिपस्टिक आजकल इस मौसम में लेटेस्ट है । इसे डिफाइन करने के लिए होंठों पर पाउडर टच करें । यह शेड लगाने के लिए कॉन्फिडेंस होना जरूरी है । पर इसे सलीके से लगाया जाए, तो आप इस मौसम में सॉफ्ट पिंक और रेड की जगह कुछ डार्क लिप कलर के शेड्स आजमाएं । ब्लैक चेरी, मैट वाइन, वाइन फॉरएवर, ज्वेल रिफाइन वाइन, बटर रेड वेलवेट लिप कलर, फूशिया फॉरबिडन जैसे शेड्स ऑक्सब्लड लिपस्टिक में आते हैं ।

लिप केअर : अगर सुबह की शादी के लिए मेकअप कर रहीं हैं, तो कुछ दिनों पहले तक होंठों पर सोते समय, हाइड्रोकोर्टिसोन क्रीम होंठीं परं लगाएं । होंठ मुलायम रहेंगे और लिप मेकअप करने पर स्मूद इफेक्ट मिलेगा । सुबह एसपीएफ 30 युक्त लिप ग्लॉस लगाएं । अगर घर में शादी है, तो आप भी अपनी तैयारी थोड़ी एडवांस में कीजिए । हल्का ग्लाइकोलिक एसिड पील 3 हफ्ते में एक बार करने पर होंठों का कालापन दूर होगा । होंठों के रंग को हल्का करने के लिए इसकी 6 से 10 सिटिंग्स एक महीने में लेना जरूरी है ।

बेस्ट ब्लश ऑन Best Blush On


स्पेशल कलर : प्लम ब्लश ऑन गालों के उभार पर लगाएं । इसके लिए राउंड ब्रश का प्रयोग करें । अगर आपके पास खास ब्लश आॉन के शेड नहीं हैं, तो आप जरा सा प्लम या ऑक्सब्लड शेड की लिपस्टिक को गालों के उभार पर लगाने के बाद उंगलियों से स्मज करें ।

Comments

Popular posts from this blog

स्‍किन की चमक बढ़ाने के लिए मनुका शहद से तैयार इन फेस पैक का करें प्रयोग

लम्बे घने और चमकदार बाल पाने का नेचुरल तरीका

पिंपल्स का नहीं रहेगा नामोनिशान, त्वचा के लिए 8 घरेलू समाधान