15 सौंदर्य समस्याएं और उनका समाधान
महिलाओं के मन में और शरीर में कई तरह की सौंदर्य समस्याएं होती हैं, लेकिन साथ ही उनका समाधान भी आसान होता है | आज यहाँ पर हम 15 समस्याओं के बारे में एक्सपर्ट से समाधान बताएँगे, जो आपके लिए उपयोगी होंगे |
समाधान – लंबे बालों की इच्छा हर किसी महिला की होती है | किसी-किसी के बाल लंबे नहीं होते हैं, तो इसकी तमाम वजहें हैं | आंवला, शिकाकाई और ब्राह्मी का पाउडर मिलाकर सप्ताह में दो बार बालों में लगाएं | इसके अलावा नारियल के तेल में मेथी मिलाकर सप्ताह में दो बार बालों की जड़ों में लगाएं | इससे आपके बाल मजबूत और लंबे होंगे |
समाधान – कच्चे दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाएं | उसको 15 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें, फिर इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें | 5 मिनट के लिए चेहरे पर स्टीम दें | थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से धो दें | धूप में निकले तो सनस्क्रीन क्रीम लगाकर ही निकलें | चेहरे को साबुन की बजाए, मुल्तानी मिट्टी से धोएं | चेहरे का रंग धीरे-धीरे साफ हो जाएगा |
समाधान – सिर में जुएं होने का कारण, बालों में गंदगी का होना होता है | सबसे पहले अपने सिर की सफाई का खास ख्याल रखें | अपना तौलिया और कंघी रोज साफ करें | नारियल के तेल में कपूर मिलाकर सप्ताह में दो बार बालों की जड़ों में लगाएं | 1 घंटे बाद नीम की पत्तियां डालकर पानी को गर्म करके बालों को धोएं | जुओं को दूर करने के लिए कुछ दवाएं भी आती हैं, जिन्हें डॉक्टरों की सलाह पर इसका प्रयोग कर सकती हैं |
समाधान – आंखों के डार्क सर्कल्स को हटाने के लिए खूब पानी पिए | आलू और खीरे का जूस निकाल लें और उसको फ्रीजर में रखें | जब यह जमकर बर्फ बन जाए, तब काटन में लपेटकर आंखों के चारों तरफ घुमाएँ | इससे डार्क सर्कल्स की समस्या, धीरे-धीरे दूर होगी | चेहरे को साफ दिखने के लिए फेशियल करवाएं | सप्ताह में एक बार जौ के आटे में दही मिलाकर स्क्रबर तैयार करें, इससे चेहरे की सफाई करें, तो कुछ दिनों में ही चेहरा साफ दिखने लगेगा |
समाधान – पसीना किसी-किसी को बहुत अधिक मात्रा में आता है | इसमें कोई बुरी बात नहीं है | पानी खूब पिएं और दिन में दो-तीन बार नहाए | इससे आपको कुछ लाभ होगा | चेहरे के दाग धब्बे मिटाने के लिए मसाज कराएँ और अच्छी क्रीम का इस्तेमाल करें |
समाधान – चेहरे के तिल हटाने के लिए होम्योपैथिक और प्लास्टिक सर्जरी के द्वारा इलाज किया जा सकता है | किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करें | चेहरे को साफ रखने के लिए दही से अपना चेहरा धोयें | संतरे के सूखे छिलके और मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट बनाकर लगाएं, इससे चेहरा साफ दिखेगा |
समाधान – सुंदर दिखने का कोई एक मानदंड नहीं होता है | आप खाने-पीने और अपनी फिगर का ख्याल रखें, सुंदर कपड़े पहने और उठने-बैठने, बातचीत करने का सही तरीका सीख ले | अपने अंदर भी एक आत्मविश्वास पैदा करे | साथ ही रोजाना कम से कम 1 घंटे व्यायाम करें, इससे आप कुछ दिनों में ही सुंदर लगने लगेंगी |
