हर तरह की त्वचा के लिए घर बैठें ऐसे बनाएं एलोवेरा फेस मास्क
'एलोवेरा’, हिंदी में कहें तो 'धृतकुमारी’, हमारी त्वचा के लिए एक रामबाण प्राकृतिक दवा की तरह काम करता है।
घरों में या खेतों में आसानी से मिलने वाला एलोवेरा अब सिर्फ हमारे भारतीय आयुर्वेद में ही इस्तेमाल नहीं होता, वरन यह चाइनीज हर्बल मेडिकेशन और ब्रिटिश हर्बल प्रेक्टिस का भी बहुत अहम हिस्सा हो चुका है।
इसलिए आज हम यहां आपको एलोवेरा कि सम्पूर्ण जानकारी के साथ यह भी बता रहें है कि आप कैसे घर बैठें इससे बेहतरीन फेस मास्क तैयार कर, त्वचा कि हर पेरशानी से छुटकारा पा सकते है।
स्किन के लिए क्यों चाहिए एलोवेरा .
सबसे पहले तो त्वचा की टैनिन, रैशेज, मुहांसे और झुर्रियों के लिए एलोवेरा सबसे अच्छी प्राकृति दवा है।
. दूसरा यह कि इससे त्वचा को पूरा पोषण मिलता है, जिससे वह मुलायम होती है।
. तीसरी बात यह कि इससे त्वचा में नमी बनी रहती है।
. चौथा फायद यह होता है कि एलोवेरा त्वचा के बहुत से घावों को ठीक कर सकता है।
. पांचवीं बात यह कि इससे स्किन टोन भी होती है।
ताजा एलोवेरा जैल ही इस्तेमाल करें
यहां बताएं जा रहें, सभी फेस मास्क रेसिपीज में फ्रेश एलोवेरा जैल ही इस्तेमाल करें। किसी भी तरह के कॉस्मेटिक एलोवेरा यूज करने पर आपको मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलेगा। साथ ही ताजा एलोवेरा पौधे से पत्ती निकालते हुए कांटों का जरूर ध्यान रखें। चूंकि एलोवेरा में 96 प्रतिशत तक पानी होता है, इसलिए मुमकिन है कि फेस मास्क थोड़ा सा लिक्विड फॉर्म में बनें।
1. एलोवेरा और टी ट्री आॅइल मास्क, (त्वाचा को मॉइश्चराइज करने के लिए)
1 टेबिल स्पून ताजा एलोवेरा जैल
5-8 बूंदे टी ट्री आॅइल
बाउल या हथेली में एलोवेरा जैल लेकर उसमें टी ट्री आॅइल मिक्स करें। अब इसे रात भर के लिए चेहरे पर लगाकर रखें। सुबह उठकर चेहरा पानी से धो लें।
2. एलोवेरा और खीरा फेस मास्क, ( स्किन से टैन हटाने और सनबर्न कम करने के लिए)
1 छोटा छिला हुआ खीरा
2 टेबिल स्पून फ्रेश एलोवेरा जैल
1 एस्पिरिन टैबलेट
1 बाउल
सबसे पहले खीरे की प्यूरी तैयार कर लें। फिर बाउल में एलोवेरा जैल के साथ खीरे की प्यूरी मिलाएं। इसके बाद एक चम्मच में एस्पिरिन टैबलेट लेकर पानी डालकर अच्छे से गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बाउल वाले मिक्सचर में मिला लें। अब इस तैयार मास्क को 20 मिनिट तक लगाने के बाद अच्छे से साफ कर लें।

Comments
Post a Comment