सौंदर्य सलाह – ब्लैक हेड्स और चेहरे पर झुर्रियां से कैसे पायें छुटकारा

समस्या 1

 – मेरी आयु 25 साल है | तैलीय त्वचा होने के कारण, मेरे चेहरे पर ब्लैक हेड्स हो गए हैं | मेरे चेहरे पर झुर्रियां भी हैं | कृपया मुझे इससे छुटकारा पाने का आसान तरीका बताएं ?

सलाह –

 कई तरह के परिवर्तनों (खासतौर से हारमोनल परिवर्तन) की वजह से ब्लैक हेड्स व झुर्रियां पड़ जाती है | तैलीय त्वचा होने के कारण भी ऐसा होता है | इसकी प्रमुख वजह है सिबसियस ग्लैंड (वसामय ग्रंथि) की सक्रियता | अगर पोर्स बंद हो, तो ब्लैक हेड्स हो जाते हैं | 3% सैसलिसिलिक एसिड के साथ टी ट्री आयल आधारित फेसवास काफी मददगार होता है | रेटिनॉल और ट्रैटिनोईन वाली क्रीम बारीक रेखाओं को नियंत्रित करने में सहायक होती है | इसके अलावा दिन में अच्छे सनस्क्रीन का भी उपयोग करें |

समस्या 2 – 

मेरा बेटा 18 साल का है | उसकी पीठ पर फोड़े हो गए हैं, जो ठीक होने पर भी निशान छोड़ देते हैं | कृपया इस समस्या का समाधान सुझाएं?

समाधान –

 फोड़े या फरनक्लस स्टेफी लोकोक्कल संक्रमण के कारण होता है | इसे सेफेक्सिम ग्रुप के साथ 2 हफ्ते एंटीबायोटिक कवरेज की जरूरत है | कुछ बड़े फोड़े को कई बार साफ करने की आवश्यकता होती है | इसलिए डॉक्टर से संपर्क करें |

समस्या 3-

 मेरी उम्र 18 साल है | मेरा रंग गोरा है और मेरे होठ गहरे भूरे हैं | क्या मेरे होठों को और गुलाबी बनाने का कोई तरीका है? कृपया समाधान बताएं ?

समाधान –

 अगर आपके होंठ जन्म से ही भूरे हैं, तो कुछ ख़ास नहीं किया जा सकता है | यदि आप धूम्रपान करती हैं या धूप में अत्यधिक रहती हैं तो भी होंठ काले हो जाते हैं | इससे बचाव के लिए टेनोसार्ब एम या एवोबेनजोन युक्त लिप बाम प्रयोग में लाएं |

समस्या 4 – 

मैं 24 साल की हूं | फंगल इंफेक्शन के कारण बाल गिरने की समस्या का सामना कर रही हूँ | उपचार के बाद सफेद बाल निकल आए हैं | कृपया मेरी समस्या के लिए कोई समाधान बताएं – निधि जैन

समाधान-

 टेनिया कैक्टस या बालों में फंगस के लिए टरबिनाफाइन या फ्लुकोनैजोल जैसे दवाओं से दीर्घ अवधि तक एंटी फंगल ट्रीटमेंट की आवश्यकता होती है | पर ऐसा तभी करे जब डॉक्टर से सलाह ली गयी हो | जिंक पायरीथियान और फ्लूकोनैजोल वाले शैंपू से वाकई सहायता मिलती है | फंगस का उपचार हो जाने के बाद सफेद बाल आने बंद हो जाएंगे |

समस्या 5 –

 मैं यह जानना चाहती हूं, कि क्या घर पर हर्बल काजल बनाना संभव है? क्या यह काजल मेरी आंखों को नुकसान पहुंचाएगा -पिंकी उपेंद्र

समाधान –

 घर में काजल बनाने के लिए जरूरत है, शुद्ध घी और बादाम की | दोनों को धीरे-धीरे जलाया जाता है और कटोरी से इन्हें ढक दिया जाता है | कटोरी में इकट्ठी कालीख ही शुद्ध काजल है | पर इसे बनाने के लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की जरूरत होगी | आमतौर पर यह सर्वश्रेष्ठ काजल होता है, इसका कारण यह है कि यह रसायन से मुक्त होता है |

Comments

Popular posts from this blog

स्‍किन की चमक बढ़ाने के लिए मनुका शहद से तैयार इन फेस पैक का करें प्रयोग

लम्बे घने और चमकदार बाल पाने का नेचुरल तरीका

पिंपल्स का नहीं रहेगा नामोनिशान, त्वचा के लिए 8 घरेलू समाधान