समाधान – अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग, हेयर रिमूवर और सेफ्टी रेजर का प्रयोग किया जाता है | इन सभी से बाल हटाने के बाद, ये दोबारा फिर से अपनी जगह पर आ जाते हैं | अनचाहे बालों को पूरी तरह से हटाने के लिए लेजर के द्वारा ब्रांडेड पार्लरों में इलाज होता है, लेकिन यह थोड़ा महंगा होता है | वैसे आजकल कई डॉक्टर भी इस तरह की समस्या का समाधान करते हैं जिन्हें डर्मेटोलॉजिस्ट कहते हैं |
समाधान – मुहांसों को हटाने के लिए उनको नाखून से दबाने का काम कतई ना करें | इससे मुंहासे वाली जगह पर दाग पड़ जाता है | नाखून से दबाने पर त्वचा में संक्रमण भी हो जाता है | गर्म पानी करके उसकी स्टीम चेहरे पर लें | मुंहासों को दूर करने के लिए क्रीम भी बाजार में आती है, उसको लगाएं | कोशिश करें कि आपका पेट साफ रहे, क्योकि यह समस्या पेट साफ़ नहीं होने पर अधिक होती है |
समाधान – सुबह रोज एक्सरसाइज करें | अधिक से अधिक ताजे फलों का सेवन करें | तली-भुनी चीजें कम खाएं और खाने का खास ख्याल रखें | इससे आपको कुछ लाभ होगा | वैसे चेहरा शरीर के अनुपात में होता है, और जब आप स्लिम हो जाएंगी तो चेहरा भी उसी के हिसाब से पतला हो जाएगा |
समाधान – उड़द की धुली दाल, लाल मसूर की दाल को पीसकर उसका पाउडर बना लें और इसमें थोड़ा बेसन और दही मिलाकर पेस्ट बना लें | इसे ऊपर के होठ पर लगाकर छोड़ दें | 15 मिनट के बाद रगड़ कर हटा दें | मेकअप करते समय लिपिस्टिक के द्वारा भी इसको छुपाया जा सकता है |
समाधान – दाग समय के साथ हल्का हो जाएगा लेकिन इसे पूरी तरह से नहीं हटाया जा सकता है | किसी अच्छे ब्यूटी पार्लर में जाकर थर्मो फेशियल कराने से भी यह दाग हट सकता है |
समाधान – रात को सोने से पहले स्नान जरूर करें इससे अच्छी नींद आएगी | नहाने के पानी में लैवेंडर की कुछ बूंदें मिला लें, इससे दिनभर ताजगी बनी रहेगी | कॉटन के कपड़े पहने और धूप में कम निकले | अपने को खुश रखें, इससे आपको ताजगी महसूस होगी |
समाधान – बालों को सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाने के लिए, सिर पर स्कार्फ बांधें | स्कार्फ को बहुत कस कर ना बांधे | धूप में ज्यादा देर रहना हो तो बालों में सनस्क्रीन युक्त एयर कंडीशनर लगाएं |
समाधान – गर्मियों में 10 मिनट की ही मालिश ठीक रहेगी | मालिश के बाद बच्चे को नहला दें | इससे तेल के प्रभाव से बच्चे के रोमछिद्र बंद नहीं होंगे और उसे ताजी हवा मिलती रहेगी |
समस्या 1# –
मेरी उम्र 20 साल है मेरे बाल झड़ने लगे हैं (Baal Jhadne Ki Samasya) | जल्दी लंबे भी नहीं होते हैं इसके लिए मैं क्या करूं कोई उपाय बताइए?समाधान – लंबे बालों की इच्छा हर किसी महिला की होती है | किसी-किसी के बाल लंबे नहीं होते हैं, तो इसकी तमाम वजहें हैं | आंवला, शिकाकाई और ब्राह्मी का पाउडर मिलाकर सप्ताह में दो बार बालों में लगाएं | इसके अलावा नारियल के तेल में मेथी मिलाकर सप्ताह में दो बार बालों की जड़ों में लगाएं | इससे आपके बाल मजबूत और लंबे होंगे |
समस्या #2 –
मैं 20 साल की लड़की हूं | मेरी त्वचा सांवली है, चेहरा बहुत डार्क है | इसके लिए क्या उपाय कर सकती हूँ ? Dark Skin Ko Gora Banane Ke liye Salaah De.समाधान – कच्चे दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाएं | उसको 15 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें, फिर इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें | 5 मिनट के लिए चेहरे पर स्टीम दें | थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से धो दें | धूप में निकले तो सनस्क्रीन क्रीम लगाकर ही निकलें | चेहरे को साबुन की बजाए, मुल्तानी मिट्टी से धोएं | चेहरे का रंग धीरे-धीरे साफ हो जाएगा |
समस्या #3 –
मेरी बेटी के सिर में जुएं और लीखें हो गयी हैं, जो बहुत कोशिश करने पर भी नहीं निकलती हैं | इससे निजात पाने के लिए, मैं क्या करूं कृपया मुझे सलाह दें ?समाधान – सिर में जुएं होने का कारण, बालों में गंदगी का होना होता है | सबसे पहले अपने सिर की सफाई का खास ख्याल रखें | अपना तौलिया और कंघी रोज साफ करें | नारियल के तेल में कपूर मिलाकर सप्ताह में दो बार बालों की जड़ों में लगाएं | 1 घंटे बाद नीम की पत्तियां डालकर पानी को गर्म करके बालों को धोएं | जुओं को दूर करने के लिए कुछ दवाएं भी आती हैं, जिन्हें डॉक्टरों की सलाह पर इसका प्रयोग कर सकती हैं |
समस्या #4 –
मैं 18 साल की लड़की हूं | आंखों के नीचे थोड़ा डार्क रहता है, इसको साफ करने के लिए मैं क्या करूं कृपया उचित सलाह दें ? Dark circle hatane ke gharelu upay.समाधान – आंखों के डार्क सर्कल्स को हटाने के लिए खूब पानी पिए | आलू और खीरे का जूस निकाल लें और उसको फ्रीजर में रखें | जब यह जमकर बर्फ बन जाए, तब काटन में लपेटकर आंखों के चारों तरफ घुमाएँ | इससे डार्क सर्कल्स की समस्या, धीरे-धीरे दूर होगी | चेहरे को साफ दिखने के लिए फेशियल करवाएं | सप्ताह में एक बार जौ के आटे में दही मिलाकर स्क्रबर तैयार करें, इससे चेहरे की सफाई करें, तो कुछ दिनों में ही चेहरा साफ दिखने लगेगा |
समस्या #5 –
मुझे पसीना बहुत आता है, चेहरे पर ब्लैकहेड्स बहुत हो गए हैं | क्या करूं कृपया सलाह दें? Adhik Pasina Aane Ka ilajसमाधान – पसीना किसी-किसी को बहुत अधिक मात्रा में आता है | इसमें कोई बुरी बात नहीं है | पानी खूब पिएं और दिन में दो-तीन बार नहाए | इससे आपको कुछ लाभ होगा | चेहरे के दाग धब्बे मिटाने के लिए मसाज कराएँ और अच्छी क्रीम का इस्तेमाल करें |
समस्या #6-
मेरे चेहरे पर तिल के बहुत सारे निशान हैं, इनको हटाने के लिए क्या किया जा सकता है? चेहरा साफ दिखे, इसके लिए क्या करना चाहिए ?समाधान – चेहरे के तिल हटाने के लिए होम्योपैथिक और प्लास्टिक सर्जरी के द्वारा इलाज किया जा सकता है | किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करें | चेहरे को साफ रखने के लिए दही से अपना चेहरा धोयें | संतरे के सूखे छिलके और मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट बनाकर लगाएं, इससे चेहरा साफ दिखेगा |
समस्या #7 –
मैं खूबसूरत दिखना चाहती हूं, क्या करूं ? कृपया मुझे सलाह दे |समाधान – सुंदर दिखने का कोई एक मानदंड नहीं होता है | आप खाने-पीने और अपनी फिगर का ख्याल रखें, सुंदर कपड़े पहने और उठने-बैठने, बातचीत करने का सही तरीका सीख ले | अपने अंदर भी एक आत्मविश्वास पैदा करे | साथ ही रोजाना कम से कम 1 घंटे व्यायाम करें, इससे आप कुछ दिनों में ही सुंदर लगने लगेंगी |
समस्या #8 –
अनचाहे बालों को पूरी तरह से हटाने के लिए क्या किया जा सकता है ? कृपया उचित सलाह दें |समाधान – अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग, हेयर रिमूवर और सेफ्टी रेजर का प्रयोग किया जाता है | इन सभी से बाल हटाने के बाद, ये दोबारा फिर से अपनी जगह पर आ जाते हैं | अनचाहे बालों को पूरी तरह से हटाने के लिए लेजर के द्वारा ब्रांडेड पार्लरों में इलाज होता है, लेकिन यह थोड़ा महंगा होता है | वैसे आजकल कई डॉक्टर भी इस तरह की समस्या का समाधान करते हैं जिन्हें डर्मेटोलॉजिस्ट कहते हैं |
समस्या #9 –
मेरे चेहरे पर मुंहासे हो गए हैं | मैं नाखून से दबाकर इनको निकाल देती हूँ, इससे कोई नुकसान तो नहीं होता है ? कृपया सलाह दें |समाधान – मुहांसों को हटाने के लिए उनको नाखून से दबाने का काम कतई ना करें | इससे मुंहासे वाली जगह पर दाग पड़ जाता है | नाखून से दबाने पर त्वचा में संक्रमण भी हो जाता है | गर्म पानी करके उसकी स्टीम चेहरे पर लें | मुंहासों को दूर करने के लिए क्रीम भी बाजार में आती है, उसको लगाएं | कोशिश करें कि आपका पेट साफ रहे, क्योकि यह समस्या पेट साफ़ नहीं होने पर अधिक होती है |
समस्या #10 –
मेरी उम्र 30 साल है, मेरा चेहरा गोल व भारी है, इसको पतला कैसे किया जा सकता है?समाधान – सुबह रोज एक्सरसाइज करें | अधिक से अधिक ताजे फलों का सेवन करें | तली-भुनी चीजें कम खाएं और खाने का खास ख्याल रखें | इससे आपको कुछ लाभ होगा | वैसे चेहरा शरीर के अनुपात में होता है, और जब आप स्लिम हो जाएंगी तो चेहरा भी उसी के हिसाब से पतला हो जाएगा |
समस्या #11 –
गर्मी में, मेरे ऊपर के होठों पर एक काली लाइन बन जाती है, जो देखने में बहुत खराब लगती है| इसको कैसे दूर किया जा सकता है?समाधान – उड़द की धुली दाल, लाल मसूर की दाल को पीसकर उसका पाउडर बना लें और इसमें थोड़ा बेसन और दही मिलाकर पेस्ट बना लें | इसे ऊपर के होठ पर लगाकर छोड़ दें | 15 मिनट के बाद रगड़ कर हटा दें | मेकअप करते समय लिपिस्टिक के द्वारा भी इसको छुपाया जा सकता है |
समस्या #12 –
गर्भ के समय मेरी नाक पर एक दाग पड़ गया था, जो अभी भी पड़ा हुआ है | इसका क्या इलाज हो सकता है ?समाधान – दाग समय के साथ हल्का हो जाएगा लेकिन इसे पूरी तरह से नहीं हटाया जा सकता है | किसी अच्छे ब्यूटी पार्लर में जाकर थर्मो फेशियल कराने से भी यह दाग हट सकता है |
समस्या #13 –
ताजगी से भरे रहने के लिए क्या करें?समाधान – रात को सोने से पहले स्नान जरूर करें इससे अच्छी नींद आएगी | नहाने के पानी में लैवेंडर की कुछ बूंदें मिला लें, इससे दिनभर ताजगी बनी रहेगी | कॉटन के कपड़े पहने और धूप में कम निकले | अपने को खुश रखें, इससे आपको ताजगी महसूस होगी |
समस्या #14 –
बालों को धूप से बचाने के लिए क्या करें?समाधान – बालों को सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाने के लिए, सिर पर स्कार्फ बांधें | स्कार्फ को बहुत कस कर ना बांधे | धूप में ज्यादा देर रहना हो तो बालों में सनस्क्रीन युक्त एयर कंडीशनर लगाएं |
समस्या #15 –
गर्मियों के मौसम में छोटे बच्चों को मालिश कितनी देर तक करनी चाहिए |समाधान – गर्मियों में 10 मिनट की ही मालिश ठीक रहेगी | मालिश के बाद बच्चे को नहला दें | इससे तेल के प्रभाव से बच्चे के रोमछिद्र बंद नहीं होंगे और उसे ताजी हवा मिलती रहेगी |

Comments
Post a Comment